Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शुष्क त्वचा के लिए बढिया है ओटमील
मौसम का कोई भरोसा नहीं है। कभी सुहावना मौसम रहता है तो कभी ऊमस भरी गर्मी पड़ जाती है। बालों और त्वचा पर मॉनसून में बारिश और गर्मी में लू का बहुत बुरा असर पड़ता है।
ऐसे में सबसे ज्यादा नुकसान त्वचा को होता है। त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है और ऐसे में त्वचा में खुजली की समस्या भी रहती है। बहुत ज्यादा शुष्क होने पर मॉइश्चराइज़र भी कोई खास असर नहीं दिखा पाते हैं।
शुष्क त्वचा के दौरान त्वचा की सबसे ऊपरी परत में नमी की कमी होने लगती है। बढ़ती उम्र में तो ये आम समस्या है लेकिन अब बेमौसम हवा और प्रदूषण के कारण युवाओं को भी ये परेशानी होने लगी है।
आर्टिफिशियल एयर कंडीश्नर और पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने की वजह से भी त्वचा शुष्क हो जाती है। त्वचा सबसे ज्यादा शुष्क सर्दियों के मौसम में होती है।
कई लोग ऐसी समस्या से गुज़रते हैं। त्वचा को टीएलसी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। लोशन और मॉइश्चराइज़र त्वचा को सिर्फ कुछ समय के लिए ही राहत पहुंचा पाते हैं लेकिन अगर आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको प्राकृतिक नुस्खे आज़माने चाहिए।
शुष्क त्वचा की मरम्मत करने का सबसे आसान घरेलू उपाय है ओटमील। आमतौर पर ओटमील को स्क्रबिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है और शुष्क त्वचा के लिए इसे अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि ये त्वचा को और ज्यादा शुष्क बना सकता है।
ये एक गलत धारणा है। ओटमील में मॉइश्चराइजिंग, एंटी इंफ्लामेट्री, एंटीऑक्सीडेंट और राहत पहुंचाने वाले यौगिक मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें कई ऐसी चीज़ें होती हैं तो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होती हैं।
ओटमील ना केवल त्वचा की मरम्मत करता है बल्कि उसे अन्य हानिकारक चीज़ों से भी बचाता है। इसमें पॉलीसैचेराइड्स भी होती है जिसमें त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने वाले गुण मौजूद रहते हैं। ओटमील में एमोलिएंट गुण भी होता है जो त्वचा को खुजली जैसी समस्या से बचाता है। अब तो आप जान ही गए होंगें कि ओटमील में कितने सारे गुण होते हैं।
शुष्क त्वचा को निखारने और उसकी चमक को बढ़ाने के लिए आप इन तरीकों से ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मॉइश्चराइजिंग ओटमील क्रीम
हम आपको होममेड ओटमील क्रीम की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा को बढिया तरीके से और लंबे समय तक मॉइश्चराइज़ करेगी।
सामग्री
आधा कप ओट्स
¾ नारियल तेल
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें
तरीका
- पाउडर बनाने के लिए ओट्स को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- नारियल तेल का हल्का गर्म करें।
- जब नारियल तेल पूरी तरह से पिघल जाए तब इसे गैस से नीचे उतार कर ओटमील पाउडर में डाल दें।
- इन दोनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें डालें।
- एक साफ जार लेकर इसे उसके अंदर स्टोर करके रखें। रोज़ इस क्रीम का इस्तेमाल करें।

ओटमील और केले का मास्क
केला बहुत बढिया मॉइश्चराइज़र है ओर ओटमील के साथ मिलाकर लगाने पर ये त्वचा पर जादुई असर दिखाता है।
सामग्री
- एक कप ओटमील
- एक पका हुआ केला
- 2 चम्मच हल्का गुनगुना दूध
- ओटमील पाउडर
- एक कप दूध
- 1 चम्मच शहद
- एक कप दूध
- 2 कप ओटमील पाउडर
- एक चम्मच शहद
तरीका
- पाउडर बनाने के लिए ओट्स को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
- केले को मैश करके ओटमील पाउडर में मिलाएं।
- अब इन दोनों चीज़ों में हल्का गुनगुना दूध डालें और इसे शुष्क त्वचा पर लगा लें।
- 15-20 मिनट इसे त्वचा पर ही लगा रहने दें।

ओटमील और शहद का पैक
शहद में ऐसे यौगिक होते हैं जो शुष्क त्वचा को जादुई तरीके से मॉइश्चराइज़ करते हैं।
सामग्री
तरीका
- सबसे पहले ओटमील पाउडर में दूध मिलाएं।
- इसे दो मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब इस मिश्रण में शहद मिलाएं और इसे शुष्क त्वचा पर लगाएं।

ओटमील बाथ
ओटमील बाथ से आपकी स्किन रेजुनवेट और मॉइश्चराइज़ रहेगी।
सामग्री
तरीका
- एक बाल्टी में हल्का गुनगुना पानी भर लें। ध्यान रहे, हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना चाहिए क्योंकि गर्म पानी त्वचा के जरूरी ऑयल्स को खत्म कर उसे शुष्क बना देता है।
- अब अपने नहाने के पानी में उपरोक्त सामग्री डालें और इन्हें 15-20 मिनट तक भीगने दें।
- इसके बाद इस पानी से स्नान कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
