Latest Updates
-
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण -
कब है वरुथिनी एकादशी? इस बार व्रत पर रहेगा पंचक का साया, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा -
Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 4 राशिवालों पर होगी धनवर्षा
राइस पाउडर से पाइये साफ, निखरी और दमकती त्वचा
ऐसा माना जाता है कि पूरी दुनिया में सबसे अच्छी त्वचा एशिया की महिलाओं की होती है। इसके पीछे कई सारे ब्यूटी सीक्रेट माने जाते हैं जिनमें से एक सीक्रेट, राइस पाउडर भी है।
ऐसा माना जाता है कि पूरी दुनिया में सबसे अच्छी त्वचा एशिया की महिलाओं की होती है। इसके पीछे कई सारे ब्यूटी सीक्रेट माने जाते हैं जिनमें से एक सीक्रेट, राइस पाउडर भी है।
माना जाता है कि त्वचा के लिए चावल का पानी और उसके पावडर का कॉम्बीनेशन एक वरदान के बराबर है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में निखार आ जाता है और त्वचा सम्बंधी रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है।
कई लोगों को पहले ऐसा लगता था कि राइस पाउडर से त्वचा खुरदुरी हो जाती है और वो फटने लगती है। लेकिन इंटरनेट पर पढ़ने के बाद लोगों को मालूम चला कि बाहरी देशों में इसके फेसपैक को चेहरे को सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
क्या आप इस फेसपैक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं। अगर हां, तो पढिए इस आर्टिकल को:

1. चमकती त्वचा के लिए -
राइस पाउडर का इस्तेमाल त्वचा को चमकाने के लिए किया जाता है। इसका लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से मृत त्वचा निकल जाती है और भीतरी त्वचा में निखार आ जाता है। इसे बनाने के लिए एक कप में दो चम्मच राइस पाउडर, एक चम्मच दही लें और इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें और छोड़ दें। 15 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। हफ्ते में दो बार इसे करें। त्वचा में निखार आ जाएगा और वो दमकने लगेगी।

2. डार्क सर्कल को कम करने के लिए -
डार्क सर्कल को कम करने के लिए राइस पाउडर का पैक बहुत फायदेमंद होता है। बस इसमें आपको अरंडी का तेल मिलाकर आंखों के नीचे पहली सी लेयर लगा लेनी होती है। जिसके बाद आपको रिलैक्स करके लेटे रहना होगा। 20 मिनट बाद आप पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने पर आराम मिलेगा।

3. सनबर्न दूर करने के लिए -
राइस पाउडर को दूध के साथ मिलाकर पैक तैयार कर लें और उसके बाद इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इससे चेहरे पर होने वाली टैनिंग सही हो जाएगी।

4. फेसपाउडर -
राइस पाउडर को कॉर्न स्टार्च पाउर के साथ मिलाकर बेहद बारीक कर लें। इस मिश्रण को आप फेसपाउडर के रूप में इस्तेइस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बहुत ज्यादा ग्लॉसी लुक के फेड किया जा सकता है। साथ ही ये नुकसान भी नहीं करेगा।

5. मृत त्वचा निकालने के लिए -
मृत त्वचा को निकालने के लिए, राइस पाउडर सबसे अच्छा रहता है। इसे हल्का सा दूध में मिलाकर गीला कर लें और इससे स्क्रब करें। ऐसा करने से चेहरे की मृत त्वचा आसानी से निकल जाती है औ स्कीन में निखार आ जाता है।

6. झुर्रियां दूर करें -
राइस पाउडर में खीरे का रस और नींबू का रस मिला लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे के रिंकल्स या अन्य स्पॉट कम होते जाएंगे। यानि बढ़ती उम्र के त्वचा पर दिखने वाले असर को ये पैक कम कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications











