Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह करें फेशियल और इन प्रॉडक्ट्स का करें इस्तेमाल
घर पर और सैलून में फेशियल करवाने में बहुत फर्क होता है। आज हम आपको इसी फर्क के बारे में बताने जा रहे हैं।
हम सभी अपनी त्वचा का खास ख्याल रखते हैं और त्वचा की देखभाल करने में फेशियल सबसे सामान्य तरीका है।
घर पर और सैलून में फेशियल करवाने में बहुत फर्क होता है। आज हम आपको इसी फर्क के बारे में बताने जा रहे हैं।
फेशियल से त्वचा पर बहुत बढिया असर पड़ता है। इससे त्वचा में चमक आती है और उसकी मरम्मत होकर बाकी चीज़ों से सुरक्षा मिलती है।

कई महिलाओं का कहना है कि उन्हें फेशियल से उम्मीद के जितना प्रभाव नहीं मिलता है। घर पर फेशियल करने के लिए बहुत सारी तैयारियां करनी पड़ती हैं लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाओं को पता ही नहीं होता कि उन्हें फेशियल में किस तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इस कारण उन्हें पता ही नहीं होता कि उनसे गलती कहां हो रही है।
फेशियल से महिलाओं को काफी फायदा होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फेशियल में आपको कब और किस प्रॉडक्ट की जरूरत होती है। ये लिस्ट थोड़ी लंबी हो सकती है लेकिन ये सभी जरूरी हैं।
आपको अच्छी क्वालिटी और बढिया ब्रांड के प्रॉडक्ट्स ही अपनाने चाहिए। इस मामले में अपनी स्किन टाइप और पसंद का ध्यान रखें।
अच्छे और बेहतर परिणाम के लिए आपको इन फेशियल उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्री-फेशियल क्लींज़र
फेशियल की शुरुआत में सबसे पहले त्वचा को क्लींज करने की जरूरत होती है। क्लींजिंग का काम आपकी त्वचा की ऊपरी परत से धूल और मिट्टी को हटाता है। हालांकि फेशियल के दौरान पानी से ज्यादा कॉस्मेटिक और नैचुरल क्लींज़र का प्रयोग किया जाता है।
फायदे :
- नियमित क्लींजिंग करने से त्वचा जवां और खूबसूरत दिखती है।
- लगातार धूप और प्रदूषण में रहने की वजह से त्वचा पर धूल-मिट्टी की एक परत सी जम जाती है। क्लींजिंग से यही परत साफ हो जाती है।
- क्लींजिंग से त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे त्वचा के प्राकृतिक ऑयल और मॉइश्चर बना रहता है।

स्क्रब
क्लींजिंग के बाद फेशियल में स्क्रबिंग और एक्सफोलिएशन करना होता है। स्क्रबर में फ्लूइड के साथ एक्सफोलिएटिंग बीड्स होते हैं। स्क्रबिंग का मतलब सिर्फ इसे स्किन पर एप्लाई करना ही नहीं होता बल्कि उससे मसाज भी करनी होती है। स्क्रबिंग को आप सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि पूरी बॉडी पर भी कर सकती हैं।
फायदे :
- स्क्रबिंग से त्वचा की मृत कोशिकाओं, बंद रोमछिद्र, ब्लैकहैड्स, व्हाइटहैड्स और त्वचा के अन्य विकार दूर होते हैं।
-अगर आपके चेहरे पर मुहांसे और दाग-धब्बे भी हैं तो वो भी स्क्रबिंग से दूर हो जाते हैं।
- स्क्रबिंग को हमेशा हल्के हाथों से ही करना चाहिए वरना इसका नेगेटिव असर आपकी त्वचा पर पड़ता है।

फेशियल जैल
स्क्रबिंग आपकी त्वचा के लिए थोड़ी सख्त हो सकती है इसलिए इसके बाद कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे त्वचा को शांति मिले। त्वचा को शांति देने के लिए आपको चेहरे पर फेशियल जैल लगाना चाहिए। वहीं अगर आप घर पर फेशियल कर रहीं हैं तो आप फ्रेश एलोवेरा जैल का प्रयोग भी कर सकती हैं।
- त्वचा पर कोई घाव या किसी और तरह का नुकसान हो रखा है तो आपको फेशियल जैल से फायदा होता है।
- इस जैल से टैनिंग और सूर्य की किरणों द्वारा हुए नुकसान से भी छुटकारा मिलता है।
- अगर आपकी बॉडी पर स्ट्रे्च मार्क्स हैं तो उस पर भी फेशियल जैल अच्छी तरह से काम करता है।

मसाज क्रीम
सभी तरह के फेशियल में लंबे समय तक मसाज करने की जरूरत होती है। चेहरे की मसाज करते समय अच्छी क्वालिटी की मसाज क्रीम का इस्तेमाल करें। बढिया मसाज क्रीम से चेहरे पर अच्छी तरह से हाथ चलता है।
फायदा :
-मसाज क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा को रिलैक्स मिलता है।
- इसी के साथ मसाज क्रीम त्वचा में नमी बनाए रखती है और उसे मॉइश्चराइज़ भी करती है।
- मसाज क्रीम को आप पूरे शरीर पर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पील मास्क
फेशियल में मास्क बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे त्वचा में जमी जिद्दी धूल और मिट्टी निकल जाती है जो स्क्रबिंग और क्लींज़र से नहीं निकली होती है। पील मास्क को आप घर पर भी बना सकती हैं और मार्केट में भी कई तरह के पील मास्क मिलते हैं। चेहरे पर पील मास्क लगाने के बाद इसे सूखने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है।
फायदे :
-मसाज की प्रक्रिया में पील मास्क आखिरी चीज़ होती है। इससे त्वचा में समाए सभी तरह के दोष खत्म हो जाते हैं।
- पील मास्क, एक्स फोलिएशन का भी काम करता है। पील मास्क से त्वचा का एक्सफोलिएशन हो जाता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप स्क्रबिंग का स्टेप छोड़ दें।
- चेहरे के अनचाहे बालों से भी पील मास्क छुटकारा दिलाता है।

टोनर
फेशियल का आखिरी स्टेप है टोनिंग। अगर अब भी आपकी त्वचा में कोई ऑयल, धूल या मिट्टी के कण रह गए हैं तो उसे टोनर के ज़रिए साफ किया जा सकता है। अलग-अलग फ्लेवर्स में टोनर मिलता है। त्वचा और चेहरे पर टोनर को सैट होने में कुछ मिनट का समय लगता है इसलिए धैर्य से काम लें।
फायदे :
-सर्कुलर मोशन में टोनर से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- अगर आपकी त्वचा के छिद्र बंद या बेजान लगते हैं तो आपको नियमित टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे रोमकूप सिकुड़ जाते हैं या उनका आकार छोटा हो जाता है।
- टोनर से ऑयली, सेंसिटिव और रुखी त्वचा भी रिफ्रेश हो जाती है।

फेयरनेस/ मॉइश्चराइजिंग क्रीम
फेशियल की प्रक्रिया में आखिरी स्टेप होता है मॉइश्चराइजिंग क्रीम का, जो लंबे समय तक आपके चेहरे पर लगी रहती है। अगर आपका रंग सांवला है तो आप फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
फायदे :
-क्रीम लगाने से घंटों तक त्वचा खिलीखिली रहती है।
- ये क्रीम त्वचा को नमीयुक्त और हाइड्रेट रखती है।
- अपनी स्किन टाइप के अनुसार भी आप क्रीम चुन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
