Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
फलों से बने 8 फेस पैक जो शुष्क त्वचा के लिए बहुत लाभदायक हैं
फलों से बने इन फेस पैक्स को प्रिज़र्व करके न रखें और इन्हें ताज़ा ताज़ा बनाकर ही उपयोग में लायें| आगे पढ़ें:
जब आपकी त्वचा से प्राकृतिक नमी कम होने लगती है और आपकी त्वचा हमेशा शुष्क रहती है तो अब आपको त्वचा की शुष्कता की समस्या होने लगी है| यह आवश्यक नहीं कि सम्पूर्ण शरीर शुष्क हो|
शुष्कता शरीर के कुछ भागों पर ही हो सकती है जबकि कुछ भाग सामान्य या तैलीय हो सकते हैं|
शरीर के जो भाग शुष्क हो जाते हैं उनमें या तो खुजली होती है या वे भाग खुश्क हो जाते हैं या उनमें थोडा भी खुजलाने पर सफ़ेद दाग पड़ने लगते हैं| शुष्क त्वचा की समस्या बहुत अधिक प्रभावित करती है क्योंकि ऐसी त्वचा पर सबका ध्यान जाता है|

इस समस्या के समाधान के लिए फलों से बने कुछ फेस पैक बताये गए हैं जिन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं और इन्हें लगाकर अपनी त्वचा को नम और हाइड्रेट रख सकते हैं|
फलों से बने इन फेस पैक्स को शरीर के किसी भी भाग पर लगाया जा सकता है और यदि आपको लगता है कि इसके अच्छे परिणाम दिख रहे हैं तो आप इसे नियमित तौर पर लगा सकते हैं|
फलों से बने इन फेस पैक्स को प्रिज़र्व करके न रखें और इन्हें ताज़ा ताज़ा बनाकर ही उपयोग में लायें| आगे पढ़ें:

1. केला
इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फोटोकेमिकल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं| केला प्राकृतिक मॉस्चराइज़र की तरह काम करता है| इसे अधिक लाभदायक बनाने के लिए आप इसमें शहद और ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल) मिला सकते हैं|
विधि: 1 पका हुआ केला, 1 टेबलस्पून शहद, 1 टीस्पून ऑलिव ऑइल, 1 साफ़, छोटा और सूखा कटोरा
केले को हाथ से मसलें या इसे ब्लेंडर में डालें| आपको केले की पेस्ट बनानी है और अब इसे एक कटोरे में रखें| केले की इस पेस्ट में शहद और ऑलिव ऑइल मिलाएं ताकि इसका रंग हल्का पीला हो जाए| इस फेस पैक को शुष्क त्वचा पर, ऊपर की दिशा में लगायें| इस फेस पैक को त्वचा पर 10 मिनिट तक लगाकर रखें| बाद में इसे ठन्डे पानी या दूध से धो डालें|

2. खीरा (ककडी)
ककडी में बहुत अधिक मात्रा में रस होता है अत: यह त्वचा के लिए उत्तम मॉस्चराइज़र की तरह काम करता है| हालाँकि केवल ककडी का रस ही शुष्क त्वचा के लिए पर्याप्त होता है परन्तु एलो वेरा जैल मिलाने से इसके लाभ बढ़ जाते हैं|
विधि: 1 कप खीरे का रस, 2 टेबलस्पून ताज़ा एलो वेरा जैल, 1 साफ़, छोटा और सूखा कटोरा
खीरे का रस बनाने के लिए आप खीरे के टुकड़ों को मिक्सी में पीस सकती हैं और उसे छानकर जूस निकाल सकती हैं| खीरे के रस को कटोरे में लें और इसमें एलो वेरा जैल मिलाएं| इसे शुष्क त्वचा वाले भागों पर लगायें और 15 मिनिट बाद साफ़ पानी से धो डालें|

3. पपीता
पपीते में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनाइड्स, पैंटोथेनिक एसिड, विटामिन बी और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शुष्क त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और शुष्क त्वचा के कारण होने वाली समस्याओं जैसे ऐजिंग, झुर्रियां और काले धब्बों की समस्या को दूर करते हैं|
विधि: 1 टेबलस्पून पानी निकाला हुआ दही, नीबू के रस की 3-5 बूँदें, 2 टेबलस्पून पपीते का गूदा, 1 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी, 1 सूखा, साफ़ और छोटा कटोरा
सबसे पहले पपीते के गूदे और दही को आपस में मिलाएं| अब इस मिश्रण मने शहद, नीबू का रस और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं ताकि एक पेस्ट बन जाए| अब ब्रश की सहायता से पपीते के इस पैक को शुष्क त्वचा वाले भागों पर लगायें| थोड़ी देर आराम करें ताकि त्वचा इस पैक को सोख ले और आपको पैक सूखा हुआ महसूस होने लगे| बाद में पानी से डालें|

