Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ना करें इन ब्यूटी प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तमाल, नहीं तो होगा नुकसान
कुछ सौन्दर्य उत्पाद भले ही आपको तुरंत एक खूबसूरत लुक देते हैं लेकिन लम्बे समय तक उनका प्रयोग आपको त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है।
अगर आप सोचती हैं कि ज्यादा लिपस्टिक लगाना आपको ज्यादा आकर्षक बना सकता है तो आप गलत हैं। हाँ, ये सच है कि लाल लिपस्टिक आपके होंठों को अधिक कामुक और आकर्षक बनाती है लेकिन यह आपके होठों को बहुत तरीकों से नुक्सान भी पहुंचाती है।
यहां पर हम कुछ सौन्दर्य उत्पादों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा को बहुत नुक्सान पहुंचा सकते हैं। साथ ही हम यह भी बता रहे हैं कि क्यों आपको यह उत्पाद प्रतिदिन इस्तेमाल नहीं करने चाहिए।
सौन्दर्य उत्पादों की दुनिया पर किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं है। साथ ही हर कोई इन उत्पादों के बारे में इतना बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत करता है कि ग्राहक इन उत्पादों के पीछे दीवाने हो जाते हैं।
यह सोचे और जाने बिना कि उनका हमारी त्वचा और शरीर पर क्या असर पड़ेगा। यह सौन्दर्य उत्पाद आपकी त्वचा को काफी नुक्सान पहुंचाते हैं इसलिए यह ध्यान में रखे कि इनका प्रयोग कभी-कभी ही करें। ये हैं वो सौन्दर्य उत्पाद जिनका उपयोग कम से कम करना चाहिए।

1. विटामिन A युक्त सनस्क्रीन:
एक ताज़ा अध्ययन के हिसाब से आपको विटामिन A युक्त सनस्क्रीन का उपयोग करने से बचना ही चाहिए। इसका कारण यह है कि जब विटामिन A सूरज के संपर्क में आता है तो वह कोशिकाओं में कैंसर पैदा कर सकता है। रेटिनॉल (पशुओं में पाया जाने वाला विटामिन A) हमेशा रात में लगाने वाली क्रीम में प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसका प्रयोग दिन में नहीं करना चाहिए। इसीलिए आपको विटामिन A युक्त सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करना चाहिए।

2. त्वचा की सफाई करने वाले ब्रश:
सफाई करने वाले ब्रश हम सब को इसलिए इतने पसंद होते हैं क्योंकि वो हमारी त्वचा और शरीर से धूल और गन्दगी को बिलकुल साफ़ कर देते हैं। लेकिन इनके अधिक प्रयोग से त्वचा पर दाने और खुजली होने की सम्भावना होती है। इन ब्रशों के रेशे बहुत कड़े होते हैं जिससे त्वचा में रूखापन और सूजन आने की सम्भावना होती है। अतः यह ज़रूरी है कि इनका प्रयोग ना करें। अगर आप प्रयोग कर रही हैं तो इनको समय-समय पर बदलती रहें।

3. सूखे शैम्पू:
आपके सिर की त्वचा को स्वस्थ और सूखा रखने के लिए ये सूखे शैम्पू एक अच्छा विकल्प है। यदि आप अपने बालों में शैम्पू नहीं करना चाहते तो इन सूखे शैम्पू से आप अपने बालों से तेल हटा सकते हैं। लेकिन आपको यह सूखे शैम्पू बहुत बहुत अधिक उपयोग नहीं करने चाहिए क्योंकि इनको बहुत अधिक इस्तेमाल करने से सिर के केश छिद्र बंद हो सकते हैं। इसके कारण बालों में रक्त का संचार रुक सकता है। जिसके कारण आपके बाल पतले हो सकते हैं और झड भी सकते हैं। इसीलिए अपने बालों को स्वस्थ बनाए रखने के ज़रूरी है कि सूखे शैम्पू के इस्तेमाल के अगले दिन बालों को आपके रोज के शैम्पू से ज़रूर धो लें जिससे बालों में मौजूद रसायन निकल जाएँ।

4. सिलिकॉन प्राइमर:
त्वचा की खामियां छुपाने के लिए सिलिकॉन प्राइमर एक बहुत प्रसिद्द उत्पाद है। लेकिन सिलिकॉन युक्त प्राइमर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा बहुत खराब हो सकती है। सिलिकॉन से आपकी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं जिससे आपकी त्वचा पर मुंहांसे और झाइयाँ पड़ सकती हैं।

5. लिक्विड लिपस्टिक:
सौदर्य प्रसाधनों की दुनिया में लिक्विड लिपस्टिक एक चमत्कारी उत्पाद है लेकिन इसका प्रयोग आपकी त्वचा के लिए हानिकारक है। बहुत अधिक लिपस्टिक लगाने से आपके होंठ अस्वस्थ और रूखे हो जाते हैं। लिपस्टिक के कारण होंठ कट-फट भी जाते हैं। इसीलिए कोशिश करें कि लिक्विड लिपस्टिक बहुत देर तक ना लगाए रखें और जब भी आप इसे साफ़ करें, उसके बाद अपने होठों पर नारियल तेल से मसाज ज़रूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
