Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
मानसून में चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिये लगाएं ये फेस मास्क
मानसून के दिनों में वातावरण में पसीना, नमी, मैल, कोहरा और धुंध छाई रहती है। अत: मानसून के इस दुविधा से बचने के लिए कुछ अच्छी इंडियन मास्क की आवश्यकता होती है।
में त्वचा की विशेष देखभाल करनी पड़ती है। इस लेख की सहायता से आप मानसून के लिए उत्तम मास्क चुन सकते हैं। हमें आशा है कि हम आपकी त्वचा की देखभाल में आपकी सहायता कर सकते हैं।
बरसात के दिन अनिश्चितता से भरे होते हैं जिसमें कभी बादल छाए रहते हैं तो कभी सूखा मौसम होता है।
मानसून के दिनों में वातावरण में पसीना, नमी, मैल, कोहरा और धुंध छाई रहती है। अत: मानसून के इस दुविधा से बचने के लिए कुछ अच्छी इंडियन मास्क की आवश्यकता होती है।
बदलते वातावरण का आपके बालों और त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अत: हम आपको सलाह देते हैं कि आप बरसात के दिनों में इन होममेड मास्क का उपयोग करें। क्योंकि मानसून के दिन आने ही वाले हैं अत: हमने यहाँ कुछ आसान और उत्तम होममेड मास्क के बारे में बताया है। आइये देखे:

1. मुल्तानी मिट्टी पैक
फुलर्स अर्थ या मुल्तानी मिट्टी के उपयोग से त्वचा से धूल और गंदगी साफ़ हो जाती है और त्वचा में नमी भी बनी रहती है। 5-6 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगायें और कुछ देर सूखने दें। जिन लोगों की त्वचा शुष्क है उन्हें इस मास्क का उपयोग नहीं करना चाहिए।

2. ओटमील और अंडे से बना मास्क
ओटमील और अंडे से बने मास्क से मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालने में सहायता मिलती है और त्वचा भी हाइड्रेटेड रहती है। अत: मानसून के दौरान इस मास्क का उपयोग करना सबसे अच्छा होता है। इस मास्क का उपयोग करने से त्वचा शुष्क नहीं होती। 2-3 चम्मच ओट्स लें और इसमें अंडे की जर्दी मिलाएं। इन्हें पीसें और इस मास्क को चेहरे पर लगायें। इसे कुछ देर लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

3. पुदीने और केले से बना मास्क
एक मुट्ठी पुदीने की ताज़ी पत्तियाँ लें। अब आधा केला लें और इसमें एक चम्मच दही और नीबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को पीसें और गाढ़ा पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और कुछ देर सूखने दें। 10 मिनिट बाद इसे गर्म पानी से धो डालें। यकीन मानिए यह भारतीय फेस मास्क मानसून में आपकी त्वचा की देखभाल के लिए सबसे अच्छा होता है।

4. स्ट्रॉबेरी मास्क
ऑयली या सामान्य त्वचा के लोगों के लिए स्ट्रॉबेरी मास्क बहुत फायदेमंद है। 2 स्ट्रॉबेरी लें और इसे काटे। इसमें एक चम्मच ब्रांडी, दो चम्मच ब्रेड क्रम्स और दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन्हें एक साथ मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। 20 मिनिट बाद अच्छी फेस वॉश से चेहरा धो डालें।

5. फ्रूट फेस मास्क
एक कटोरी में केले के 1-2 टुकडें, तरबूज के 1-2 टुकड़े, सेब के 1-2 टुकड़े और एक स्ट्रॉबेरी मिलाएं। अब इन्हें एक साथ पीसें और गाढ़ा पेस्ट बनायें। इसमें दो चम्मच बेसन और एक चम्मच दही मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगायें। कुछ देर तक मसाज करें और सूखने दें। यह फेस मास्क सभी प्रकार की त्वचा वाले लोगों के लिए उपयोगी है।

6. चन्दन का मास्क
मुंहासों वाली त्वचा के लिए चन्दन का मास्क सबसे अच्छा होता है। 5-6 चम्मच चन्दन का पाउडर लें और इसमें थोडा दूध मिलाएं। यदि आवश्यकता हो तो इसमें एक चम्मच एलो वेरा जैल और एक चम्मच हल्दी मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और इसे चेहरे पर लगायें। इसे पूरी तरह सूखने दें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें। बरसात के दिनों में चमकती और स्वस्थ त्वचा के लिए इस फेस मास्क का उपयोग करें।

7. केले से बना मास्क
केले के मास्क का उपयोग करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और आपकी त्वचा भी चमकती हुई और नम बनी रहती है। आधा केला लें और इसमें थोडा शहद और नीबू मिलाएं। इन्हें एक साथ मिलाएं और इस मास्क को चेहरे पर लगायें। इससे कुछ देर मसाज करें और 15 मिनिट बाद गुनगुने पानी से धो डालने। केले से बना यह होममेड मास्क सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी होता है।

8. जोजोबा मास्क
आधा कप ताज़ा दही लें और इसमें 15-20 बूंदे जोजोबा ऑइल मिलाएं। इसमें 5-6 चम्मच शहद डालें और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। इस मास्क को 20 मिनिट तक चेहरे पर लगा कर रखें। इस मास्क को सूखने दें और बाद में पानी से धो डालें। जोजोबा मास्क सामान्य और ऑयली त्वचा वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

9. बादाम का फेस मास्क
बादाम का फेस मास्क सामान्य, ऑयली और रुखी त्वचा के लिए बरसात के दिनों में विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह त्वचा की बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी दूर करता है। मानसून के दौरान घर पर ही बादाम का फेस मास्क बनाने के लिए कुछ बादाम लें और उन्हें दूध में भिगों दें। इन बादामों को पीसकर एक पेस्ट बनायें। इसमें शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें। इसे 20 मिनिट तल लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो डालें ताकि इस मास्क का असर दिख सके।



Click it and Unblock the Notifications
