Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चेहरे की सुंदरता निखर जाएगी जब लगाएंगी शहद
शहद को स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभकारी माना जाता है। सुंदरता को निखारने के लिए भी शहद कारग़र होता है।
शहद को स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभकारी माना जाता है। सुंदरता को निखारने के लिए भी शहद कारग़र होता है। आपको बता दें कि शहद का इस्तेमाल, त्वचा को निखार प्रदान करता है और कई सारी ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कम्पनियां इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करती हैं।
इसलिए, अगर आप अगली बार जब भी आप सुंदरता के बारे में कोई टिप्स लें तो ध्यान दें कि उसमें शहद का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं। शहद में निम्नलिखत फायदें होते हैं:

1. पोर्स को खोल दे
शहद का इस्तेमाल त्वचा पर करने से बंद छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल जाती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं जो त्वचा को धूल और प्रदूषण से मुक्त कर देते हैं।

2. दागों को कर दे दूर -
शहद का इस्तेमाल करने से त्वचा पर पड़ने वाले दाग और धब्बे दूर हो जाते हैं। साथ ही मृत त्वचा भी निकल जाती है।

3. बाथ सोक -
पानी में शहद मिलाकर उससे चेहरा धुलें। इससे चेहरा हाईड्रेट नहीं होगा। साथ ही अगर चेहरे पर सरसराहट और खुजली होती रहती है तो वो समस्या भी दूर हो जाएगी।

4. ड्राई क्यूटिकल्स को नमी प्रदान करें-
शहद का इस्तेमाल, त्वचा को नमी प्रदान करता है और ड्राई क्यूटिकल्स को मॉश्इचर देता है।

5. प्राकृतिक हेयर कंडीशनर -
आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन शहद का इस्तेमाल नेचुरल हेयर कंडीशनर के रूप में किया जाता है। आप गरी के तेल में बस इसकी कुछ बूंदे डाल लें और मिलाकर अच्छे से लगा लें। आपके बाल बहुत ही सॉफ्ट हो जाएंगे। साथ ही ये त्वचा में अंदर तक जाते हैं जिससे भीतरी रूप से बालों में मजबूती भी आ जाती है।

6. सनर्बन स्कीन को करें सही-
शहद का इस्तेमाल त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग को अच्छा बना देता है। इसमें ऐसे एजेंट होते हैं जो हानिकारक यूवी किरणों से स्कीन को बचा लेते हैं। आप चाहें तो दिन में एक बार इससे मसाज कर लें। अगर कहीं सनबर्न हो गया हो तो वहां भी आप इसका लेप लगा सकती हैं।

7. नरम होंठो के लिए -
अगर आप होंठ बहुत फटते हैं तो आप उन पर शहद को लगा लें। सबसे बेहतर उपाय है कि आप बादाम को भिगोकर उसका पेस्ट बनाएं और उसमें शहद मिलाकर उसे होंठों पर 15 मिनट के लिए दिन में एक बार रख लें। बाद में उसे मसाज करके ठंडे पानी से धुल लें। इससे आपके होंठ बिल्कुल सही हो जाएंगे।

8. प्राकृतिक मॉश्चराइजर -
शहद एक प्रकार का प्राकृतिक मॉश्चराइज़र है जो त्वचा को सूखा होने से बचाता है और उसे नमी प्रदान करता है।

9. एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी-
शहद में एंटी एजिंग प्रॉपर्टी होती है जो चेहरे पर आने वाली झुर्रियों और रिंकल्स को कम कर देता है या रोक देता है। साथ ही त्वचा की कोशिकाओं में जान डाल देता है।

10. मृत ऊतकों को हटाना-
शहद त्वचा पर स्क्रब की तरह भी काम करता है। इसका लेप लगाकर मसाज करने और स्क्रब करने पर मृत त्वचा निकल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
