Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गालों के आसपास की लटकती हुई त्वचा को कसने के लिए फेस मास्क
महिलायें अपनी त्वचा की बहुत देखभाल करती हैं। आखिरकार सुंदर दिखना भी तो महत्वपूर्ण है। हमारी त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग होती है। शरीर के अन्य भागों की तुलना में चेहरे की त्वचा पतली होती है।
समय के साथ गुरुत्व के कारण हमारी नाज़ुक त्वचा लटकने लगती है। इसके कारण झुर्रियां आने लगती हैं। झुर्रियां बढ़ती उम्र का पहला संकेत होती हैं।
कोलेजन के कम उत्पादन के कारण भी चेहरे की त्वचा ढीली पड़ने लगती है। सबसे पहले गालों के आसपास की त्वचा लटकती है।

किसी को भी बूढा दिखना अच्छा नहीं लगता। परन्तु जवान दिखने के लिए आवश्यक है कि बुढ़ापे के संकेतों जैसे झुर्रियों और लटकती हुई त्वचा से बचा जाए। बाज़ार में कई तरह की क्रीम्स और प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं जो झुर्रियों तथा बढ़ती उम्र के अन्य लक्षणों को आने से रोकती हैं।
हालाँकि इनका कोई असर नहीं होता। कुछ घातक प्रक्रियाएं जैसे बोटॉक्स और अन्य फिलर्स से आवश्यक परिणाम मिल सकते 3

1) एग व्हाइट (अंडे की सफेदी) और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक
एग व्हाइट में स्किन को कसने का गुण होता है। मुल्तानी मिट्टी इस फेस पैक को और अधिक प्रभावकारी बनाती है।
आवश्यक सामग्री-
-2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी
-1 अंडे की सफेदी
-यदि आपकी त्वचा शुष्क है तो कुछ बूंदे ग्लिसरीन
विधि-
1) अंडे की सफेदी को फेंटे जब तक यह हल्की न हो जाए।
2) इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और फिर फेंटे।
3) इसमें कुछ बूंदे ग्लिसरीन की मिलाएं और इस मास्क को चेहरे पर लगायें।
4) इसे 15 मिनिट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो डालें।

2) शहद और अवोकेडो मास्क-
शहद एक प्राकृतिक ब्लीचिंग और मॉस्चराइजिंग एजेंट है। अवोकेडो में विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाते हैं। इससे कोलेजन का उत्पादन भी बढ़ता है। नियमित तौर पर इस मास्क का उपयोग करने से त्वचा को लटकने से बचाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
-1 पके हुए अवोकेडो का गूदा
-2 टीस्पून शहद
-1 विटामिन ई कैप्सूल
विधि -
1) अवोकेडो के गूदे को एक कटोरे में मसलें।
2) इसमें शहद और विटामिन ई मिलाएं
3) सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें।
4) इसे 20 मिनिट तक लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

3) शहद और ब्लूबेरीज़ फेस मास्क-
ब्लूबेरीज़ में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में सहायक होते हैं। शहद त्वचा को मॉस्चराइज़ करता है और त्वचा का उपचार भी करता है। इस फेस मास्क से न केवल झुर्रियां कम होती हैं बल्कि इससे आपकी त्वचा चमकदार भी बनती है।
आवश्यक सामग्री-
-1/2 कप ब्लूबेरीज़
-2 टीस्पून शहद
विधि-
1) ब्लूबेरीज़ को मिक्सी में पीस लें।
2) इसे कटोरे में निकालें और इसमें शहद मिलाएं।
3) इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें और 15 मिनिट तक लगा रहने दें।
4) 15 मिनिट बाद धीरे धीरे मसाज करके धो डालें।

4) एलोवेरा और ऑरेंज (संतरा) फेस मास्क -
इस पैक जो दो घटक हैं उनमें झुर्रियों से लड़ने का गुण होता है। मनुष्यों के लिए एलोवेरा बहुत बड़ा उपहार है और संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो उपचारक गुणों के लिए जाना जाता है। यह मास्क वास्तव में चमत्कारी होता है।
आवश्यक सामग्री -
-1 ताज़ी तोडी हुई एलोवेरा की पत्ती
-1 संतरे का गूदा
-1 टीस्पून कॉर्न फ्लौर
विधि-
1) एलोवेरा की पत्ती से जैल निकालें।
2) संतरे के गूदे को जैल में मिलाएं।
3) इसमें कॉर्न स्टार्च मिलाएं ताकि आप इस मिश्रण को आसानी से चेहरे पर लगा सकें।
4) इस पैक को आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें।
5) बाद में इसे धो डालें और अंतर आप स्वयं महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
