Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
केसर के बेहतरीन फेस पैक, जिसे लगाते ही बन जाएं सुंदर
केसर से बने पैक, चेहरे को बहुत अच्छा बना देते हैं। इस लेख में केसर से बनने वाले कुछ फेसपैक के बारे में जानिए
केसर को सैफ्फ्रॉन के नाम से भी जाना जाता है। ये बेहद ही मंहगा होता है और इसे प्राचीनकाल से ही पाक कला में इस्तेमाल किया जा रहा है।
लगभग 5000 सालों से इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। यह एक विशेष प्रकार के पुष्प का वर्तिकाग्र होता है जिसे पूरी विधि से केसर का रूप दिया जाता है।
Also Read: जानिये केसर के स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ
केसर में बड़े-बड़े औषधीय गुण होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और कॉपर की मात्रा बहुतायत में होती है। यह त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन या प्रयोग से त्वचा में ग्लो आ जाता है।
विटामिन सी होने के कारण, इसके इस्तेमाल से त्वचा में युवापन आ जाता है। इससे बने पैक, चेहरे को बहुत अच्छा बना देते हैं। इस लेख में केसर से बनने वाले कुछ फेसपैक के बारे में जानिए:
Also Read: गुलाबी त्वचा के लिये लगाइये केसर फेस पैक

1. केसर और चंदन पाउडर फेसपैक -
केसर और चंदन पाउडर वाला यह फेसपैक बहुत अच्छा होता है। इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच केसर और एक चम्मच चंदन पाउडर लेना होगा। इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और इसमें दूध मिलाकर एक हल्का सा पतला पेस्ट तैयार कर लें। पांच मिनट बाद इस पेस्ट को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगा लें। 10 से 15 मिनट बाद इस पैक को गुलाब जल का इस्तेमाल करते हुए निकाल दें। इस पैक को लगाने से आपको अपने आप त्वचा में चमक और दमक का एहसास होगा।

2. केसर और मिल्क पाउडर फेस पैक -
केसर और मिल्क पाउडर, बेजान और अस्वस्थ त्वचा के लिए रामबाण होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए, 10 से 15 रेशे केसर के लें और इसमें एक चम्मच मिल्क पाउडर मिला लें। बाद में इसमें एक चम्मन लेमन जूस मिलायें और अच्छे से मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और अपनी त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाएं।

3. केसर और तुलसी फेसपैक -
ये पैक, त्वचा को मुलायम और दानों मुक्त बना देता है। केसर के 12 रेशे लें और इन्हें तुलसी की 12 पत्तियों में मिलाएं। याद रहें, दोनों का अनुपात समान होना चाहिए। इन दोनों को कूटकर पीस लें और चेहरे पर लेप की तरह लगा लें। 10 मिनट बाद, ठंडे पानी से इसे धुल लें। इस लेप को लगाने के बाद, आपके चेहरे के दाने दब जाएंगे और दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

4. केसर और शहद फेसपैक -
अगर आपकी त्वचा बहुत ड्राई है तो इस पैक को लगाएं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच केसर लें और इसे दो चम्मच शहद में मिला लें। इसे अच्छे से पूरे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आपकी त्वचा में नमी और निखार दोनों आ जाएगा।

5. केसर और नींबू फेसपैक -
नींबू और केसर का कॉम्बो चेहरे को सुंदरता और ताजगी दोनों देता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच केसर लें और एक चम्मच आटे में मिला लें। बाद में इसे नींबू के रस में मिलाकर लेप बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें। और फिर ऐसे ही छोड़ दें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धुल लें।

6. केसर और दालचीनी फेसपैक -
दालचीनी और केसर का ये पैक, चेहरे को मुँहासों और दानों से बचाता है। इसे बनाने के लिए 3 चम्मच मिल्क क्रीम लें और 5 रेशे केसर के लें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। बाद में इसमें दालचीनी पाउडर मिला लें। इसे चेहरे पर पैक
की तरह लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

7. केसर और बादाम फेसपैक -
केसर और बादम, चेहरे के लिए सर्वोत्तम है। इस पैक को बनाने के लिए, आपको 3 बादाम और एक चम्मच केसर को मिलाकर पीस लेना होगा। इसे चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर छोड़ने के बाद मलना होगा और फिर 5 मिनट बाद ठंडे पानी से धोना होगा। इससे आपका चेहरा दमकने लगेगा।

8. केसर और एलोवेरा फेसपैक -
ये पैक, त्वचा को नमी और मुलायमता प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए कुछ रेशे केसर के लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। बाद में इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें और इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। 10 मिनट के बाद, चेहरा अच्छे से धो लें। इस पैक को लगाने से सनटैनिंग भी सही हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
