Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जानिए, अनुष्का शर्मा की ग्लोंइग स्किन का राज
जानते हैं कि खूबसूरत स्किन वाली अनुष्का शर्मा का ब्यूटी सीक्रेट क्या है?
पर्दे पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की स्किन वाकई काफी चमकदार और सुंदर दिखाई देती है। स्क्रीन पर अनुष्का के कॉन्फिडेंस में उनकी खूबसूरत स्किन का भी हाथ है। अनुष्का की स्किन काफी गोरी और चमकदार है और इसी बात से पता चलता है कि वो अपनी त्वचा का कितना ख्याल रखती हैं। अनुष्का जैसी खूबसूरत और कोमल त्वचा पाने की आपकी ये ख्वाहिश पूरी करने के लिए आज हम आपको बता रहे हैं कि अनुष्का अपने बालों और स्किन की देखभाल कैसे करती हैं।
अनुष्का और शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल’ का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है और इसके पोस्टर में अनुष्का काफी सुंदर और चुलबुली दिख रही हैं। अगर आप हमेशा से जानना चाहते थे कि अभिनेत्रियां ऑन और ऑफस्क्रीन कैसे इतनी खूबसूरत दिखती हैं तो चलिए आज हम आपको ये सीक्रेट बता ही देते हैं।
जानते हैं कि खूबसूरत स्किन वाली अनुष्का शर्मा का ब्यूंटी सीक्रेट क्या है?
डाइट पर फोकस
अनुष्का का स्किनकेयर रूटीन काफी सिंपल है लेकिन वो अपनी ग्लोइंग स्किन का श्रेय सही डाइट, व्यायाम और मेडिटेशन को देती हैं। इसके साथ ही अनुष्का रोज़ाना 2 से 3 लीटर पानी पीती हैं जिससे उनकी त्वचा की नमी बनी रहे और उनके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएं।
कोकोआ बटर लोशन
शूटिंग के बाद सोने से पहले अनुष्का स्क्रब करना नहीं भूलती हैं साथ ही वो हर रात को क्रीम बेस्ड क्लींज़र से अपना चेहरा साफ करती हैं। त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने के लिए कोकोआ बटर लोशन बेहतर रहता है।
सनस्क्रीन लगाती है
अपनी स्किन को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले अनुष्का हमेशा सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं।
होममेड फैस पैक
अपनी स्किन को डिटॉक्सिफाई करने के लिए वो नीम का फेस मास्क भी लगाती हैं। इसके साथ ही अनुष्का दूध, शहद, पपीते और केले जैसे घरेलू नुस्खों से बने होममेड फेस पैक लगाना ही पसंद करती हैं।
नेचुरली बाल को सुखाती हैं
अपने एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन वह बालों को वॉश करने के बाद ड्रॉयर से नहीं सुखाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications