Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
बालों और त्वचा की खूबसूरती निखारे अदरक
क्या आपने अदरक को कभी अपने सौन्दर्य को निखारने में इस्तेमाल किया है? अदरक में कई एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं।
रसोई घर में अदरक का अपना एक ख़ास स्थान है। यह सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों के दर्द, सर दर्द आदि के लिए एक बहरीन औषधि का काम करती है, परन्तु अदरक के जिस उपयोग के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकार आप वाकई दंग रह जायेंगे।
क्या आपने अदरक को कभी अपने सौन्दर्य को निखारने में इस्तेमाल किया है? अदरक में कई एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं और साथ ही यह एक एंटीसेप्टिक भी होता है जिसके कारण यह एंटी-एजिंग , मुंहासों की समस्या, त्वचा के जलने, रूसी, बाल झड़ने आदि में बेहद मददगार साबित होती है। आइये जानते हैं कि अदरक कैसे आपकी त्वचा और बालों के लिए है फायदेमंद।

1. एंटी एजिंग गुण
अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और टॉक्सिन्स कम होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा की रक्षा करते हैं और त्वचा की समस्या जैसे झुर्रियां, मुहासे आदि समस्याओं को दूर करके ये त्वचा को जवां बनाते हैं।

2. मुंहासों व दाग-धब्बों को दूर करे
अदरक में मौजूद एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह त्वचा से मुंहासों व दाग-धब्बों की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होती है। ये बंद रोमछिद्रों के लिए डीप क्लींजर का काम करती है और मुंहासे का कारण बनने वाले किसी भी बैक्टीरिया को पनपने नहीं देती।

3. त्वचा को चमक देती है
अदरक में एंटी इन्फ्लैमटॉरी गुण पाए जाने की वजह से, अगर इसके रस को चहरे पर रोज़ लगाया जाए। तो इससे आपकी त्वचा में चमक आएगी और आप अपने आपको तारो ताज़ा महसूस करेंगी।

4. हाइपरप्लगमेंटेशन
अगर आप हाइपरप्लगमेंटेशन और काले धब्बों की समस्या से परेशान हैं तो अदरक का इस्तेमाल करें। अदरक काफी हद तक हाइपरप्लगमेंटेशन को ठीक करती है और आपको इवन टोन स्किन देती है। इसके लिए एक अदरक लें और उसे आधा काट लें। अब इसे हाइपरपिग्मेंटेड त्वचा पर लगाएं और कुछ देर तक रगड़े। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो दें।

5. इवन टोन स्किन
अदरक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और स्किन-टोनिंग गुणों के कारण स्किन में चमक आती है। इसके लिए एक अदरक ले और इसे अच्छे से घिस लें। अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चहरे पर लगाएं और सूख जाने पर ठंडे पानी से धो दें। इवन टोन स्किन पाने के लिए इसे दिन में दो या तीन बार लगाएं।

6. तेज़ी से बाल बढ़ते हैं
अदरक के नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बाल लंबे होने में मदद मिलती है। इसकी वजह से बाल मुलायम व चमकदार भी होते हैं। इसमें मौजूद फास्फोरस, जिंक और विटामिन रूखे व दोमुंहे बालों की समस्या में भी मददगार साबित होते हैं। इसके लिए एक अदरक को काट कर धुप में सुखा लें। अब इसे पीस कर पाउडर बना लें। दही में इस अदरक के पाउडर को मिलाये और बालों की स्कैल्प पर लगाएं। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो दें।

7. डैंड्रफ से छुटकारा
बालों में रूसी की समस्या से बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है। इसके अलावा सिर में खुजली की भी समस्या हो जाती है। यदि आपको भी रूसी की समस्या है तो अदरक आपकी तमाम समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाने में मदद करेगी। दो चम्मच अदरक के पाउडर में ऑलिव ऑयल, दही और एक अंडा मिलाएं, और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से बाल धो लें। इस उपाय को सप्ताह में तीन बार करने से आपको जल्द फायदा होगा।

8. ऑयली स्कैल्प
अदरक सिर्फ बालों का झड़ना ही नहीं रोकती है ब्लकि ऑयली स्कैल्प को भी ठीक करती है। इसके लिए एक अदरक लें और पीस लें। अब इसका रस निकाल लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। 1 घंटे बाद ठंडे पानी से धो दें। हफ्ते में तीन से चार बार इसका प्रयोग करने से बालों में सीबम उत्पादन कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
