Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
DIY: इस मानसून में ड्राई स्किन से निपटने के उपाय
यहाँ हम आपको डीआईवाय तरीके बताएँगे जिससे आप इस मौसम में भी त्वचा को स्वस्थ और चमकता हुआ रख पायेंगे। आइये देखें।
अब बरसात का मौसम है। वातावरण में बहुत नमी है जिसके कारण दैनिक जीवन में बहुत सी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे समय में संक्रमण होने या बीमार पड़ने की संभावना बहुत अधिक होती है। यहाँ तक कि मानसून के दौरान आपके बाल और त्वचा में भी बदलाव दिखाई देता है।
तापमान में अचानक बहुत अधिक परिवर्तन होने के कारण त्वचा पर बहुत अधिक असर पड़ सकता है। विशेष रूप से शुष्क त्वचा और अधिक शुष्क और खुजलीदार हो जाती है। अत: इन दिनों त्वचा की देखभाल करना बहुत आवश्यक हो जाता है।

बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि इस समय त्वचा को मॉस्चराइज़ करने या सनस्क्रीन लगाने की आवश्यकता नहीं होती। परन्तु त्वचा को हर मौसम में मॉस्चराइज़ करने और सनस्क्रीन लगाने की आवश्यकता होती है।
इस लेख में हम आपको बताएँगे कि मानसून के दौरान त्वचा की देखभाल कैसे करें। यहाँ हम आपको डीआईवाय तरीके बताएँगे जिससे आप इस मौसम में भी त्वचा को स्वस्थ और चमकता हुआ रख पायेंगे। आइये देखें।

1) बटर मास्क:
यह डीआईवाय मास्क त्वचा को मॉस्चराइज़ करने और शुष्क त्वचा को आराम पहुंचाने के लिए बहुत उपयोगी है।
आवश्यक सामग्री: 1 टीस्पून नरम बटर, 1 टीस्पून पानी
विधि:
1) बटर और पानी को अच्छे से मिलाएं और त्वचा पर लगायें।
2) इसे 15-20 मिनिट तक लगा रहने दें। 3) गर्म पानी से धो डालें।

2) अवोकेडो मास्क:
अवोकेडो चेहरे के लिए अच्छे मॉस्चराइज़र की तरह काम करता है। शहद अपने मॉस्चराइजिंग और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है। शुष्क त्वचा से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए इस सुपर इफेक्टिव मास्क का उपयोग करके देखें।
आवश्यक सामग्री: - 1 पका हुआ अवोकेडो, 1 टेबलस्पून ऑर्गेनिक शहद
विधि:
1) अवोकेडो के गूदे को मैश करें।
2) इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।
3) इस पेस्ट को त्वचा पर लगायें और इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें।
4) इसे गर्म पानी से धो डालें और त्वचा को थपथपाकर सुखा लें।

3) ऑलिव ऑइल और ब्राउन शुगर स्क्रब:
ब्राउन शुगर नमी प्रदान करने का काम करती है जो वातावरण से मनमी खींचकर त्वचा तक पहुंचाती है। शुष्क त्वचा के लिए इस स्क्रब का उपयोग करने से घबराए नहीं क्योंकि इससे त्वचा को नमी मिलती है।
आवश्यक सामग्री: 4 टेबलस्पून ब्राउन शुगर, 1 टेबलस्पून शहद, 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑइल
विधि: 1) ऊपर बताई गयी सभी सामग्रियों को मिलाएं।
2) नहाने से पहले इस स्क्रब को शरीर और चेहरे पर गोलाकार दिशा में लगायें।

4) दही और पपीते का उपचार:
दही एक उत्तम स्किन हाईड्रेटिंग एजेंट है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूखी और खुजलीदार त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। पपीता त्वचा को चमक प्रदान करता है।
आवश्यक सामग्री: 1/2 कप दही, 3 टेबलस्पून मैश किया हुआ पपीता, 2 बूँद शहद, नीबू के रस की 5-6 बूँदें
विधि:
1) नीबू और दही को एक कटोरे में मिलाएं।
2) इसमें पपीता और शहद मिलाएं।
3) इसे त्वचा पर लगायें और 20 मिनिट तक लगा रहने दें।
4) बाद में इसे ठंडे पानी से धो डालें और सप्ताह में कम से कम एक बार इसे लगायें।

5) अंडे की जर्दी और संतरे का रस:
अंडे की जर्दी एक अच्छा मॉस्चराइज़र है और संतरे के रस में कई विटामिन्स पाए जाते हैं। यह उपचार त्वचा पर चमत्कारी प्रभाव दिखाता है।
आवश्यक सामग्री: 1 अंडे की जर्दी, 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑइल, थोड़ा सा गुलाब जल
विधि:
1) ऊपर बताई गयी सभी सामग्रियों को एक कटोरे में मिलाएं।
2) इस मिश्रण की मोटी परत चेहरे पर लगायें और इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें।
3) बाद में धो डालें और चिकनी और कोमल त्वचा पायें जो छूने पर नरम महसूस होती है।



Click it and Unblock the Notifications
