Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा का नेचुरल मॉइश्चराइजर है ‘बादाम’, आइए घर पर ही बनाएं इससे फेस मास्क
आज हम बादाम के लाभकारी गुणों कि जानकारी के साथ ही घर पर स्किन के लिए बादाम मास्क बनाने कि विधियां साझा करेंगे। जिन्हें आसानी से घर पर चुटकियों में बना सकती हैं।
त्वचा कि चमक-दमक और ताजगी बरकरार रखने के लिए बादाम से बेहतर कुछ और नहीं है। क्योंकि यह स्किन का प्राकृतिक मॉइश्चराइाजर है और इसकी मदद से स्किन के एजिंग साइन्स को मिटाने के साथ, उसे नरिश कर मुलायम व निखरी हुई बना सकते हैं।
इसलिए आज हम बादाम के लाभकारी गुणों कि जानकारी के साथ ही घर पर स्किन के लिए बादाम मास्क बनाने कि विधियां साझा करेंगे। जिन्हें आसानी से घर पर चुटकियों में बना सकती हैं।

1. प्राकृतिक मॉइश्चराइजर
स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए बादाम में बहुत सारे फैटी एसिड होते है, जो स्किन का हाइड्रेड लेवल भी बनाएं रखते है। इसलिए बादाम स्किन का प्राकृतिक मॉइश्चराइजर कहलाता हैं, जिससे स्किन मुलायम बनती है।

2. बचाता है झुर्रियों से
एंटीआॅक्सिडेंट्स और विटामिन ई के कारण ही बादाम स्वतंत्र रूप से स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से लड़ता है। इसलिए बादाम के इस्तेमाल से चेहरे कि झुर्रियों से बच सकते है। इसके लिए 1 चम्मच बादाम पेस्ट में 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस मास्क को सूखने पर ठंडे पानी से साफ करें।

3. रक्षा करता है सूरज से
बादाम में मौजूद विटामिन ई के कारण यह स्किन को सूरज के हानिकारक तत्वों से बचाता है। इसलिए किसी भी तरह के सन डैमिज से बचने के लिए कुछ बादाम को दूध में भिगों कर रखें, फिर इन बादामों का पेस्ट बना लें। इसी पेस्ट में 2 चम्मच ग्लीसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से साफ करें, इससे स्किन में सन टैनिंग से निजात पा सकते है।

4. अंडर आई सर्किल्स से मिलता है छुटकारा
प्रोटीन और विटामिन्स से भरा बादाम स्किन को हेल्दी बनाने के साथ ही आंखों के नीचे बने डार्क सर्किल्स से भी निजात दिलाता है। क्योंकि बादाम में मौजूद गुड फैट सूजी हुई आंखों और डार्क सर्किल्स को हटाने में मदद करता है। इसके लिए 1 चम्मच बादाम पेस्ट में 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं। इस मिक्सचर को आंखों के नीचे बने डार्क सर्किल्स पर लगाकर, थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।

5. स्किन टोन बनाएं बेहतर
बादाम कि मदद से आप चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के साथ ही स्क्नि टोन भी बेहतर बनाता हैं। साथ ही बादाम के इस्तेमाल से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने वाले स्किन सेल्स में बढ़ोतरी होती हैं। स्किन टोन को बेहतर बनाने के लिए 2 चम्मच बादाम पेस्ट, में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच कॉफी मिला का मिक्सचर तैयार कर लें। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर, सूखने के बाद ठंडे पानी से साफ करें।

6. स्किन को सूजन और जलन से बचाता है
बादाम के इस्तेमाल से चेहरे पर जलन और सूजन से आसानी से बचा जा सकता है। इसलिए चेहरे पर हुए रैशेज और जलन से बचने के लिए 2-3 चम्मच बादाम पेस्ट में 1 चम्मच नींबू और 1 चम्मच योगर्ट (एक ऐसा डेयरी उत्पाद, जो दूध में बैक्टीरियाई खमीरीकरण से तैयार किया जाता है) मिलाएं। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर अच्छे से साफ करें।

7. बचाए स्किन को छिलने से
बादाम के इस्तेमाल से छिली हुई त्वचा में राहत मिलती है। इसलिए बादाम का मास्क घर पर ही बनाने के लिए 2 चम्मच बादाम के पेस्ट में 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच बेकिंग सोडा को अच्छे से मिक्स करें। इस तैयार पेस्ट को फेस पर लगाने के 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ करें।

8. ड्राई स्किन के लिए है बेहतर
बायोटिन और विटामिन ई कि वजह से बादाम से स्किन कोमल और स्वथ्य होती है। बादाम के इन्हीं गुणों के चलते यह रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा हैं। दो चम्मच बादाम के पेस्ट में दो चम्मच कद्दू के पेस्ट को मिलाकर मिक्सचर तैयार कर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद अच्छे से साफ करें, इससे चेहरा बिलकुल मुलायम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
