Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
क्या कारण है कि आपको अक्सर T- ज़ोन और ठुड्डी पर मुंहासे आते हैं
क्या आपको अक्सर टी ज़ोन और थोड़ी पर अक्सर मुंहासे आते हैं? यह असामान्य नहीं है। इस स्थान पर अक्सर मुंहासे आते ही हैं और चेहरे के अन्य भागों की तुलना में इस स्थान पर मुंहासें अधिक आते हैं।
क्या आपको अक्सर टी ज़ोन और थोड़ी पर अक्सर मुंहासे आते हैं? यह असामान्य नहीं है। इस स्थान पर अक्सर मुंहासे आते ही हैं और चेहरे के अन्य भागों की तुलना में इस स्थान पर मुंहासें अधिक आते हैं।
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि केवल तैलीय त्वचा के कारण ही मुंहासें आते हैं। परन्तु यह सही नहीं है, सूखी और मिश्रित त्वचा वाले वाले लोगों को भी मुंहासों की समस्या से जूझना पड़ता है।
मिश्रित त्वचा वाले लोगों का टी ज़ोन भी तैलीय होता है और बाकी के चेहरे की त्वचा सूखी या सामान्य होती है।

टी ज़ोन क्षेत्र और थोड़ी पर मुंहासें क्यों आते हैं
1. टीनएजर्स में त्वचा के रोम छिद्रों का बंद होना मुंहासे आने का सबसे बड़ा कारण है और यह समस्या युवाओं में बहुत आम है। तनाव, गर्भावस्था, मासिक चक्र, जन्म नियंत्रण की गोलियां लेना प्रारंभ करना या बंद करना आदि बहुत आम कारण हैं जो इन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करते हैं।
2. रोम छिद्रों के बंद होने से तेल त्वचा के अन्दर ही रह जाता है। या ऐसा भी कहा जा सकता है कि तेल ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने के कारण भी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।
3. प्रोपिओबैक्टीरियम एक्ने बैक्टीरिया (पी. एक्नेस) एक केमिकल उत्पन्न करता है जो तेल की संरचना को बदल देता है जिससे त्वचा में खुजली और जलन होती है।
4. आपकी ठोडी पर आने वाले मुंहासे हार्मोन्स में परिवर्तन का संकेत करते हैं। सेबेशियास ग्रंथियां हार्मोन्स के नियंत्रण में होती हैं विशेष रूप से एंड्रोजन। सेबेशियस ग्रंथियां एंड्रोजन के परिसंचरण के प्रति बहुत संवेदनशील होती हैं।
5. त्वचा में जलन के कारण लालिमा, सूजन, गर्मी और असुविधा होती है। जब शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र किसी बाहरी पदार्थ को लेने का प्रयतन करता है तो जलन होती है।
6. पाचन तंत्र में खराबी होने से भी नाक और टी ज़ोन के आसपास मुंहासों की समस्या होती है।



Click it and Unblock the Notifications
