Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
टमाटर के फेस मास्क से सिर्फ 2 दिन में चेहरा बनाएं सुंदर
टमाटर से बने फेस मास्क से चेहरे पर से एक्ने की समस्या दूर हो जाती है। इससे डेड स्किन निकलती है और चेहरे साफ हो जाता है।
अगर आप सुंदर दिखने के लिये ढेर सारे प्रयास करती हैं तो आज एक और कर के देंखे। आज हम आपको प्राकृतिक रूप से चमक प्रदान करने वाला फेस मास्क बताएंगे जो कि टमाटर के प्रयोग से बनाया जा सकता है।
टमाटर से बने फेस मास्क से चेहरे पर से एक्ने की समस्या दूर हो जाती है। इससे डेड स्किन निकलती है और चेहरे साफ हो जाता है। आप चाहें तो एक कटोरी में यह फेस मास्क बना कर फ्रिज में रख दें और रोज प्रयोग करें। तो आइये जानते हैं टमाटर से बने कुछ आसान से फेस मास्क बनाने की विधियां।

टमाटर और शहद
एक कटोरी में टमाटर का पल्प लें और उसके साथ 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस लेप को चेहरे पर 10 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। यह ड्राई स्किन के लिये अच्छा है।

टमाटर और एवाकाडो फेस मास्क
टमाटर के पल्प में 1 चम्मच पिसा हुआ एवाकाडो डाल कर मिक्स करें। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं।

टमाटर और ऑलिव ऑइल
यह एक्ने के लिये काफी अच्छा होता है। इस पैक को बनाने के लिये टमाटर के पल्प में 1 चम्मच ऑलिव ऑइल मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर 10 मिनट के लिये छोड दें।

टमाटर और दही
1 चम्मच टमाटर के पल्प में 1 चम्मच दही, आधी चुटकी हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इन सब को मिक्स करें और चेहरे पर रोज लगाएं। इससे आपकी रंगत निखर जाएगी और आप गोरी लगने लगेंगी।

टमाटर और ओटस
टमाटर के पल्प में 1 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें। इस मास्क से एक्ने दूर होते हैं। आप इसे रोज लगा सकती हैं।

टमाटर और एलोवेरा
डार्क सर्कल और डार्क स्पॉट दूर करने के लिये यह मास्क अच्छा है। इसे बनाने के लिये 1 चम्मच शहद में टमाटर का पल्प मिलाएं। फिर पेस्ट को चेहर पर लगा कर 10 मिनट तक छोड़ दें।



Click it and Unblock the Notifications