Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
अब स्किन में निखार लाना है तो हर रोज़ पिएं इन चीज़ों का जूस
यदि आप दमकती और सुंदर त्वचा चाहते हैं तो इनका ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करें। यदि आपके शरीर को सही पोषण मिलेगा, तो आपके बाल और त्वचा सही रहेगी।
यदि आप अपनी त्वचा को लेकर वाकई में चिंतित हैं तो अपनी त्वचा पर केमिकल प्रोडक्टस का इस्तेमाल सही नहीं है। इनसे आपकी स्किन प्रोब्लम्स जड़ से नहीं मिटती हैं। आप यह नहीं समझते हैं कि आपके ब्यूटी सीक्रेट्स आपके नजदीकी किराना स्टोर पर हैं और कहीं नहीं।
यदि आप दमकती और सुंदर त्वचा चाहते हैं तो इनका ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करें। यदि आपके शरीर को सही पोषण मिलेगा, तो आपके बाल और त्वचा सही रहेगी। दमकती त्वचा के लिए ज़रूरी है कि आप ब्यूटी जूस का इस्तेमाल रोजाना करें।
हम आपको बता रहे हैं कुछ ब्यूटी जूस जिनसे आपकी त्वचा को भरपूर विटामिन मिलेंगे।

1. एलोवेरा से हटाएँ त्वचा के जहरीले पदार्थ
आपको ज़रूरत है 1 खीरा, 1 सेव और 1 टी स्पून नींबू के रस की। साथ ही आपको चाहिए ग्वारपाठे के जैल की 4 टेबल स्पून। एक माध्यम आकार का खीरा लें और ब्लेंडर में डालकर इसमें एक सेव काट कर लें। अब इनका जूस बनाएँ। अब इसमें बाकी की सामग्री नींबू और ग्वारपाठे का जूस भी मिला लें। इन्हें सही तरह मिलाएँ और ठंडा कर सेवन करें।

2. गाजर और संतरा बचाएगा आपको यूवी किरणों से
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आपको त्वचा को स्वस्थ, जवां और चमकदार बना सकता है, जिसमें कि त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने और लिवर को साफ करने का गुण होता है। यदि आप मुलायम और दमकदार त्वचा चाहते हैं तो 5 गाजर, 5 संतरे, 1 इंच अदरक और ई नींबू के रस को मिला लें। यह सामग्री त्वचा के लिए शानदार हैं, इसमें एंटी-ओक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।

3. अनानास (पाइन एप्पल) करेगा आपकी त्वचा को साफ
जूस आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। अनानास में ब्रोमेलैन होता है, जो कि त्वचा का शुद्धिकरण करता है। मुहासों को दूर करने वाले इस जूस को बनाने के लिए ½ अनानास को 1 सेव के साथ मिला लें। इसमें आधा कप रास्पबेरी मिलाएँ। इस जूस से आपको विटामिन सी प्रचूर मात्रा में मिलेगा। ये फल आपको विटामिन ए देंगे जिससे सूजन कम होती है और साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल तत्व भी होते हैं। रास्पबेरी को अनानास और सेव में मिलाने से बनने वाला जूस मुहासों को भी दूर रखता है।

4. केल से अपनी त्वचा की अंदर से सफाई करें
केल में विटामिन ए, सी और के होते हैं। इसमें कुछ मात्रा में विटामिन बी5, बी1, ई और ओमेगा-3 फैट भी होता है जो त्वचा के लिए अच्छा है। 1 और आधा बिना छीला खीरा लें, 1 छिला हुआ नींबू लें और दो कप गोभी की पत्तियाँ लें। अब इसमें 2 कप बेबी स्पिंच (पालक) और एक चौथाई फुजी एप्पल मिलाएँ। इस सामग्री को ब्लेंडर में डालकर जूस बना लें। ठंडा कर पिये। इसके



Click it and Unblock the Notifications
