Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में चेहरे के तेल को कैसे करें कंट्रोल
हम सभी चेहरे पर अतिरिक्त तेल की समस्या से परेशान रहते हैं, विशेष रूप से गर्मियों में। यदि आप त्वचा पर अतिरिक्त तेल जमने की समस्या से परेशान हैं तो यहाँ हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे।
हम सभी चेहरे पर अतिरिक्त तेल की समस्या से परेशान रहते हैं, विशेष रूप से गर्मियों में।
तापमान बढ़ने के कारण आपके शरीर से अतिरिक्त तेल निकलने लगता है जो चेहरे पर जमा होने लगता है जिससे आपकी त्वचा तैलीय दिखने लगती है। इन आसान तरीकों से आप गर्मियों में चेहरे पर आने वाले अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर सकते हैं।
कभी कभी जब आप अपने चेहरे पर नमी वाला लुक नहीं चाहते तो भी आपके चेहरे पर तेल दिखाई देने लगता है। निश्चित रूप से हम सभी को चेहरे पर आई हुई ये अतिरिक्त चमक अच्छी नहीं लगती।
खैर, यदि आप त्वचा पर अतिरिक्त तेल जमने की समस्या से परेशान हैं तो यहाँ हम आपको गर्मियों में चेहरे की त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।

1. अल्कोहल रगड़ें
सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार चेहरे पर बहुत कम मात्रा में अल्कोहल का उपयोग करके भी अतिरिक्त तेल को रोका जा सकता है। बहुत थोड़ी मात्रा में अल्कोहल का उपयोग करके आप चेहरे पर तेल के कारण आने वाली अतिरिक्त चमक को दूर कर सकते हैं। थोड़ी मात्रा में अल्कोहल लें और कॉटन बॉल की सहायता से इसे चेहरे पर लगायें। प्राकृतिक तरीके से सूखने दें और बाद में थोडा सा फेस पाउडर लगायें।

2. क्लीन्जर्स
चेहरे पर तेल के कारण आने वाली अतिरिक्त चमक से छुटकारा पाने के लिए आप क्लीन्जर्स का उपयोग कर सकते हैं। आपको उच्च सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लीन्ज़र्स का उपयोग करना चाहिए क्योंकि यह त्वचा को सूखा और कोमल रखता है।

3. मेटीफाइंग प्राइमर
यदि आप कही यात्रा कर रहे हैं और अतिरिक्त तेल को दूर रखना चाहते हैं तो आप मेटीफाइंग प्राइमर का उपयोग कर सकते हैं। बाज़ार में बहुत प्रकार के मेटीफाइंग प्राइमर उपलब्ध है जो चेहरे पर आने वाले अतिरिक्त तेल को सोखने में सहायता करता है।

4. फेस मास्क
चेहरे पर जमा हुए अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता है। आपको चारकोल, ओट्स या सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस मास्क का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा सूखी और कोमल रहती है। चेहरे की त्वचा के तेल को नियंत्रित करने के लिए मिट्टी का मास्क सबसे अच्छा होता है।

5. दूध का उपयोग करें
तैलीय त्वचा की समस्या से लड़ने के लिए और अपनी त्वचा की देखभाल के लिए कच्चे, ठंडे दूध का उपयोग करें। दूध में उपस्थित मैग्नीशियम त्वचा को साफ़ और कोमल बनाये रखता है।

6. मेकअप लगाने से पहले ब्लॉटिंग पेपर का उपयोग करें
मेकअप करने से पहले ब्लॉटिंग पेपर का उपयोग करने से चेहरे से अतिरिक्त ऑइल निकल जाता है। मॉस्चराइज़र लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर लेकर उसे चेहरे पर रख दें। टिश्यू पेपर चेहरे पर जमा हुआ से अतिरिक्त तेल और नमी सोख लेता है।

7. उचित फाउंडेशन चुनें
जब आप ऑयली त्वचा के लिए फाउंडेशन चुनें तो ध्यान रहे कि ये आपकी त्वचा के अनुसार होना चाहिए। चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए मिनरल पाउडर फाउंडेशन भी अच्छा विकल्प है। इसके अलावा मेटीफाइंग फाउंडेशन भी तैलीय त्वचा के लिए उपयुक्त है।

8. हेवी क्रीम न लगायें
आपको चेहरे पर हेवी क्रीम्स नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और त्वचा पर अधिक तेल निकलने लगता है। गर्मियों के मौसम में दिन तथा रात के समय हेवी क्रीम न लगायें।



Click it and Unblock the Notifications
