Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानें, अखरोट से त्वचा और बालों को होने वाले अद्भुत लाभ
वॉलनट को हिंदी में अखरोट कहा जाता है तथा यह प्रतिदिन उपयोग में लाया जाने वाला पदार्थ है। वॉलनट का उपयोग कुकीज़, केक, चॉकलेट आदि बनाने में किया जाता है।
वॉलनट में बहुत से विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और आवश्यक फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण यह त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।
आज मेकअप और स्किन केयर के कई ब्रांड्स ने अखरोट को अपना मुख्य घटक बनाया है।
स्किन केयर के अलावा वॉलनट का उपयोग कई शैंपू और हेयर केयर उत्पादों में किया जाता है क्योंकि यह बालों के लिए कई प्रकार से लाभदायक है। यहाँ अखरोट से बालों और त्वचा को होने वाले फायदे बताये गए हैं। आइये देखें।

1. ऐजिंग के लक्षणों को रोकता है
वॉलनट में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जिसके कारण यह ऐजिंग के लक्षणों को दूर करने में सहायक सिद्ध हुआ है। इसमें विटामिन बी भी पाया जाता है जो तनाव को दूर करके मूड को ठीक करता है। इसके अलावा वॉलनट में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो ऐजिंग के लक्षणों को कम करता है। विटामिन ए, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स का यह संतुलन फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है और ऐजिंग की प्रक्रिया को रोकता है।

2. डार्क सर्कल्स को दूर करने में सहायक
वाऊनट में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं अत: यह आँखों के आसपास आने वाले काले घेरों (डार्क सर्कल्स) को दूर करने में सहायक होता है। नियमित तौर पर आँखों के नीचे वॉलनट का तेल लगाने से आँखों की सूजन और डार्क सर्कल्स से आराम मिलता है। अखरोट आँखों को आराम पहुंचाता है और त्वचा पर चमक लाकर उसकी रंगत निखारता है। इसके अलावा पढ़ें: क्या आपने कभी वॉलनट स्क्रब का उपयोग किया है? यदि नहीं तो अब करें।

3. त्वचा की नमी को बनाये रखता है
यदि आपकी त्वचा शुष्क है तो वॉलनट आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है। यदि आपकी त्वचा सूखी और खुजलीदार है तो वॉलनट का गर्म तेल आपको आराम पहुंचा सकता है। रोज़ सोने से पहले अखरोट के तेल से मालिश करें और सुबह गुनगुने पानी से धो डालें। इस प्रक्रिया को एक महीने तक रोजाना करें और नर्म तथा चिकनी त्वचा पायें।

4. आपकी त्वचा को उजला और चमकीला बनाता है
वॉलनट में आवश्यक विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो आपकी त्वचा को उजला और चमकीला बना सकता है। अखरोट से त्वचा को बहुत अधिक लाभ होते हैं और उनमें से एक लाभ यह है कि वॉलनट आपकी त्वचा को चमक प्रदान करता है। पिसे हुए अखरोट, ओट्स और शहद को मिलाकर वॉलनट पैक बनायें। इस पेस्ट से लगभग 10 मिनिट तक मसाज करें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें। अखरोट न केवल मृत कोशिकाओं को निकालता है बल्कि आपको ताज़ी और चमकती हुई त्वचा भी प्रदान करता है।

5. त्वचा और बालों की सेहत को मज़बूत बनाता है
अखरोट केवल त्वचा के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि यह बालों के लिए भी लाभदायक है। वॉलनट में पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स (जैसे विटामिन ई), पोटैशियम, ओमेगा-3, ओमेगा-6, ओमेगा-9 फैटी एसिड्स आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके बालों की जड़ों को मज़बूत बनाते हैं। लम्बे और चमकीले बाल पाने के लिए नियमित तौर पर वॉलनट ऑइल का उपयोग करें।

6. गंजेपन को रोकता है
गंजापन होने के कई कारण हो सकते हैं परन्तु वॉलनट का उपयोग करके इसे रोका जा सकता है। अखरोट के तेल को नियमित तौर पर लगाने से बालों का गिरना कम होता है और इस प्रकार गंजेपन को रोका जा सकता है। आप ऐसे शैंपू और कंडीशनर का उपयोग कर सकते हैं जिसमें अखरोट शामिल हो। इसके अलावा पढ़ें: देखें को वॉलनट आपकी त्वचा के लिए किस प्रकार उपयोगी है

7. डैंड्रफ (रूसी) को दूर करता है
सिर की त्वचा में होने वाली रूसी को दूर करने में अखरोट का तेल बहुत उपयोगी है। अखरोट के तेल से सिर की त्वचा की अच्छी तरह मालिश करें क्योंकि ऐसा करने से सिर की त्वचा शुष्क नहीं होती। इसके अलावा अखरोट के तेल में प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करने का गुण होता है जिसके कारण यह डैंड्रफ से संबंधित समस्याओं का प्रभावी रूप से उपचार करने में सहायक होता है।

8. सर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है
अखरोट का एक प्रभावी उपयोग यह है कि यह सिर की त्वचा में पूर्ण रूप से सुधार लाता है। अखरोट के तेल के नियमित इस्तेमाल से सिर की त्वचा मॉस्चराइज़ रहती है जिससे खुजली, डैंड्रफ आदि से छुटकारा मिलता है। अखरोट के तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं जो रिंगवर्म से होने वाले संक्रमण को रोकते हैं। इस प्रकार अखरोट के तेल के नियमित इस्तेमाल से सिर की त्वचा स्वस्थ और मज़बूत होती है।

अखरोट से होने वाले दुष्परिणाम
हाल ही में की गयी खोज के अनुसार ऐसे लोग जिन्हें नट्स, पेकान आदि से एलर्जी हो उन्हें किसी भी कीमत पर ब्लैक वॉलनट्स का उपयोग नहीं करना चाहिए। अनेक लोग छोटे मोटे कट्स और एक्जिमा के उपचार हेतु ब्लैक वॉलनट का उपयोग त्वचा पर करते हैं। हालाँकि त्वचा पर ब्लैक वॉलनट का उपयोग करने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि ब्लैक वॉलनट में जुग्लोन नाम विषारी तत्व पाया जाता है। यह तत्व त्वचा के कैंसर संबंधित होता है। आज ब्लैक वॉलनट सप्लीमेंट के रूप में उपलब्ध है। क्योंकि सप्लीमेंट्स के विभिन्न निर्माता और ब्रांड्स उपलब्ध हैं अत: प्रत्येक सप्लीमेंट की ताकत भिन्न होती है। यदि आप ब्लैक वॉलनट का उपयोग आवश्यकता से अधिक करेंगे तो आपकी किडनी और लिवर को नुकसान हो सकता है अत: इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
