Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सर्दी के मौसम त्वचा को जवां रखेंगें ऑलिव ऑयल के ये फेस मास्क

ऑलिव ऑयल में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक चीज़ें होती हैं और इसी वजह से सदियों से इसका प्रयोग त्वचा संबंधित विकारों में किया जाता है।
ऑलिव ऑयल में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जैसे फाइटोस्टेरॉल, पॉलीफेनॉल और विटामिन ई ऑयल होता है। ऑलिव आयॅल त्वचा की मुश्किल से मुश्किल समस्या और रोग को ठीक करने में सक्षम होता है।
इस प्राकृतिक तेल का प्रयोग सालभर में कभी किया जा सकता है हालांकि, सर्दी के मौसम में त्वचा के रूखेपन और अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं में ये ज्यादा फायदा पहुंचाता है। ऑलिव ऑयल के गुण आपकी त्वचा को पोषण देकर उसे मॉइश्चराइज़ करते हैं और हर समय त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं।

सर्दी में ऑलिव ऑयल का प्रयोग करने का सबसे आसान तरीका है, सोने से पहले त्वचा पर इससे मसाज करना। हालांकि, इसका प्रयोग करने के और भी कई तरीके हैं जिनसे आपकी त्वचा पूरे मौसम में खूबसूरत दिखाई देगी।
आज हम आपको ऑलिव ऑयल के कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको दोगुना लाभ मिलेगासर्दी के मौसम में त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए इन फेस मास्क का आप प्रयोग कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल + शहद
शहद और ऑलिव ऑयल के मेल से त्वचा को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। इससे आपकी त्वचा सुंदर और चमकदार दिखती है।
बनाने का तरीका
- एक टीस्पून शहद और ऑलिव ऑयल लें।
- इन दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर चेहरे पर लगाएं और उसे 10 मिनट तक चेहरे पर ही लगा रहने दें।
- गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग करें।

ऑलिव ऑयल + केला
केले में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी6 होता है और इसे ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को अद्भुत लाभ मिलता है। ये त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे मॉइश्चराइज़ भी करता है।
बनाने का तरीका
- केले का मैश कर उसमें एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल डालें।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- हल्के गुनगुने पानी से चेहरा और गर्दन साफ कर लें।
- हर सप्ताह इस मिश्रण का प्रयोग करने से त्वचा में चमत्कारिक बदलाव नज़र आएगा।

ऑलिव ऑयल + मेथीदाना
ये फेस मास्क विशेष तौर पर एंटी एजिंग गुणों से युक्त है। सर्दी के मौसम में इस फेस मास्क को लगाकर बढ़ती उम्र के निशान जैसे झुर्रियों और रेखाओं को हटाया जा सकता है।
बनाने का तरीका
- एक कटोरी में पानी भरें और उसमें एक मुट्ठी मेथीदाना रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इसको पीस लें।
- अब इस पेस्ट में एक टीस्पून ऑलिव ऑयल डालें।
- इस मिश्रण से त्वचा पर मसाज करें और 5 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें।
- अब चेहरे को माइल्ड फेस वॉश और गुनगुने पानी से साफ कर लें।

ऑलिव ऑयल + सफेद अंडा
ये प्राकृतिक ऑलिव ऑयल फेस मास्क त्वचा में कसाव लाता है और सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं से त्वचा को बूढी होने से बचाता है।
बनाने का तरीका
- एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग लें और उसमें 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल डालें।
- इन दोनों चीज़ों को एक स्मूद पेस्ट के रूप में तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 10 मिनट तक सूखने दें और इसके आद माइल्ड फेशियल क्लींजर लगाएं। अब हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें।
- बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार इसका प्रयोग जरूर करें।

ऑलिव ऑयल + एवेकैडो
इस होममेड ऑलिव ऑयल फेस मास्क से सर्दियों के दिनों में त्वचा हाइड्रेट और मॉइश्चराइज़ रहती है।
बनाने का तरीका
- एक एवेकैडो को मैश कर इसमें दो टीस्पून ऑलिव ऑयल डालें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक इसे सूखने दें।
- अब हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- महीने में 2 से 3 बार इस फेस मास्क से त्वचा की देखभाल करें।

ऑलिव ऑयल + ग्लिसरीन
ऑलिव ऑयल और ग्लिसरीन का ये मेल सर्दियों में त्वचा को सुंदर बनाता है और त्वचा विकारों को दूर करता है।
बनाने का तरीका
- एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल में ½ टीस्पून ग्लिसरीन मिलाएं।
- इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 10 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा और गर्दन धो लें।
- इस फेस मास्क के मासिक प्रयोग से त्वचा खिली खिली और जवां दिखेगी।



Click it and Unblock the Notifications
