Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
होठों पर हैं सफेद दाग तो आजमाएं ये घरेलू उपाय
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि होठों से सफेद दाग को हटाने के घरेलू उपाय।
शरीर पर सफेद दाग होना ये आम समस्या है । लेकिन चेहरे के किसी भी हिस्से पर दाग हो जाने से चेहरे की सुंदरता कम सी लगती हैं। ठीक उसी तरह होठों पर सफेद दाग होठों की सुंदरता को कम कर देते हैं। जिससे आपको शर्मिंदगी भी महसूस होती है। हालांकि इन सफेद दागों को घरेलू उपायों से दूर भी किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे की आप कौन से घरेलू उपाय करके होठों पर होने वाले सफेद दागों से छुटकारा पा सकते हैं।

1- सफेद दाग होने के कारण
होठों पर सफेद दाग त्वचा पर सीबम के असामान्य स्राव के कारण होते हैं। सीबम से त्वचा पर बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। यह इंफेक्शन होठों के आस-पास ऊतकों में सूजन के कारण होता है। इसके अलावा यह कैल्शियम की कमी, आनुवांशिकी समस्या या फिर खून में खराबी के कारण भी हो सकते हैं।

2- होठों से सफेद दाग हटाने के उपाय
अगर आप चाहते हैं कि सफेद दाग आपके होठों की खूबसूरती पर ग्रहण ना लगाएं । और आप किसी के सामने शार्मिंदा ना हो । तो आप कुठ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकती हैं। ये घरेलू उपाय कुछ इस प्रकार से है।

3- सेब का सिरका है फायदेमंद
सेब का सिरका होठों से सफेद दाग को कम करने में प्रभावी है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एस्ट्रिजेंट गुण बैक्टीरिया दूर करके सीबम को संतुलित करता है। इसके लिए सेब के सिरके और पानी की बूंदों को समान मात्रा में मिला लें। उसके बाद कॉटन की पट्टी की मदद से इसे होठों पर लगाएं। यह लगाने के कुछ मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार से ज्यादा ना करें।

4- कोकोनेट ऑयल का करें इस्तेमाल
स्किन पर ज्यादा मात्रा में सीबम का उत्पादन त्वचा में पानी की कमी के कारण होता है। नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इसके लिए 2-3 चम्मच नारियल का तेल और कुछ बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल लें। इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर साफ अंगुली से होठों के सफेद दाग पर लगाएं। ये प्रक्रिया आप दिन में 2 बार कर सकती हैं।

5- लहसुन है असरदार
लहसुन ब्लड से बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है। लहसुन का सेवन करने से इसमें मौजूद औषधीय गुण सफेद दाग दूर करने में मदद करता हैं। इसके लिए लहसुन की 2 पीसकर पानी में मिला लें। उसके बाद उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इस पानी को खाने से पहले या बाद में पिएं। इस तरह से 2-3 गिलास पानी एक दिन में पिएं।

6-छाछ भी है कारगर इलाज
छाछ सफेद दाग के कारण होने वाली सूजन और जलन को दूर करने में मदद करती है। इसके लिए छाछ और कॉटन बॉल लें। अब कॉटन बॉल को छाछ में भिगोकर होठों पर लगाएं और इसे सुखने दें। सुखने के बाद पानी से धो लें। इस तरह से दिन में कई बार करने से आपके होठों से सफेद दाग जल्द ही खत्म हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
