Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
माथे पर मुहाँसे हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
आपके माथे पर होने वाला छोटा लाल धब्बा ही मुहांसा है। जिनकी त्वचा ओयली हैं उन्हें खास तौर पर ये समस्या रहती है।
आपके माथे पर होने वाला छोटा लाल धब्बा ही मुहांसा है। जिनकी त्वचा ओयली हैं उन्हें खास तौर पर ये समस्या रहती है। माथे पर होने वाले ये मुहाँसे कई कारणों से होते हैं जैसे कि मृत कोशिकाओं का ज़्यादा होना, सीबम का ज़्यादा बनना, बैक्टीरिया का बनना या फिर अशुद्धियाँ।
यदि आप भी इस सामान्य लेकिन आपकी सुंदरता को खराब करने वाली समस्या से ग्रसित हैं तो हम इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं, एक एकदम सुरक्षित तरीका। ये 100% प्राकृतिक औषधियाँ हैं जो कि त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना इन मुहांसों को जड़ से मिटा देंगी।
ये घरेलू औषधियाँ इस्तेमाल की गई है और ये असरकारक होने के कारण प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, ये आसानी से उपलब्ध हैं और इसके लिए आपको कहीं किसी स्टोर में जाने या ज़्यादा पैसे खर्च करने की भी ज़रूरत नहीं है।
इन औषधियों में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल तत्व हैं जो कि माथे पर होने वाले मुहांसों का इलाज करते हैं। इसके साथ ही इन औषधियों में ऑयल को सोखने की क्षमता होती है जो कि सीबम के ज़्यादा बनने को नियंत्रित करती है और आपकी तवचा को ऑयल फ्री रखती है। इसलिए एक बार इन्हें इस्तेमाल करके ज़रूर देखें। इसके अलावा, हम आपको ये सुझाव भी देंगे कि स्किन पैच टेस्ट ज़रूर कर लें ताकि पता चल जाये कि इसका आपकी त्वचा पर कोई साइडइफेक्ट तो नहीं है।

1. नींबू का रस:
माथे पर मुहांसों के इलाज के लिए नींबू का रस लगाना एक पुराना नुस्खा है जो कि महिलाएं बरसों से अपनाती आ रही हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व ना केवल माथे के मुहांसों का इलाज करेंगे बल्कि इन्हें फिर से होने से भी रोकेंगे।

2. एपल साइडर सिरका:
एल्केलाइन तत्वों के कारण एपल साइडर सिरका भी एक प्रभावी उपचार है। इसे पानी के साथ मिला लें और मुहांसों वाली जगह पर लगाएँ, जल्दी ही इनसे छुटकारा मिलेगा।

3. टमाटर का गूदा:
टमाटर को छीलकर इसका गूदा पूरे माथे पर लगाएँ। इसे त्वचा पर 15 मिनट तक रखें ताकि यह पूरी तरह सोख ले। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

4. अंडे का सफ़ेद भाग:
एग व्हाइट को अपने माथे पर लगाएँ और 15 मिनट के लिए छोड़ दें इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पारंपरिक औषधि से आपको माथे के मुहांसों से निजात मिलेगी।

5. दूध:
ठंडा दूध भी मुहांसों के इलाज में कारगर है। एक रुई के फ़ोहे हो दूध में भिगोएँ और इसे माथे पर मुहासों वाली जगह लगाएँ, इसे और कहीं ना फैलने दें।

6. चाय के पेड़ का तेल:
यह भी एक पुराना नुस्खा है। थोड़ा सा चाय के पेड़ का तेल लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएँ। 10-15 मिनट बाद धो लें। इस प्राकृतिक औषधि को सप्ताह में दो बार ज़रूर लगाएँ।

7. बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा में मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व मुहाँसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं और माथे पर मुहांसों के निकलने को रोकते हैं। इसे पानी में मिलाएँ और माथे पर प्रभावित जगह पर लगाएँ।

8. आइस क्यूब:
यह भी एक अच्छा तरीका है। आइस क्यूब्स को कपड़े में बांध लें और इसे माथे पर रखें। ऐसा कुछ दिन करें, यह प्राकृतिक उपचार ज़रूर काम करेगा।

9. खीरे का रस:
यह भी एक प्रभावी घरेलू औषधि है जो कि आपके माथे से मुहांसों को छू कर सकती है। बेहतर परिणामों के लिए इसे प्रभावित जगह पर 2-3 बार लगाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
