Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन होममेड मास्क से रिंकल्स और डार्क स्पॉट से छुटकारा पाएं
आसानी से और कम खर्च में बनने वाले ये होममेड फेस मास्क। उम्र बढ़ने की समस्या जैसे झुर्रियां, दाग-धब्बों और यहां तक कि स्किन टोन से भी निजात दिलाते हैं।
त्वचा पर गहरे दाग-धब्बे काफी भद्दे और अस्वस्थ लगते हैं। वहीं दूसरी ओर चेहरे पर पड़ी झुर्रियां आपको उम्र से ज्यादा का दिखाती हैं। ये दो चीज़ें आपकी स्किन पर बहुत बुरी तरह से नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। बेहतर होगा कि आप झुर्रियों और दाग-धब्बों का घर पर ही ईलाज करें। बाहर मिल रहे रहे महंगे उत्पादों में केमिकल्स होते हैं जो स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर करने वाले इन घरेलू नुस्खों को तैयार करने का सामान आपको घर पर ही मिल जाएगा।
इन घरेलू नुस्खों में प्रयोग होने वाली सभी चीज़ें स्किन को रिवाईटलाइज़ करती हैं। इनमें विटामिंस और पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा के लचीलेपन और कोलाजन को बढ़ाती हैं। साथ ही इनमें स्किन ब्लीचिंग एजेंट्स भी मौजूद होते हैं। ये तत्व दाग-धब्बों और झुर्रियों को साफ करने में कारगर साबित होते हैं।
डार्क स्पॉट और झुर्रियां मिटाने के लिए घरेलू नुस्खे ही सबसे बेहतर होते हैं क्योंकि इनके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते। ये बड़े ही सुरक्षित तरीके से त्वेचा को दाग-धब्बों और झुर्रियों से मुक्त करते हैं। होममेड फेस मास्क लगाने से त्वचा को कोई नुकसान पहुंचे बिना सभी तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है।
आसानी से और कम खर्च में बनने वाले ये होममेड फेस मास्क। उम्र बढ़ने की समस्या जैसे झुर्रियां, दाग-धब्बों और यहां तक कि स्किन टोन से भी निजात दिलाते हैं। ये होममेड फेस मास्क लगाने से स्किन स्वस्थ और जवां दिखाई देती है।
नोट : कोई भी होममेड फेस मास्क लगाने से पहले स्किन पर उसका पैच टैस्ट जरूर कर लें।

पाइनएप्पल, सफेद अंडा और शहद से बना होममेड मास्क
इन तीनों चीज़ों में पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन में मौजूद कोलाजन को बूस्ट करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स डार्क स्पॉट्स को हटाने के साथ-साथ झुर्रियां भी कम करते हैं।
कैसे बनाएं : पाइनएप्पल के दो-तीन टुकड़े लें और उसमें अंडे का सफेद भाग मिलाएं। अब इसमें शहद डालें। इन तीनों चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें। हल्के हाथों से इस होममेड मास्क को झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

हल्दी पाउडर और नारियल तेल से बना होममेड मास्क
घरेलू नुस्खों में हल्दी पाउडर और नारियल तेल का मेल आपकी त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है। ये दो चीज़ें डार्क स्पॉट्स को हल्के करते हैं।
कैसे बनाएं :आधा चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसमें नारियल तेल मिलाएं। इस फेस मास्क को चेहरे के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

सेब का सिरका, शहद और प्याज का रस
सेब का सिरका, शहद और प्याज के रस में ऐसे यौगिक होते हैं जो त्वचा को रेडिकल्स से फ्री रखते हैं। साथ ही इनमें मौजूद ऐसे स्किन-व्हाइटनिंग तत्व होते हैं जो त्वचा से डार्क स्पॉट्स को हटाने में मदद करते हैं।
कैसे बनाएं : एक-एक चम्मच शहद और प्याज का रस लें। इसमें आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस फेस मास्क को चेहरे के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। 10 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

बेसन और टमाटर के जूस से बना होममेड फेस मास्क
बेसन और टमाटर के जूस में विटामिंस और स्किन-ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं जो त्वचा में मौजूद कोलाजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और डार्क स्पॉट्स को हल्का करते हैं।
कैसे बनाएं : एक चम्मच बेसन और एक चम्मच टमाटर का जूस लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें। ये मास्क सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

बादाम तेल और केले से बना होममेड फेस मास्क
बादाम तेल में ऐस गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को जवां दिखाते हैं। केले साथ बादाम तेल मिलाने पर ये चमत्कारिक असर प्रदान करता है।
कैसे बनाएं :एक केले को मैश कर उसमें एक चम्मच बादाम तेल डालें। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर उन जगहों पर लगाएं जहां डार्क स्पॉरट्स या झुर्रियां पड़ रही हों। 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ये ट्रीटमेंट महीने में 2 से 3 बार आज़माएं।

चीनी, हल्दी और नीबू के रस से बना होममेड फेस मास्क
चीनी, हल्दी और नीबू के रस में प्रचुर मात्रा में विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इन तीनों चीज़ों को एकसाथ लगाने पर डार्क स्पॉट्स हल्के हो जाते हैं और धीरे-धीरे झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।
कैसे बनाएं :आधी चम्मच पिसी हुई चीनी में एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं और इसमें हल्दी का पाउडर भी मिक्स करें। इसे मास्क को अपने चेहरे पर 20 मिनट तब लगाएं और फिर चेहरा धो लें।

ओटमील, नीबू का रस और एलोवेरा जैल से बना होममेड फेस मास्क
एलोवेरा जैल में विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये तीनों ही चीज़ें त्वचा में लचीलापन बनाए रखती हैं और सभी तरह से त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। ये होममेड फेस मास्क झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स हटाने का सबसे बेहतर तरीका है।
कैसे बनाएं : एक चम्मच ओटमील में थोड़ा-सा एलोवेरा जैल मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच नीबू का रस भी डालें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। ये होममेड फेस मास्क दो सप्ताह में एक बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
