Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
DIY : ग्रीन टी टोनर से पाएं साफ चमकती त्वचा
ग्रीन टी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके चेहरे को चमक प्रदान करते हैं।
सौंदर्य के लिए ग्रीन टी संभवत: सबसे अधिक उपयोगी पदार्थ है। ग्रीन टी पीना न केवल शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि यह आपकी त्वचा को भी काफी हद तक प्रभावित करती है। ग्रीन टी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके चेहरे को चमक प्रदान करते हैं। ग्रीन टी में बहुत से गुण होते हैं जो न केवल आपकी त्वचा बल्कि आपके बालों को भी लाभ पहुंचाते हैं।
खैर, आज हम आपको ग्रीन टी टोनर के बारे में बता रहे हैं जो आप स्वयं बना सकते हैं। तो आइये इसे बनाने की विधि जाने:
आवश्यक सामग्री
- दो चम्मच ग्रीन टी
- एक कटोरा पानी

विधि
- एक कटोरा पानी लें और उसे कुछ देर गर्म करें।
- जब पानी उबलने लगे तब इसमें कुछ चम्मच ग्रीन टी की पत्तियाँ डालें।
- अब इसे कुछ देर उबलने दें।

- तब तक उबालें जब तक पानी का रंग गहरा पीला न हो जाए।
- 10 मिनिट बाद आंच बंद कर दें।
- पानी को ठंडा होने दें।
- इसे एक बर्तन में निकालें।

इसका कैसे उपयोग करें
- ग्रीन टी के पानी को एक बर्तन में निअकालें और इसे ठंडा होने दें।
- इसे हर बार फ्रिज में रखें।
- इस ग्रीन टी के पानी को रुई के टुकड़े पर लगायें और अपने चेहरे को इससे साफ़ करें।

- पानी को अपने आप सूखने दें और फिर चेहरे को साफ़ पानी से धो डालें।
- त्वचा पर आने वाले मुंहासों को रोकने के लिए ऐसा दिन में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
