Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्या बेकिंग सोड़ा आपके अंडरआर्म को उजला बना सकता है?
अंडरआर्म में बहुत अधिक पसीना आता है जिससे इस भाग का रंग काला पड जाता है और बेकिंग सोड़ा बड़ी आसानी से इस भाग को उजला बनाता है|
बेकिंग सोड़ा अंडर आर्म के भाग को उजला बनाने और इसे हाइड्रेट रखने में सहायक है| इसके कई कारण हैं|
यह अंडर आर्म को पसीने से मुक्त और स्वस्थ रखता है| नीचे बेकिंग सोडे से होने वाले फायदों के बारे में जानें और देखें कि यह किस प्रकार अंडर आर्म को उजला बनाने में सहायक होता है|
1. बेकिंग सोड़ा त्वचा की एल्कलाइन प्रवृत्ति को ख़त्म कर देता है और त्वचा के पीएच लेवल को बनाकर रखता है|

2. बेकिंग सोड़ा त्वचा को एक्सफोलियेट करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है|
3. बेकिंग सोड़ा में त्वचा को उजला बनाने के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं अत: यह अंडर आर्म के भाग को उजला बनाता है| यह मेलेनिन के उत्पादन को कम करता है जो त्वचा की रंगहीनता का मुख्य कारण होता है|
4. यह रोम छिद्रों को खोलने में सहायक होता है और त्वचा द्वारा स्त्रावित अतिरिक्त तेल को सोख लेता है|

5. बेकिंग सोड़ा शरीर की बदबू को दूर करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है|
अंडर आर्म को उजला बनाने के लिए बेकिंग सोडे के उपयोग के भिन्न भिन्न तरीके:
विभिन्न तरीकों से बेकिंग सोडे का उपयोग करके अंडरआर्म को प्राकृतिक तरीके से उजला बनाया जा सकता है और इसे साफ़ भी रखा जा सकता है| यहाँ हम इस जादुई पदार्थ के उपयोग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे|

बेकिंग सोड़ा और नीबू
दो चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसमें थोडा नीबू का रस मिलाएं| इन्हें अच्छी तरह मिलाएं और इस पेस्ट को अंडर आर्म में लगायें| 15 मिनिट तक धीरे धीरे मसाज करें और बाद में ठन्डे पानी से धो डालें| अंडरआर्म को उजला बनाने के लिए दिन में दो बार इसे अपनाएँ| इससे शरीर से आने वाली दुर्गन्ध भी दूर होती है|

बेकिंग सोड़ा और खीरा
बेकिंग सोड़ा और ककडी दोनों ही मृत त्वचा को आसानी से निकालते हैं| यह मिश्रण त्वचा को प्राकृतिक रूप से उजला बनाता है और इस प्रकार यह अंडरआर्म को भी उजला बनाता है| एक खीरा लें और उसका जूस निकालें| इसमें थोडा बेकिंग सोड़ा मिलाएं| इस मिश्रण को अंडर आर्म में लगायें और बाद में ठन्डे पानी से धो डालें|

बेकिंग सोड़ा और नारियल का तेल
बेकिंग सोड़ा और नारियल का तेल प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करता है जो अंडरआर्म को उजला बनाता है और स्वस्थ त्वचा प्रदान करता है| 2-3 चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसमें थोडा नारियल का तेल मिलाएं| सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और इसे अंडरआर्म पर लगायें| कुछ देर बाद पानी से धो डालें|

बेकिंग सोड़ा और विटामिन ई ऑइल
आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसमें आधा चम्मच कॉर्नस्टार्च और थोडा विटामिन ई ऑइल मिलाएं| दोनों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनायें| इसे अंडर आर्म में लगायें और 30 मिनिट बाद धो डालें| ऐसा दिन में दो बार करें|

बेकिंग सोड़ा और ग्लिसरीन
यदि आपकी त्वचा का रंग गहरा है और आपको खुजली की भी समस्या है तो आपको बेकिंग सोड़ा और ग्लिसरीन के मिश्रण का उपयोग करना चाहिए| दो चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसमें थोडा ग्लिसरीन मिलाएं| दोनों को अच्छी तरह मिलाकर इस मिश्रण को अंडरआर्म में लगायें| कुछ देर इंतज़ार करें और बाद में ठन्डे पानी से धो डालें| अंडरआर्म को उजला बनाने के लिए इसे रोजाना लगायें|

बेकिंग सोड़ा और दूध
बेकिंग सोड़ा और दूध के मिश्रण से भी अंडर आर्म को उजला बनाया जा सकता है| बेकिंग सोड़ा और दूध को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनायें| अब इस पेस्ट को अंडर आर्म पर 30 मिनिट तक लगाकर रखें तथा बाद में ठन्डे पानी से धो डालें|

बेकिंग सोड़ा और एप्पल साइडर विनेगर
बेकिंग सोड़ा और एप्पल साइडर विनेगर के मिश्रण के उपयोग से अंडर आर्म की त्वचा उजली हो जाती है और इससे त्वचा में चमक भी आती है| थोडा बेकिंग सोड़ा लें और इसमें थोडा एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं| इसे अंडर आर्म में लगायें और थोड़ी देर बाद ठन्डे पानी से धो डालें|



Click it and Unblock the Notifications
