Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
जानिए आलूबुखारे के कुदरती फायदे, चेहरे से लेकर बालों तक की बदल जाएंगी रंगत
प्लम में प्रोटीन, मिनरल्स और आयरन जैसे मौजूद पौषक तत्व होते है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है, प्लम शरीर के साथ साथ चेहरे और बालों के लिए बहुत अच्छे होते है।
प्लम बहुत ही टेस्टी और लाजवाब फल होता है, जिसे आलू बुखारा के नाम से भी जाना जाता है। इस रेशेदार और नाजुक से फल में प्रोटीन, मिनरल्स और आयरन जैसे कई पौषक तत्व होते है।
जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है। प्लम शरीर के साथ साथ चेहरे और बालों के लिए बहुत अच्छे होते है।प्लम में विटामिन ए और विटामिन सी के साथ फाइबर भी होता है।
जो शरीर के एंटीऑक्सीडेंट के लिए फायदेमंद होता है। इस फ्रूट में एक निश्चित मात्रा में नियासिन, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, और पंटोथेनिक एसिड भी होते है।
जो कि शरीर के लिए कई मायनों में लाभदायक होते है। यहां हम प्लम से चेहरे को होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं।

बढ़ती उम्र से बचाता है
प्लम में beta-carotene और विटामिन्स की ज्यादा मात्रा मौजूद होने के कारण, वो चेहरे को बढ़ती उम्र के नुकसान बचाता है।
इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे में झुरियों पड़ने से बचाती है। अगर आप अपने चेहरे को जवां बनाए रखना चाहती है तो प्लम से चेहरे की मसाज करें। हर सुबह इसके मास्क को चेहरे पर लगाएं इससे आपको रेडिएंट स्किन मिलेगी।

मुहांसो के निशान मिटाने में असरदायक
प्लम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके चेहरे से मुंहासों के दाग मिटाने के साथ चेहरे से कालापन हटाता है। प्लम से चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, और यह नई स्किन टिश्यूज डवलप करता है।

सन डेमेज से बचाता है
प्लम में प्रोटीन की मात्रा खूब होता है जो चेहरे को धूप से होने वाले डेमेज से बचाता है।
सन की वजह से स्किन रफ और ड्राय हो जाती है।
अपने डाइट में प्लम को शामिल करके आप धूप की खतरनाक किरणों से बच सकती हैं।

हाइपरपिगमेंटेशन
धूप में ज्यादा घूमने की वजह से शरीर में मेलनिन तेजी से बढ़ाने लगता है। जिसकी वजह से काली परत चेहरे पर बन जाती है। और ज्यादा पिगमेंटेशन हो जाता है। प्लम ज्यूस की मदद से मेलनिन के प्रभाव को कम करके चेहरे को ग्लोइंग बना सकते है।

स्किन को लचीला बनाएं
रोजाना प्लम खाने या पीने से चेहरा लचीला बनता है। प्लम में विटामिन सी होता है जिसकी वजह से स्किन लचीली बनने के साथ ग्लोइंग भी बनती है। विटामिन सी की वजह से चेहरे हाइड्रॉक्सीप्रोलाइन और हाइड्रोक्सीलीसिन दो तत्व बनने शुरू होते है। जो चेहरे की रंगत बढ़ाने के साथ जवां भी बनाएं रखता है।

बढ़ती उम्र और झाइंयों को छुपाता है
प्लम में मौजूद पौष्टिक तत्वों की वजह से चेहरे में बढ़ती उम्र के असर को रोका जा सकता है और साथ ही इसकी वजह से चेहरे से झाइयां भी कम होती है।

मजबूत बाल
प्लम में मौजूद विटामिन और प्रोटीन की ज्यादा मात्रा की वजह से बाल मजबूत और घने होते है। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को झड़ने से भी रोकता है।

ड्रेंडफ हटाएं
प्लम में मौजूद विटामिन सी जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। प्लम के बीज को जड़ों में लगाने के बाद ठंडे पानी से धोने से ड्रेंडफ तो जाते ही है साथ ही खुजली भी खत्म हो जाती है।

बालों का कलर बनाए रखता है।
रेशेदार प्लम न सिर्फ आपकी ड्रेंडफ की शिकायत को दूर करता है बल्कि यह आपके बालों के कलर को भी मैंटेन करता है, इसमें मौजूद तत्व आपके नेचुरल कलर को बनाए रखते है।



Click it and Unblock the Notifications