4. अवोकेडो
शुष्क त्वचा को उचित मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने के लिए आप अवोकेडो का उपयोग कर सकती हैं| शुष्क त्वचा के लिए सही अवोकेडो फेस पैक बनाने के लिए आपको मिल्क क्रीम और रोज़ वॉटर (गुलाब जल) की भी आवश्यकता होगी|
विधि: 1 अवोकेडो, 2 टेबलस्पून मिल्क क्रीम, 2 टेबलस्पून गुलाब जल, 1 सूखा, साफ़ और छोटा कटोरा
अवोकेडो को मिक्सी में पीसें और इस पीसे हुए भाग को कटोरे में निकालें| आपको दो टेबलस्पून गूदे की आवश्यकता होगी| अवोकेडो के इस गूदे में मिल्क क्रीम और गुलाब जल मिलाएं ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन सके| इसे चेहरे पर लगायें | 20 मिनिट बाद ठन्डे पानी से धो डालें|

5. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी का उपयोग रोमन और इजिप्टीयन संस्कृति में किया जाता था| स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीऑक्सीडेंट, एस्ट्रिजेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की समस्याओं के समाधान में सहायक होते हैं| यह त्वचा को चमक प्रदान करते हैं और यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा भी करते हैं|
विधि: 10 स्ट्रॉबेरीज, 1 टेबलस्पून दही, 1 साफ़, सूखा और छोटा कटोरा|
स्ट्रॉबेरीज को पीसकर उसकी प्यूरी बनायें और उसे कटोरे में निकालें| अब इसमें ताज़ा दही मिलाएं| इसे तब तक मिलाएं जब तक गुलाबी रंग का फेस पैक न बन जाए| इस स्ट्रॉबेरी पैक को चेहरे पर लगायें| इसे पूरी तरह सूखने दें ताकि त्वचा इसे अच्छी तरह सोख ले| बाद में ठन्डे पानी से धो डालें|

6. तरबूज
तरबूज त्वचा और स्कैल्प पर कोलोजन के उत्पादन को बढ़ाता है| इसका रसभरा रूप इसे शुष्क त्वचा के लिए उत्तम बनाता है|
विधि: 2 टेबलस्पून तरबूज़ का रस, 2 टेबलस्पून ककडी का रस, 1 टेबलस्पून पानी निकला हुआ दही, 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर, 1 साफ़, सूखा और छोटा कटोरा|
सर्वप्रथम तरबूज़ और ककडी के जूस को एक कटोरे में मिलाएं| इसमें पानी निकाला हुआ दही और मिल्क पाउडर एक के बाद एक मिलाएं| चम्मच की सहायता से गाढ़ा पेस्ट बनाएं| तरबूज़ से बने इस पैक को त्वचा पर लगायें| 15 मिनिट बाद ठन्डे पानी से धो डालें|

7. आम
फलों का राजा आम जिस तरह बालों के लिए लाभदायक है उसी तरह यह त्वचा पर भी जादुई प्रभाव दिखाता है| इसमें उच्च मात्रा में हाइड्रेशन का गुण पाया जाता है| आम, शुष्क त्वचा को नरम और चिकना बनाता है|
विधि: 10 बादाम (बादाम का पाउडर), 1 मध्यम आकार का पका हुआ आम, 2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, 2 टीस्पून कच्चा दूध, 2 टीस्पून साफ़ पानी, 2 टीस्पून ओटमील, 1 साफ़, छोटा और सूखा कटोरा
आम को मिक्सी में पीसें और इसके पल्प को कटोरे में निकालें| इसमें बाकी की सभी सामग्री जैसे बादाम का पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, कच्चा दूध, ओटमील और डिस्टिल्ड पानी मिलाएं| मेकअप के स्पेड की सहायता से इसे तब तक मिलाएं जब तक एक गाढ़ा फेस पैक न बन जाए| इस फेस पैक को चेहरे पर लगायें| 30 मिनिट बाद ठन्डे कच्चे दूध से धो डालें|

8. संतरा
संतरा सिट्रस फलों की श्रेणी में आता है और यह त्वचा से पसीने, अशुद्धियों और धूल को दूर करता है| संतरे के छिलके और संतरे का रस दोनों ही त्वचा पर समान रूप से प्रभावकारी होते हैं तथा त्वचा को हाइड्रेट करते हैं|
विधि: 2 टेबलस्पून पानी निकला हुआ दही, 1 टेबलस्पून गुलाब जल, 1 टेबलस्पून संतरे का रस, 1 साफ़, सूखा और छोटा कटोरा
कटोरे में दही, गुलाब जल और संतरे का रस मिलाएं| इन्हें अच्छी तरह मिलाकर फेस पैक बनायें| इसका रंग हल्का नारंगी होना चाहिए| इसे त्वचा पर समान रूप से लगायें| इसे 20 मिनिट तक लगा रहने दें| बाद में पानी या ठन्डे दूध से धो डालें| संतरे से बने इस फेस पैक को लगाने के बाद त्वचा को मॉस्चराइज़ अवश्य करें|



Click it and Unblock the Notifications
