Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रातोंरात गोरी रंगत पाने के लिए आज़माएं ये फेस मास्क
अगर आप भी निखरी त्वचा पाने के लिए महंगे स्किन व्हाइटनिंग प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर निराश हो चुकी हैं तो घबराइए मत क्योंकि हमारे पास आपके लिए असरकारी और सस्ता नुस्खा है।
आज हम आपको DIY के कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो रातोंरात आपकी त्वचा के रंग को निखार सकते हैं। इन प्राकृतिक नुस्खों की मदद से आपक त्वचा सुंदर और निखरी हुई दिखेगा और सबसे खास बात ये है कि इनका खर्चा भी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के मुकाबले बहुत कम है।


पिगमेंटेशन और सन टैनिंग की वजह से त्वचा का रंग काला या गहरा पड़ जाता है। त्वचा संबंधित ऐसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको इन प्राकृतिक नुस्खों को जरूर आज़माना चाहिए
इन घरेलू फेस मास्क को बनाने में जिन चीज़ों का प्रयोग होता है उनमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं। रातभर इन्हें त्वचा पर लगाए रखने से चमत्कारिक असर देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में जो रातोंरात आपका रंग निखार सकते हैं।
नोट : इनमें से किसी भी फेस मास्क को लगाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि आपको पहले ही पता चल जाए कि इनमें से कोई चीज़ आपकी त्वचा को हानिकारक प्रभाव तो नहीं पहुंचा रही है।

1. केले और गुलाबजल से बना DIY फेस मास्क
केले और गुलाबजल से बने इस फेस मास्क को पूरी रात के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इससे त्वचा का रंग निखर कर आएगा।
जल्दी से जल्दी असर पाना चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं।
सामग्री :
एक पका केला
एक चम्मच गुलाबजल
तरीका :
- केले को मसलकर उसमें एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं।
- लगातार इसे हिलाते रहें।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- रातभर के लिए इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें।
- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

2. योगर्ट और खीरे से बना DIY फेस मास्क
खीरा और योगर्ट, दोनों ही त्वचा को निखारने के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों चीज़ों को एकसाथ मिलाकर लगाने से त्वनचा पर चमत्कारिक असर देखने को मिलता है। गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार ये प्राकृतिक फेस मास्क जरूर लगाएं।
सामग्री
एक चम्मच योगर्ट
2 कटे हुए खीरे (छोटे-छोट टुकड़े)
तरीका
- खीरे के टुकड़ों को अच्छी तरह से पीस लें।
- अब इस पेस्ट को योगर्ट के साथ मिक्स करें।
- इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं।
- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

3. नीबू का रस और शहद
नीबू के रस और शहद दोनों से ही त्वचा के रंग को निखारा जा सकता है क्योंकि इनमें ब्लीचिंग यौगिक मौजूद होते हैं जो गोरी रंगत पाने में मदद करते हैं। गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार रातभर के लिए इस फेस मास्क को जरूर आज़माएं।
सामग्री
आधा चम्मच नीबू का रस
एक चम्मच शहद
तरीका
- ताज़ा नीबू का रस
- इसमें आवश्यकतानुसार शहद मिलाएं।
- इस मास्क को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- रातभर के लिए इसे चेहरे पर ही लगा रहने दें।
- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

4. हल्दी पाउडर और ऑलिव ऑयल से बना DIY फेस मास्क
सदियों से हल्दी और ऑलिव ऑयल का प्रयोग त्वचा की रंगत को निखारने के लिए किया जा रहा है। इन दोनों ही चीज़ों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं तो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके उसकी रंगत को निखारने का काम करते हैं।
गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें।
सामग्री
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच ऑलिव ऑयल
तरीका :
- हल्दी पाउडर और ऑलिव ऑयल को एकसाथ मिक्स करें।
- इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।
- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

5. मिल्क पाउडर और बादाम ऑयल से बना DIY फेस मास्क
इस लिस्ट में बताए गए अन्य फेस मास्क की तरह ही इसमें भी स्किन ब्लीचिंग एजेंट्स मौजूद हैं।
इसे फेस मास्क को रातभर लगाए रखने से इसका असर दोगुना हो जाता है। गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें।
सामग्री
आधा चम्मच मिल्क पाउडर
एक चम्मच बादाम का तेल
तरीका :
- इन दोनों चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर लें।
- इसे अब अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।
- सुबह होने पर हल्केा गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

6. स्ट्रॉबेरी और ग्रीन टी से बना DIY फेस मास्क
गोरी रंगत पाने के लिए आप इस स्वादिष्ट फल का प्रयोग भी कर सकते हैं।
ग्रीन टी के साथ मिलाकर लगाने पर इसका असर दोगुना हो जाता है। ये दोनों चीज़ें मिलकर चेहरे से धूल-मिट्टी को बाहर निकाल त्वचा को निखारने का काम करती हैं।
सामग्री
एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी
एक चम्मच ग्रीन टी
तरीका
- स्ट्रॉबेरी को क्रश कर लें।
- ताज़ा ग्रीन टी को पकाएं।
- ग्रीन टी में से एक चम्मच निकालें और उसे ठंडा होने दें।
- अब इन दोनों चीज़ों को एकसाथ मिलाएं।
- इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।
- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

7. जीरा और तरबूज के रस से बना DIY फेस मास्क
गोरी रंगत पाने के लिए कई लोग जीरे के साथ तरबूज के रस का प्रयोग करते हैं। ये नुस्खा काफी पुराना और असरकारी है।
इन दोनों ही चीज़ों में त्वचा को निखारने वाले यौगिक मौजूद होते हैं। गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें।
सामग्री
एक चुटकी जीरा
एक चम्मच तरबूज का रस
तरीका :
- एक कटोरी में पानी भरकर उसमें जीरा भिगो दें।
- जीरे को पीसकर उसमें तरबूज का रस मिलाएं।
- इसे मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं।
- इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।
- सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
