Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
इस ओवर नाइट फेस मास्क से रातभर में चेहर पर लाएं चमक
अगर आपको रातभर में खूबसूरत चेहरा चाहिये और चेहरे पर ग्लो पाना हो तो यह फेस पैक जरुर ट्राई कर सकती हैं।
क्या आपका चेहरा भी सुबह सोकर जागने पर अमुमन खींचा हुआ और डल लगता है? साथ ही तमाम क्रीम और लोशन भी ट्राय भी कर चुके है, ताकि स्किन थोड़ी ग्लोइंग हो जाए और चेहरा दमक उठे? लेकिन इन सभी को अप्लाई करने के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं आया, तो घबराइए मत आज हम आपको कुछ ऐसे ओवर नाइट फेस मास्क बता रहें, जिनके इस्तेमाल से चेहरा सुबह उठने पर डल नहीं बल्कि खिला-खिला होगा और स्किन चमक उठेगी। साथ ही यह सभी फेस मास्क आप घर पर रखी और रोजमर्रा में काम आने वाली चीजों को इस्तेमाल करके बना सकते है। दरअसल हमारी स्किन डेली रूटीन के चलते पॉल्युशन और पसीने से डेमेज होती है ऐसे में हमें हमारी त्वचा का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। आपकी त्वचा कि देखभाल में आपकी मदद करेंगे यह सात तरह के ओवरनाइट फेस मास्क।

1 टरमरिक एंड बेसन
चार चम्मच बेसन और दो चम्मच दूध या फिर मलाई के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर मास्क बनाए। इस मास्क को चेहरे पर रातभर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से अच्छे से साफ करे।

2 स्ट्रॉबेरी फेस मास्क
विटमिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर स्ट्रॉबेरी, स्किन को हैल्दी बनाने के साथ ही उसमे ग्लो लाती हैं। इस मास्क को बनाने के लिए थोड़ी स्ट्रॉबेरी को दूध के साथ मिलाकर ब्लेंड कर पेस्ट बनाकर एक चम्मच बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाए। सुबह ठंडे पानी से साफ करने पर आपके चेहरे की स्किन साफ और दमकी हुई लगेगी।

3 ओट्स एंड योगर्ट फेस मास्क
थोड़ी मात्रा में ओट्स लेकर, मिक्सी में अच्छे से ग्राइंड करें, फिर इसमें एक चम्मच योगर्ट, एक चम्मच शहद और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। जरूरत लगे तो पानी मिलाकर फेस पर लगाए और सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

4 सैंडलवुड मास्क
ड्राई, आॅइली और पिम्पल वाली स्किन के लिए सैंडलवुड मास्क सबसे बेहतर है। क्योंकि इसके इस्तेमाल से स्किन कि इचिंग दूर होने के साथ ही स्किन हैल्दी बनी रहती है। इस मास्क को बनाने के लिए चंदन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए। इसके साथ ही आप चाहे तो इसी सैंडल वुड के पाउडर में थोड़ा दूध, लैवेंडर आॅइल और दो चम्मच बेसन मिलाकर भी मास्क बना सकते है। इन दोनों ही मास्क को रात भर लगाने के बाद सुबह सेवरे इसे ठंडे पानी से साफ करें। आपके चेहरे की स्किन साफ होने के साथ ही ग्लोइंग होगी।

5 मैरीगोल्ड फ्लावर फेस मास्क
मैरीगोल्ड यानी कि गैंदे का फूल हर घर और बाजार में आसानी से मिल जाता है। स्किन को पैम्पर करने के लिए इसी मामुली से दिखने वाले फूल की कुछ पत्तियों को दूध में भिगो कर रखें। इसी खोल में एक चम्मच शहद, मिलाकर अच्छा पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए। रात भर लगाकर, सुबह ठंडे पानी से चेहरा साफ करें, आपका चेहरा खिला-खिला होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गैंदे के फूल में एन्टीसेप्टिक और एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को और बेहतर तरीके से निखारते हैं।

6 रोज फेस मास्क
गुलाब की कुछ पत्तियां लेकर, धूप में सुखा लें, फिर इन्हें अच्छे से पीस कर पाउडर बना लें। इसी पाउडर को थोड़े सी दूध मलाई के साथ मिक्स करे और जरूरत लगे तो एक टेबल स्पून ग्लिरसरिन मिलाए। इस फेस मास्क को भी रात भर चेहरे पर लगा रहने दे, सुबह उठ कर ठंडे पानी से चेहरा धोएगे तो आपका चेहरा चमक उठेगा।

7 लेमन एंड हनी फेस मास्क
दो चम्मच शहद के साथ दो चम्मच नींबू के ज्यूस के साथ मिलाकर फेस पर अच्छे से लगाएं। इस फेस मास्क को रात भर चेहरे पर लगा रहने दे, सुबह उठकर साफ करेंगे तो आपकी त्वचा दमक उठेगी। यह फेस मास्क करीबन सभी स्कीन टाइप्स को सूट करता है।



Click it and Unblock the Notifications
