Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
रोज ऑयल को चेहरे पर लगाने के है कई फायदे
गुलाब के तेल को गुलाब की पंखुड़ियों के आसव से बनाया जाता है। यह त्वचा के लिए काफी लाभदायक होते है।
गुलाब के तेल में एंटी वायरल अवसादरोधी, एंटीसेप्टिक और ऐस्ट्रिंजेंट के गुण होते हैं। दुनिया भर में गुलाब के फूल का अधिक उपयोग किया जाता है और रोज ऑयल को तो त्वचा के लिए वरदान माना जाता है। रोज ऑयल गुलाब की पंखुड़ियों के आसव से बनाया जाता है और इस तेल में त्वचा को लाभ पहुंचाने वाले सैकड़ो तत्व मौजूद होते है।
वैसे, आज हम चेहरे पर गुलाब के तेल के प्रयोग के फायदे बता रहे हैं।

1-त्वचा को साफ करता है
गुलाब के तेल में ऐंटीऑक्सीडेन्ट गुण होते हैं जो त्वचा से फ्री रैडिकल हटाते हैं। इससे रोम छिद्रों में गंदगी जमने से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ तथा साफ रखता है। गुलाब के तेल के प्रयोग से चेहरे से गंदगी और धूल हटाने में मदद मिलती है जिससे त्वचा दमकती और कांतिमय हो जाती है।

2-त्वचा से सूजन कम करता है
जैसा कि पहले बताया जा चुका है, कि गुलाब के तेल में सूजन को कम करने वाले और प्रतिविषाणु गुण होते हैं जो कि जलन और सूजन में लाभदायक होते हैं। यह त्वचा की सूजन कम करके उसकी सुरक्षा में मददगार होता है। गुलाब के तेल की कुछ बूँदों से जलन वाले क्षेत्र में लगाने से लाभ मिलता है। त्वचा की जलन को कम करने का एक और उपाय है कि गुलाब के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर जलन वाली जगह पर हल्की मालिश करें।

3-मुंहासे ठीक करता है
गुलाब का तेल से मुंहासे प्रभावी रूप से गायब हो जाते हैं जिससे त्वचा मुँहासे और दाने रहित हो जाती है। न केवल मुँहासे बल्कि यह त्वचा के दाग घब्बों को भी हटाता है। गुलाब के तेल में प्रतिविषाणु और प्रतिजैविक गुण होते हैं जिससे कि उन कारकों को खत्म करने में मदद मिलती है जिनकी वजह से इसप्रकार के मुँहासे और दाने बनते हैं। आप आसवित जल को गुलाब के तेल में मिलाकर उसकी तीव्रता को कम करके उसे चेहरे पर लगा सकती हैं। एक घंटे बाद सामान्य पानी से धो लें।

4-त्वचा को नमीं युक्त करता है
चूकि गुलाब का तेल त्वचा के पीएच स्तर को नियमित करता है इसलिए यह त्वचा के लिए प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करने वाला होता है। चूंकि गुलाब का तेल त्वचा को नमी युक्त करता है इसलिए ज्यादातर नमी प्रदान करने वाले क्रीम तथा मॉइस्चराइज़र में भारी मात्रा में गुलाब का तेल होता है। आप अपनी नियमित क्रीम में भी थोड़ा सा गुलाब का तेल मिलाकर उसे चेहरे पर लगा सकती हैं।

5-चौड़े हुए छिद्रों को छोटा करता है
गुलाब के तेल में ऐस्ट्रिंजेंट के बेहतरीन गुण होते हैं जो कि चौड़े हुए छिद्रों को छोटा करता है जिससे कि उनमें गंदगी नहीं बैठ पाती। आमतौर पर, गुलाब जल 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए गुणकारी होता है क्योंकि इससे छिद्रों की सफाई में मददम मिलती है और चौड़े हुए छिद्रों को छोटा करता है जिससे कि मुंहासे और दाने होने की संभावना कम हो जाती है।

6-हाइड्रेटिंग बेस के रूप में
अगर आप ऐसे हाइड्रेटिंग बेस की तलाश कर रही हैं जो कि आपके फाउंडेशन को पिघलने से रोक सके और साथ ही त्वचा को नमी भी प्रदान कर सके, तो गुलाब के तेल का इस्तेमाल ज़रूरी है। थोड़ा सा तेल लेकर उसमें पानी मिलाकर पतला कर लें।
अब इसे फाउंडेशन लगाने से पहले लगाएँ। गुलाब के तेल के इस्तेमाल से चेहरे मोटा बेस बनाने में मदद मिलती है और इससे फाउंडेशन को अच्छी तरह से लगाने में मदद मिलती है। ध्यान रहे कि आप गुलाब के तेल से अपने चेहरे की तब तक मालिश जब तक कि त्वचा इसे सोख न ले।

7-उम्र कम दिखती है
गुलाब के तेल में अधिका मात्रा में ऐंटाऑक्सीडेंट और प्रतिजैविक गुण होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए विभिन्न रूप से लाभदायक होते हैं। इस तेल के प्रयोग से आपकी बेजान, रूखी और बूढी त्वचा को लाभ होता है। गुलाब के तेल की मालिश करने से चेहरे पर उम्र कम लगती है और चेहरे पर भी उम्र के साथ संकेत छिप जाते हैं। नियमित रूप से गुलाब के तेल की चेहरे पर मालिश करने से त्वचा की महीन लकीरें और झुर्रियाँ नहीं आती हैं।

8-आंखों के नीचे की रूखी त्वचा को ठीक करता है
ज्यादातर लोगों को आँखों के नीचे सूखी त्वचा की समस्या होती है और इसके लिए गुलाब का तेल बेहद लाभदायक है। गुलाब के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारँ यह आँखों के नीचे की त्वचा को मॉस्चुराइज़ करके हमेशा नमीयुक्त बनाए रखता है। आँखों के नीचे गुलाब के तेल की मालिश के बाद आपको अपनी त्वचा में तरी का एहसास होगा।



Click it and Unblock the Notifications
