Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन ने बताएं मेकअप की वो गलतियां जो चुरा सकती है आपकी खूबसूरती
त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़ी कुछ गलत धारणाओं और गलत विचारों के कारण ब्यूटी ब्लंडर करना बहुत सामान्य बात है। क्यूंकि खूबसूरती से जुड़ी गलत आदतों और विचारों को स्पष्ट नहीं किया जाता, इसलिए लोग ये गलतियां दोहराते रहते है।
तो अगर आप इस फेस्टिव सीजन में चमकदार त्वचा चाहते है, तो इन सामान्य गलतियों को लेकर सावधान हो जाए।आज हम आपको शहनाज हुसैन के बताए हुए कुछ ब्यूटी मिस्टेक के बारे में बताएंगे, जिन पर अमल करके आप अपनी त्वचा को बेजान होने से बचा सकती हैं।

रात के समय मेकअप हटाना भूल जाना
आपको ये बात जानकार हैरानी होगी, कि कितने ही लोग रात को मेकअप लगा कर सो जाते है इस कारण उनकी त्वचा बेजान हो जाती है और बल्कि पिंपल्स तक निकल आते है। मेकअप स्किन के रोमछिद्रों और इसके नेचुरल ऑइल को ब्लॉक कर देता है।

चेहरा धोकर सोएं
इसमें ऐेसे तत्व होते है जो त्वचा में जलन पैदा कर सकते है। साथ ही, रात को सोते समय स्किन रिपेयर होती है ऐसे में रोमछिद्रों को फ्री और स्किन को साफ रखना आवश्यक है। अतः ग्लोइंग स्किन के लिए रात के समय स्किन की क्लीनिंग जरूरी है।

साबुन और पानी से चेहरा बार-बार धोना
जिनकी स्किन ऑइली होती है वे अपने चेहरे को साबुन और पानी से बार-बार धोते रहते है, ये सोचकर कि ऐसा करने से चेहरे का अतिरिक्त ऑइल निकल जाएगा और स्किन पिंपल फ्री रहेगी। लेकिन ये गलत धारणा है।

एक्ने इश्यूज हो सकते हैं
साबुन या पानी से बार-बार चेहरा धोने से स्किन के नेचुरल एसिड मेंटल खत्म हो जाते है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए चेहरे को साबुन और पानी से ज्यादा से ज्यादा सिर्फ दो बार धोना चाहिए। साबुन स्किन को क्षारीय बनाते है और बैक्टीरियल अटैक के लिए तैयार करते है जिससे एक्ने जैसी समस्याएं होने लगती है। ये स्किन के नेचुरल ग्लो को भी खराब करता है।

अत्यधिक स्क्रब करना
फेशियल स्क्रब से स्किन की डेड स्किन को हटाना स्किन केयर में शामिल है। स्क्रब मेंं दानेदार पदार्थ और अवयव शामिल होते है जो स्किन को मुलायम बनाते है और डेड स्किन को हटाते है। ये स्किन को ब्राइट करते है और उसके ग्लो को बढ़ाते है। ये खासकर ऑइली स्किन के लिए बढ़िया है, क्यूंकि ये ब्लैकहेडस को हटाता है।

रफ होती है स्किन
स्क्रब के अत्यधिक इस्तेमाल से स्किन ड्राई और रफ बन सकती है और इसके नेचुरल ग्लो को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए सप्ताह में सिर्फ एक बार स्क्रब करें। वहीं ऑइली स्किन वाले सप्ताह में दो बार स्क्रब कर सकते है।

ऑइली स्किन के लिए फेशियलः
ऑइली स्किन के लिए फेशियल मसाज और मॉस्चराइजर सही नहीं है। ऑइली स्किन पर क्रीम के साथ मसाज करने से मुंहासे हो सकते है। जबकि ऑइली स्किन के लिए सेलून फेशियल ट्रीटमेंट में चेहरे की क्लीनिंग, डेड स्कीन निकालना, टोनिंग और मास्क शामिल होते है।

मॉश्चराइजर लगाएं
ड्राई स्कीन को ड्राई विंटर सीजन में मॉश्चराइजर करने की जरूरत होती है, लेकिन केवल लिक्विड मॉश्चराइजर या सिर्फ मेटल मॉश्चराइजर काम में लेना चाहिए।

बहुत ही लाइट कलर का फाउंडेशन इस्तेमाल करना
फेयर दिखने के लिए अपनी सामान्य स्किन से बहुत ही लाइट कलर का फाउंडेशन लगाने से चेहरा मास्क की तरह नजर आता है। ऐसा हम अपना नेचुरल लुक दिखाने के लिए करते है लेकिन इसके साथ ही डार्क स्पॉर्टस और दाग-धब्बों को भी कवर करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले गहरे दाग-धब्बों वाली जगह पर लाइट कलर का फाउंडेशन लगाए। इसे स्किन पर रब ना करें। इसके बाद मुलायम स्पोंज के जरिए अपनी स्किन से मैच करता फाउंडेशन लगाए।



Click it and Unblock the Notifications
