Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ऐलोवेरा जेल से पाएं बेदाग और दमकती स्किन
वैसे तो हम सभी एलोवेरा जेल के फायदों से वाकिफ हैं, यह सिर्फ चेहरे की जलन और रशेस ही समस्या ही नहीं ठीक करता बल्कि इसके अनेक फायदे हैं, जो हमे घर पर ही आसानी से मिल सकते हैं। एलोवेरा में एलो जेल के साथ पानी होता है जिससे पिम्पल्स, बर्न्स और रशेस जैसी बिमारियों को ठीक किया जा सकता है। ये सस्ता है और इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।
एलोवेरा के पौधे से एलोवेरा जेल और इसका रस निकलता है, जिसे एलोवेरा लेटेक्स भी कहा जाता है। एलोवेरा के पौधे को अमरत्व भी माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारे शक्तिशाली और प्रभावी गुण पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही और घरेलु नुस्खे।

1. एंटी एजिंग
बढ़ती उम्र के साथ हमारी त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगाती हैं क्योंकि हमारी त्वचा बढ़ती उम्र के साथ नमी खोने लगती है। इसलिए अगर आपको अपनी त्वचा की नमी बरक़रार रखनी है तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें।

2.स्ट्रेच मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स ऐसी चीज़ है जो हर महिला को होती है। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स समय के साथ साफ़ हो जाते हैं लेकिन अगर आपको इनसे तुरंत छुटकारा चहिये तो एलोवेरा जेल के साथ विटामिन ई का तेल लगाएं।

3. मुंंहासे
त्वचा की समस्या के लिए एलोवेरा जेल सबसे अच्छा होता है इसके शीतलता से मुंंहासे और दाग़ ठीक होने लगते हैं। इससे सूजन भी ठीक होती है और त्वचा में चमक आती है।

4. सनबर्न के लिए
जिन लोगों की त्वचा पीली होती है उन्हें सनबर्न ज्यादा होते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को ठंडा रखने में मदद करता है।

5. रूसी के लिए
क्या आपको पता है रूसी दो तरह की होती हैं पहली ऑयली डेंड्रफ और दूसरी ड्राई डेंड्रफ, और इन दोनों पर एलोवेरा जेल बहुत अच्छा काम करता है। एलोवेरा को अपने बालों की जड़ों पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे नार्मल शैम्पू से धो दें, इससे आपकी डेंड्रफ कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।

6. ड्राई बालों के लिए
आपके बालों की जड़ों से ज्यादा ड्राई आपके बाल हो जाते हैं। इसके लिए अपने पूरे बालों पर एलोवेरा जेल लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इससे आपके बाल चमकदार हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
