Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
फेसवॉश के दौरान न करे ये 5 ये गलतियां
हम चेहरा धोते समय अक्सर ऐसी गलतियां करते रहते हैं जिससे चेहरा साफ होने के बजाय बेजान होता जाता है।
स्किन का साफ और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए समय समय पर फेशवॉश हर कोई करता है। लेकिन आपको मालूम है कि ज्यादात्तर लोग चेहरा धोते समय गलतियां करते है।
हम चेहरा धोते समय अक्सर ऐसी गलतियां करते रहते हैं जिससे चेहरा साफ होने के बजाय बेजान होता जाता है। आइए जानते है कि फेसवॉश करते हुए किन गलतियों से बचना चाहिए।

1.
चेहरा धोने का पानी न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बहुत ठंडा। बहुत अधिक ठंडा और बहुत अधिक गर्म पानी चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हल्के गुनगुने पानी से ही चेहरा साफ करना चाहिए।

2.
अगर आप चेहरा साफ करने के लिए स्क्रबर का इस्तेमाल करती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कोमल हाथों से ही स्क्रबिंग करें वरना चेहरे पर रगड़ के निशान भी बन सकते हैं।

3.
अगर आपको मेकअप उतारना है तो बजाय चेहरा धोने के आप सबसे पहले उसे कॉटन से अच्छी तरह पोछ लीजिए, उसके बाद ही चेहरे को पानी से साफ कीजिए। मेकअप को सीधे पानी से धोने पर मेकअप के कण त्वचा के रोम-छिद्रों में चले जाते हैं जिससे वो बंद हो जाते हैं।

4.
अगर आप अपना चेहरा धोने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को साफ कर लीजिए। गंदे हाथों से चेहरा साफ करने का कोई फायदा नहीं है।

5.
दिन में दो बार ही फेशवॉश करें, चेहरे को बार-बार धोने से चेहरे का निखार कम हो जाता है.

6.
चेहरा धोने के बाद उसे हल्के हाथों से पोछना चाहिए, चेहरे को रगड़कर पोछना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

7.
चेहरे को साबुन से तो बिल्कुल भी नहीं धोएं। अगर आपका फेसवॉश खत्म हो गया है तो आप बेसन का फेस वॉश के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
