Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिये लगाइये तुलसी
तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे यह त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाती है और त्वचा का रंग भी साफ़ करती है।
सदियों से तुलसी के फायदे की बात हम सुनते और जानते आ रहे हैं। ये वो प्राकृतिक चीज है जो कई सारी बीमारियों से बचाती है। कहा जाता है कि तुलसी सभी प्राकृतिक औषधियों की जननी है।
जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल और रोग प्रतिरोध को बढाने वाले तत्व होने के साथ, ये संपूर्ण सेहत के लिए वरदान है। ये प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करती है। ये वो पौधा है जो हर भारतीय के घर में पाया जाता है।
इसकी पत्तियां मुंहासे और ब्रेकआउट जैसी अन्य समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी होती हैं। तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिससे यह त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाती है और त्वचा का रंग भी साफ़ करती है। आइये इसके कुछ और फायदों के बारे में जानते हैं।

1. मुंहासे
रोजाना तुलसी की पत्तियां खाने से रक्त की सफाई होती है जिससे दाने और मुंहासे से निजात मिलता है। दाने और मुहासे होने पर तुलसी के पत्तो से बना फेस पैक जिसमें गुलाब जल, चंदन पाउडर और नींबू का रस मिला हो, लगाने से मुंहासे कम हो जाते है।

2. स्वस्थ त्वचा
तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जिससे त्वचा निखरती है। इसके लिए थोड़ी तुलसी की पत्तियां लें अब इन्हे पीस के इनका रस निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। इस मिश्रण से अपने चहरे पर रोज़ अच्छे से मालिश करें इससे आपकी त्वचा स्वस्थ होगी साथ ही त्वचा का रंग भी साफ़ होगा।

3. दाग धाबे को हल्का करे
तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे दाग धाबे साफ़ हो जाते हैं। अगर आपके चहरे पर कोई भी मुँहासे के निशान हैं तो यह तुलसी की पत्तियों से ठीक हो जाएंगे। इसके लिए कुछ तुलसी की पत्तियां लें अब इसको पीस लें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने चहरे पर लगाएं, सूख जाने पर धो दें।

4. त्वचा के संक्रमण का उपचार
त्वचा के संक्रमण का उपचार करने लिए ये बहुत अच्छी औषधि है। तुलसी के पत्तों को सरसो के तेल में तब तक उबालें जब तक वो गहरे रंग का न हो जाए। इस तेल को छान लें और संक्रमित हिस्से पर लगाएं। ये संक्रमण को कम करता है और आराम देता है।

5. दाग़ धाबे मुक्त त्वचा
हर महिला का सपना होता है कि उसकी त्वचा दाग़ धाबे से मुक्त हो, और तुलसी की पत्तियों के इस्तेमाल से यह किया जा सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से त्वचा को चमक मिलती है और दाग़ धाबे साफ़ हो जाते हैं। तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बना लें इसमें एक चम्मच चन्दन पाउडर और एक चम्मच मुतानी मिट्टी मिलाएं। अब इस मिश्रण को चहरे पर लगाएं, सूखने पर ठन्डे पानी से धो दें।

6. एंटी-एजिंग
त्वचा पर तुलसी का प्रयोग करने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं आती हैं क्योंकि इसमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। तुलसी की पत्तियों के इस्तेमाल से त्वचा कसने लगती है जिससे आप जवान दिखते हैं। इसके लिए तुलसी के पत्तियों का पेस्ट बनायें। अब इसमें नारियल तेल और एक चम्मच मुतानी मिट्टी मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं और सूख जाने पर धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
