Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं
रोजाना इस्तेमाल से चेहरे को दूध जैसा गोरा करेगी Vitamin E की एक कैप्सूल

मार्केट में मिलने वाले लगभग हर स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में विटामिन ई मौजूद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये स्किन और बालों को हेल्दी रखने के साथ स्ट्रेच मार्क्स, पिंपल्स, दाग-धब्बे दूरने के साथ ड्राई स्किन से छुटाकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीटेंड्स एजिंग की सारी निशानियों को दूर करने में मदद करता है।
अगर आप कभी किसी केमिस्ट की दुकान पर जाकर स्किन लोशन या अंडर-आइ क्रीम मांगेगी तो वो भी आपको विटामिन ई के कैप्सूल्स चेहरे पर लगाने की सलाह देंगे। तो देर ना करें और विटामिन ई के फायदों को आप भी अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने की कोशिश करें। इस आर्टिकल में आज हम ऐसे ही कुछ विटामिन ई के फायदों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।


1. फेस के दाग-धब्बों को करें दूर
विटामिन ई का एक कैप्सूल लें और सूई की मदद से इसमें एक छेद कर लें। अब इसके अंदर का सारा ऑयल निकाल लें और अपने प्रॉब्लम एरिया पर लगाएं। ये एक सीरम की तरह काम करेगा और चेहरे के डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बे को कम करेगा। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे रातभर ऐसे ही लगाकर छोड़ दें।

2. ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद
त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करने के लिए विटामिन-ई बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह त्वचा में कोशिकाओं के नवनिर्माण में भी सहायक है। इसके लिए 1/4 कप शिया बटर में 2 चम्मच विटामिन ई तेल, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और गुलाब के तेल की 12 बूंदें मिलाएं। अब इस लोशन को दिन में दो बार लगाएं।

3. स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में मददगार
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए 12 विटामिन ई कैप्सूल्स का ऑयल और 1/2 कप कोकोआ बटर और 15 लोबान के तेल को मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। इस मिक्सचर को अपने प्रॉब्लम एरिया पर लगाएं और बस स्ट्रेच मार्क्स को दूर हो जाएंगे।

4. सोरायसिस और एक्जिमा के लिए यूज करें विटामिन ई कैप्सूल
सोरायसिस और एक्जिमा जैसी गंभीर त्वचा की समस्याओं का भी विटामिन ई के उपयोग से ठीक किया जा सकता है। बस आपको उस जगह पर विटामिन ई तेल का तेल लगाने की जरुरत है।

5. झुर्रियों से दिलाए छुटकारा
जैसा कि आखों के पास की स्किन काफी पतली और डेलिकेट होती इसलिए वहां एजिंग की निशानियां सबसे पहले देखने को मिलती है, इसलिए हर आइ-क्रीम में विटामिन ई मौजूद होती है। ये झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में असरदार होती है। आप चाहे तो विटामिन ई का सीधे तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कटोरी में एक विटामिन ई कैप्सूल के अंदर का ऑयल निकाल लें और इसमें जैतून के तेल के 5-6 बूंदे मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। सोने से पहले इसे अपनी आंखों के आस-पास की स्किन पर लगाएं। बस हो गया आपका काम।

6. हाइपर पिग्मेंटेशन ठीक करने में करें मदद
विटामिन ई से हाइपर पिग्मेंटेशन ठीक किया जाए सकता है। इसके लिए एक चम्मच कास्टर आयल में 1-2 कैप्सूल विटामिन ई ऑयल मिलाएं। अब इसे चहरे पर अच्छे से मालिश करें और रात भर के लिए छोड़ दें। इसे एक महीने तक लगाएं।

7. खुश्क हाथों के लिए विटामिन ई
विटामिन ई आपकी त्वचा की सतह से अशुद्धियों को दूर करने में और इसके तेल संतुलन को बनाए रखने में सक्षम है। इसके लिए 2-3 विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकाल लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण में पानी मिला कर अपने हाथों को 5 मिनट के लिए इस मिश्रण में रखें। फिर अपने हाथों को निकाल कर अच्छे से पोछ लें।

9. फटे होठों को कहें अलविदा
ड्राय और फटे होंठों के लिए अब आपको लिप बाम के भरोसे रहने की ज़रूरत नहीं है। बस एक विटामिन ई कैप्सूल लें और इसे काटकर इसके अंदर मौजूद ऑयल अपने होंठों पर लगाएं और पाएं सॉफ्ट लिप्स।
विटामिन E की पूर्ति के लिए आपको अखरोट, बादाम, मूंगफली, पालक, सूरजमुखी के बीज, ब्रॉकली, फलों का जूस, आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा घर में अगर सोयाबीन या सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको विटामिन ई मिलता रहेगा।
विटामिन ई हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से यह हर प्रकार की एलर्जी से बचाता है। इसके अलावा त्वचा को कोमल व स्वस्थ बनाता है और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विामिन ई की कमी से हृदय रोग, त्वचा रोग, आंखों की रौशनी का कम होना, बाल झड़ना, आदि बीमारियां हो सकती हैं।
अगर आप स्वस्थ हैं तो चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि विटामिन ई की कमी स्वस्थ लोगों में बहुत कम पायी जाती है। फिर भी आपको मालूम होना चाहिए कि इसकी कमी से क्या हो सकता है। दरअसल विटामिन ई की कमी से मांसपेशियां और नलिकाएं प्रभावित होती हैं, जिससे शरीर के कुछ भागों में रक्त का संचार कम होने लगता है। हाथ-पैरों में हलकान महसूस होती है, इसके अलावा आंखों की रौशनी भी कम होने लगती है। रक्त का संचार ठीक ढंग से नहीं होने पर त्वचा भी प्रभावित होती है।
सबसे पहले विटामिन ई के कैप्सूल के पैक को खोलने से पहले हाथ अच्छी तरह धुल लें। इसके बाद कैप्सूल के ऊपरी हिस्से को धीरे से कट करें, ध्यान रहे, उसमें मौजूद द्रव्य अचानक बाहर निकल सकता है, इसलिए उसे हल्के से पकड़ें। कई लोग इसे नारियल के तेल में मिलाकर लगाने की सलाह देते हैं, लेकिन उससे नुकसान भी हो सकता है। और हां अगर ज़रा सा भी साइड इफेक्ट दिखता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications