Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेजान त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक उपाय
कई कारणों से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य की तेज किरणें, प्रदूषण, रसायन, धूमप्रान और पोषण की कमी के साथ-साथ तनाव का असर त्वचा को बेजान और सुस्त बना देता है।
अपनी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के आपको इसकी अच्छी तरह से देखभाल करनी पड़ेगी। अपने रसोईघर में मौजूद चीज़ों का इस्तेमाल करके भी आप मिनटों में चमकदार और सुंदर त्वचा पा सकती हैं।
सूर्य की हानिकारक किरणें, प्रदूषण और अन्य कई तरह के हानिकारक स्ट्रेसर्स त्वचा के ईलास्टिन को खराब कर देते हैं और इस कारण त्वचा अपनी चमक खो देती है।

करोड़ों छोटे ईलास्टिक फाइबर्स से त्वचा बनती है और जब ये फाइबर्स खराब होने लगते हैं तो त्वचा अस्वस्थ और बदसूरत दिखने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको ये पांच उपाय जरूर करने चाहिए। ये आसान से उपाय कम समय में ही आपकी बेजान त्वचा में चमक भर देंगें।
तो चलिए जानते हैं कि किस तरह घर बैठे ही आप अपनी बेजान त्वचा में जान भर सकती हैं।


बर्फ
अगर आपकी त्वचा धूप के कारण झुलस गई है या त्वचा पर कोई कटने का निशान है तो आपको उस हिस्से पर बर्फ लगानी चाहिए। आप एक दिन में कई बार प्रभावित हिस्से पर बर्फ लगा सकते हैं। आप चाहें तो ऑफिस की फ्रिज में भी बर्फ रख सकते हैं ताकि जब भी आपको समय मिले आप इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। धूप से बचाने का ये असरदार तरीका है। अगर आप बर्फ के गुणों को और बढ़ाकर त्वचा को अधिक फायदा पहुंचाना चाहती हैं तो आप गुलाब जल, खीरे का रस और एलोवेरा जूस से भी बर्फ जमा सकती हैं।

योगर्ट
बेजान हो चुकी त्वचा को रेजुनवेट करने का सबसे असरदार तरीका है योगर्ट फेसपैक। ताज़ा योगर्ट लें और उसे त्वचा पर लगा लें या इससे स्किन पर मसाज करें। आप चाहें तो योगर्ट को लगाने से पहले कुछ देर रेफ्रिजरेटर में ठंडा करके भी लगा सकती हैं। योगर्ट त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने का करता है। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और उसके क्षतिग्रस्त स्किन फाइबर्स की मरम्मत भी होती है।

शहद
दो चम्मच शहद से भी आप अपनी क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत कर सकते हैं। त्वचा की चमक बढ़ाने का ये प्राचीन नुस्खा है। सदियों से दादी-नानी भी त्वचा को चमकाने के लिए शहद का प्रयोग ही करती आईं हैं। शहद में एंटी-माइक्रोबियल यौगिक होते हैं जो त्वचा को बेहतर तरीके से मॉइश्चराइज़ करते हैं। इससे त्वचा में ईलास्टिन का निर्माण भी होता है। आप चाहें तो रोज़ शहद का प्रयोग कर सकती हैं।

एलोवेरा
त्वचा से संबंधित हर परेशानी का एक ही हल है और वो है एलोवेरा। आप चाहें तो अपने घर पर ही एलोवेरा का पौधा लगा सकती हैं या फिर आपको किसी फार्मेसी से भी एलोवेरा जैल आसानी से मिल जाएगा।रेफ्रिजरेटर में एलोवेरा जैल को ठंडा कर लें और इसे निकालने के तुरत बाद प्रभावित हिस्से पर लगाएं। नियमति एलोवेरा जैल के प्रयोग से आपकी त्वचा की सभी समस्याएं खत्मे हो जाएंगीं।

नारियल तेल
कई घरों में नारियल तेल का प्रयोग प्राकृतिक नुस्खे के तौर पर किया जाता है। बालों से लेकर दांतों तक के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद रहता है। कई लोग नारियल तेल में खाना भी पकाते हैं।
इसके अलावा नारियल तेल क्षतिग्रस्त त्वचा और क्षतिग्रस्त त्वचा के ऊतकों की मरम्मत के लिए भी फायदेमंद रहता है। नारियल तेल स्ट्रेच मार्क्स और झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाता है। आप चाहें तो इसका प्रयोग रोज़ाना कर सकती हैं।
इन आसान से उपायों की मदद से आप अपनी त्वचा की खोई हुई चमक वापिस पा सकती हैं। ये आसान से घरेलू उपाय त्वचा संबंधित सभी तरह की परेशानियों को दूर करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
