Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हेयर डाई के दाग को त्वचा से हटाने के आसान तरीके
घर में हेयर डाई लगाते वक़्त आप जितना भी संयम रखें, थोड़ा डाई ही सही आपकी त्वचा पर फैल जाता है। आपके माथे, हाथ या फिर कहीं और भी यह फैल सकता है। जब डाई फैलता है तो शुरुआत होती है परेशानी की।
जैसे ही डाई आपकी त्वचा पर फैलता है तो लोग इसे पानी से धोते हैं। इससे प्राथमिक सफाई होती है। उस क्षेत्र को पोछें और फिर आप इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं और दाग को मिटा सकते हैं।

त्वचा से डाई को हटने में कुछ दिन लग सकते हैं और आपको संयम रखना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कि आप डाई के नशान को घर पर कैसे मिटा सकते हैं।

1. नेल पोलिश रिमूवर:
रुई में नेल पोलिश रिमूवर लगायें और इसे डाई लगे क्षेत्र में लगायें। जब नेल पोलिश रिमूवर आपकी त्वचा को छुएगी, तो आपकी त्वचा पर आपको कुछ एहसास हो सकता है पर आप इसे लगायें। नेल पोलिश रिमूवर को अपने चेहरे पर नहीं लगायें अगर आपको पता है कि आपको इससे एलर्जी है।

2. टूथपेस्ट:
आपको सही टूथपेस्ट का चुनाव कर जल्दी से जल्दी डाई लगे क्षेत्र में लगाना होगा। पुराने टूथपेस्ट का इस्तमाल सही होता है। इसे त्वचा पर लगा कर स्क्रब करें और उसके बाद धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि टूथपेस्ट लगाने के बाद इसे कुछ देर तक उस क्षेत्र पर रहने दें और उसके बाद धोएं।

3. तेल:
चेहरे पर से डाई का निशान मिटाने के लिए दो तेल काफी कारगर होते हैं- बेबी आयल और ओलिव आयल। एक चम्मच तेल लेकर डाई लगे क्षेत्र पर लगायें और थोड़ी देर बाद इसे धो लें। अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको इस प्रक्रिया को दिन में तीन से पांच बार तक दोहराना पड़ सकता है।

4. पेशेवर तरीके से डाई को हटवाना:
इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कितना ज़्यादा डाई आपकी त्वचा पर लगा है और यह घर पर अपने आप आसानी से नहीं जा सकेगा, आप पेशेवर तरीके से भी डाई को हटवा सकते हैं। सैलून में पेशेवर डाई हटाने के उपचार होते हैं ताकि आपकी त्वचा से इस दाग को निकला जा सके।

5. पेट्रोलियम जेली:
डाई के दाग को त्वचा से हटाने का सबसे आसान तरीका है पेट्रोलियम जेली का इस्तमाल। जेली का एक स्कूप लें और त्वचा पर लगायें और फिर इसे रुई से रगड़े। इससे शुरुआत में ज़्यादा फायदा नहीं दिख सकता, पर ऐसा बार बार करने से डाई का निशान त्वचा से पूरे तरीके से चला जाता है। डाई को हटाने का यह तरीका सस्ता भी है।

6. मेकअप रिमूवर:
आप हर रात नेल मेकअप रिमूवर का इस्तमाल कैसे कर रहे हैं, इससे बहुत फर्क पड़ता है। रूई की मदद से मेकअप रिमूवर का इस्तमाल चेहरे पर करें और इससे निशान गायब हो जायेंगे। जब आप मेकअप रिमूवर का इस्तमाल कर रहे हों तो पहले इसे धोने की कोई ज़रुरत नहीं है। रुई को एक मिनट तक रगडें और असर देखें।

7. लिक्विड डिश वाश:
जैस एही आप अपनी त्वचा पर हेयर डाई का निशान देखते हैं, आप किचन की तरफ रुख करें और थोड़ा लिक्विड डिश वाश लें। अगर इस लिक्विड में निम्बू हो तो यह काफी अच्छी बात होगी। आप इस लिक्विड में बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं और डाई लगे क्षेत्र में रुई की मदद से लगा सकते हैं। एक मिनट के लिए रगडें और फिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
