Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
DIY: मुंहासे वाली स्किन के लिये कपूर के तेल से बनाइये फेस मास्क
कैम्फोर ऑइल को आम तौर पर कपूर के तेल के नाम से जाना जाता है और यह त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। कैम्फोर ऑइल त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है तथा इसका उपयोग लगभग 50 वर्षों से किया जा रहा है। यह अधिकाँश सौंदर्य उत्पादों में पाया जाता है क्योंकि इसमें त्वचा की रक्षा करने के गुण होते हैं।
कपूर न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। त्वचा की अधिकाँश समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग धब्बे या डार्क सर्कल्स आदि के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। नियमित तौर पर कपूर के तेल का उपयोग करने से आपको चमकती हुई और दाग धब्बे रहित त्वचा मिलती है।
एक डीआईवाय कैम्फोर ऑइल मास्क के बारे में बताया गया है जो मुंहासों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसलिए ये मुंहासों वाली त्वचा के लिए उपयोगी है।
आइये इसे बनाने की विधि के बारे में जानें और इस मास्क में उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न पदार्थों से होने वाले फायदों को जानें।

आवश्यक सामग्री:
- तीन चम्मच बेसन (चने का आटा)
- दो चम्मच ग्लिसरीन
- दो चम्मच कैम्फोर ऑइल
- तीन चम्मच गुलाब जल
विधि:
- एक कटोरे में तीन चम्मच बेसन लें।
- अब इसमें दो चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं (यदि आपकी त्वचा शुष्क है तो ग्लिसरीन अधिक मात्रा में मिलाएं)।

- फिर इस पेस्ट में दो चम्मच कैम्फोर ऑइल मिलाएं।
- इसमें तीन चम्मच रोज़ वॉटर मिलाएं।
- सभी पदार्थों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गाँठ न रह जाए।

- इस मिश्रण से चेहरे की मालिश करें और इसे सूखने दें।
- 15 मिनिट बाद चेहरा धो डालें।
- मुहांसों से मुक्ति पाने के लिए इस उपचार का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications