Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्मियों में ऑइली स्किन के लिये खीरे का फेस मास्क ट्राई करें
यदि आप अपनी ऑइली स्किन से परेशान हैं और उस पर से ऑइल कम करना चाहती हैं तो खीरे का फेस पैक बना कर लगाइये। आइये जानते हैं कुछ आसान से खीरे के पैक जिसे आप घर पर ही बना सकती हैं।
गर्मियों में हर किसी का बुरा हाल हो जाता है, तो ऐसे में सोचिये कि जिनका चेहरा ऑइली है उन्हें कितनी दिक्कत होती होगी। ऑइली चेहरे का खास ध्यान रखना होता है क्योंकि उन्हें एक्ने और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। पर ऐसे में अगर आप अपने चेहरे का ध्यान रखेंगी तो आपकी स्किन आपका शुक्रिया अदा करेगी।
खीरे की बात करें तो यह गर्मियों में स्किन के लिये काफी अच्छा माना जाता है। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा की जलन कम हो जाती है, स्किन को विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं जिससे स्किन और भी ज्यादा यंग दिखने लगती है।
यदि आप अपनी ऑइली स्किन से परेशान हैं और उस पर से ऑइल कम करना चाहती हैं तो खीरे का फेस पैक बना कर लगाइये। आइये जानते हैं कुछ आसान से खीरे के पैक जिसे आप घर पर ही बना सकती हैं।

1. हल्दी, खीरा और नींबू
एक कटोरी में 1 टीस्पून हल्दी, आधा कप खीरे का पल्प और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। फिसको पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे को धो गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो इसमें अंडे का सफेद भाग भी मिला कर लगा सकती हैं।

2. दही और खीरा
दही और खीरे का पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

3. मुल्तानी मिट्टी और खीरा
जिनके चेहरे पर एक्ने होते हैं वो मुल्तानी मिट्टी में खीरे का रस और थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब गुनगुने पानी से धो लें/

4. ओटमील और खीरा
1 चम्मच ओटमील में थोड़ा सा खीरा पीस लें और 2 चम्मच छाछ मिक्स करें। इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं। यह पेस्ट गाढा होना चाहिये। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 15 मिनट छोड़ और हल्के गरम पानी से धो लें।

5. एलोवेरा और खीरा
1 चम्मच एलोवेरा जेल या उसका जूस लें और उसमें एक चौथाई चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दें। फिर इसे हल्के गरम पानी से धो लें। इस पैक से चेहरा साफ और चमकदार बन जाएगा।

6. खीरा और बेसन
चेहरे के तेल को कम करने के लिये 2 चम्मच बेसन के साथ 2-3 चम्मच खीरे का रस मिलाएं और गर्दन तथा चेहरे पर लगाएं। उसके बाद 20 मिनट बाद हल्के गरम पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
