Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
विटामिन सी - स्किन को बनाएं ग्लोइंग और हेल्दी
आइए जानते है कि विटामिन सी के क्या फायदे होते हैं, और कैसे वो स्किन को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
संभवत: आपको पता होगा कि विटामिन सी सर्दी और खांसी को दूर करने में सहायक होता है। लेकिन ज्यादात्तर लोग विटामिन सी का उपयोग स्किन के फायदे के लिए करते क्योंकि विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के कोलोजन संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कुछ अध्ययनों से पता चला है कि विटामिन सी त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाते हैं और इस प्रकार त्वचा के रक्षक की तरह कार्य करते हैं।

1. कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है :
विटामिन सी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में कोलोजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और इस प्रकार आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं। यह वृद्धावस्था के लक्षणों को रोकते हैं और मुंहासों के दाग धब्बों को भी आसानी से दूर करते हैं।
आपको विटामिन सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए या रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाएं।

2. त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है:
विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, अत: यह सूर्य की यूवी (पराबैंगनी, अल्ट्रा वायलेट) किरणों से हमारी रक्षा करता है। आप विटामिन सी सीरम या तेल की कुछ बूँदें सनस्क्रीन में मिलाएं और इसे चेहरे पर लगायें। विटामिन सी सूर्य से हुए त्वचा को हुए नुकसान और धब्बों को ठीक करता है। यह न सिर्फ चेहरे की लालिमा को कम करता है बल्कि त्वचा के कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

3. त्वचा के रंग रूप में सुधार लाता है:
हर महिला का सपना होता है कि उसकी त्वचा नरम और चिकनी हो और विटामिन सी के लम्बे समय तक उपयोग करने से आपकी त्वचा नरम और चिकनी हो जाती है।
कोलेजन के उत्पादन से रक्त वाहिकाओं की संरचना होती है जो त्वचा को प्रोटीन और विटामिन पहुंचाने का काम करती हैं जिससे आपका चेहरा चमकदार हो जाता है। यह त्वचा के सूखे और खुरदुरे भाग को ठीक करती है। विटामिन सी सीरम को नियमित तौर पर लगाने से न केवल हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है बल्कि यह त्वचा की नमी को भी लम्बे समय तक बनाएं रखता है।

4. त्वचा की शुष्कता को दूर करता है:
शुष्क त्वचा के कारण चेहरे पर खुजली औरर लालिमा आ जाती है। विटामिन सी अधिक मात्रा का सेवन करने से त्वचा शुष्क नहीं होती और खुजली भी नहीं होती।
इसके अलावा विटामिन सी रोधक लिपिड्स के संश्लेष्ण को बढ़ाते हैं ताकि त्वचा में पानी बना रहे और इस प्रकार त्वचा को शुष्क होने से बचाते हैं। अत: अपने आहार में विटामिन सी युक्त फल अधिक मात्रा में शामिल करें और रात को सोने से पहले चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगायें।

5. ऐजिंग के लक्षणों को रोकता है:
विटामिन सी उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट उम्र बढ़ने की कारण आने वाले लक्षणों को दूर करते हैं और उम्र के साथ आने वाले धब्बों को और लटकती हुई त्वचा को दूर करते हैं और इसके अलावा फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करते हैं। विटामिन सी त्वचा की तन्यता को भी बढ़ाते हैं।

6. त्वचा के रंग को ख़राब होने से बचाता है:
विटामिन सी फोटोकेमिकल रिएक्शन से डीएनए की रक्षा करता है अन्यथा इसके कारण त्वचा का रंग खराब होता है। यदि डीएनए की रक्षा न की जाए तो इसके कारण ट्यूमर या त्वचा के कैंसर की संभावना हो सकती है। विटामिन सी युक्त सीरम का उपयोग करके भी त्वचा के रंग को खराब होने से बचाया जा सकता है और इसके उपयोग से आपकी त्वचा स्वस्थ और जवान दिखती है। विटामिन सी झाईयों और क्रो फीट (आँखों के किनारों पर आने वाली झुर्रियों) को भी दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
