Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
TV बहू हिना खान कैसे दिखती हैं इतनी खूबसूरत, जानें इनका ब्यूटी सीक्रेट

आज टीवी पर हिना खान के लाखों चाहने वाले हैं। और अब जब से वह बिग बॉस 11 में आई हैं, तब से तो वह अपनी अदाओं की वजह से खूब सुर्खियां लूट रही हैं। हिना ने वहां पर अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। उनका फिगर और उनकी खूबसूरती वहां सबसे जुदा है।
हिना खान बेहद फिट और खूबसूरत हैं। उन्हें बिग बॉस 11 में जो भी देखता है वह यही सोंचता होगा कि आखिर वह अपनी इस खूबसूरती को मेंटेन करने के लिये क्या करती हैं। आइये जानते हैं आखिर हिना खान किस तरह से खूबसूरत दिखती हैं और उनका ब्यूटी सीक्रेट क्या है।

खाने में क्या खाती हैं
हिना खान का मानना है कि आप जो कुछ भी खाती हैं, उसका सीधा असर आपके बालों और स्किन पर पड़ता है। हिना कहती हैं कि हर किसी को सही खाना और तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिये। इससे आप नेचुरली खूबसूरत दिखेगी।
नारियल पानी
हिना ज्यादा से ज्यादा नारियल पानी पीती हैं और लिमिट में खाती हैं, जिससे वह अपने पेट को साफ रख सकें। इससे उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

12 गिलास पानी पीती हैं
हिना दिन भर में 12 गिलास पानी तक पी जाती हैं। इससे उनका पेट साफ रहता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके साथ ही वह एक कटोरी दही भी खाती हैं।
अमला जरुर खाती हैं
हिना दिन में एक आमला जरुर खाती हैं। इससे उनकी स्किन में ग्लो आता है। साथ ही वह नॉन वेज और वेज दोनो ही खाने की फैन हैं। पर वो कुछ भी जरुरत से ज्यादा नहीं खाती।

स्पा से रखती हैं स्किन का ख्याल
वह हफ्ते में एक बार स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं तथा 15 दिनों में एक बार फेस क्लीन करवाती हैं। हिना न सिर्फ अपने चेहरे का ही बल्कि अपनी पूरी बॉडी का अच्छे से ख्याल रखती हैं।
ग्लोइंग फेस के लिये क्या करती हैं
हिना खान को चेहरे पर ज्यादा मेकअप पोतना अच्छा नहीं लगता। वह जब शूटिंग पर नहीं होती हैं तो बिल्कुल भी मेकअप नहीं करती।

रोज वॉटर का यूज़ करती हैं
हिना हर सुबह अपने चेहरे को रोज वॉटर से धोती हैं। और जब शूट खतम हो जाता है तब वह चेहरे से मेकअप उतारने के लिये नारियल तेल का इस्तमाल करती हैं।
लैक्टो कैलामाइन प्रयोग करती हैं
हिना मेकअप से दूर रहती हैं और अपने चेहरे को एक्सट्रा नरिशमेंट देने के लिये लैक्टो कैलामाइन लगाती हैं। इसके साथ ही वह अपने पास एक अच्छा मॉइस्चराइजर भी रखती हैं, जिसे वह अपनी स्किन पर लगाने के लिये यूज़ करती हैं।
नेचुरल फेस पैक ही लगाती हैं
हिना को कैमिकल वाली चीज़ें पसंद नहीं हैं इसलिये वो फेस पैक और स्क्रब घर पर ही तैयार करती हैं। वो टमाटर का फेस पैक लगाती हैं। इसके अलावा मलाई भी लगा लेती हैं। साथ में अपनी स्किन को कोमल बनाने के लिये चेहरे को स्टीम भी देती हैं।
स्क्रब बनाने का तरीका
संतरे का सूखा छिलका और दूध मिलाइये। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी मिक्स कर सकती हैं।
रात का स्कन केयर रूटीन
हर रात सोने से पहले अपनी त्वचा को बादाम तेल से मॉइश्चराइज़ करना नहीं भूलती हैं। इतना ही नहीं, उन्हें घरेलू नुस्खों के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications
