Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सन डैमेज स्किन के लिए आसान घरेलू उपचार
पूरे वर्ष गंदगी, धूल, प्रदूषण और वातावरण के अन्य घटकों के कारण हमारी त्वचा को बहुत कुछ सहन करना पड़ता है। हालाँकि, गर्मियों के दिनों में आपकी त्वचा और बालों को सबसे अधिक नुकसान होता है। हमने हर बार सन डेमेज्ड स्किन के लिए घरेलू उपचार बताये हैं।
सूर्य की यूवी (अल्ट्रावायलेट, पराबैंगनी) किरणों के कारण त्वचा काफी हद तक ख़राब हो जाती है और काफी समय तक टेनिंग के निशान बने रहते हैं।
सूर्य की हानिकारक किरणें त्वचा के प्राकृतिक तेल को कम कर देती है जिसके कारण त्वचा सूख जाती है और आपकी त्वचा टैंड और डिहाईड्रेटेड हो जाती है।
इसके अलावा, सूर्य में उपस्थित अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा में जलन भी हो सकती है जिसके कारण व्यक्ति को कैंसर का ख़तरा भी हो सकता है। तो यदि आप सन टैन या सन डेमेज्ड स्किन से ग्रस्त हैं तो यहाँ आपकी त्वचा की देखभाल से संबंधित कुछ सुझाव दिए गए हैं।

1. एलो वेरा जैल
त्वचा पर एलोवेरा जैल का उपयोग करने से आपकी त्वचा सुंदर और चमकदार दिखती है। एलोवेरा जैल में 90 प्रतिशत पानी होता है जो सनबर्न से तुरंत आराम दिलाता है। इसके अलावा एलोवेरा जैल में उपस्थित विटामिन्स और प्रोटीन्स भी सन डैमेज्ड स्किन के उपचार में सहायक होते हैं। एलोवेरा की एक पत्ती लें और उसमें से जैल निकालें। अब सनबर्न भाग पर इस जैल से मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो डालें।

2. दूध
सन डेमेज्ड स्किन के लिए दूध एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह सनबर्न त्वचा के उपचार में सहायक होता है। दूध में प्रोटीन्स, फैट्स और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो कोलेजन के उत्पादन में सहायक होते हैं और इस प्रकार यह आपकी त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। थोडा ठंडा दूध लें और उसमें बर्फ़ के कुछ टुकडें डालें। जब दूध बहुत ठंडा हो जाए तो उसे आइसक्यूब की सहायता से स्किन पर लगायें।

3. एप्पल साइडर विनेगर
जब एप्पल साइडर विनेगर को त्वचा पर लगाया जाता है तो यह एस्ट्रिजेंट की तरह काम करता है और त्वचा के रोम छिद्रों के आकार को कम करता है और त्वचा का उपचार करता है। आधा कप एप्पल साइडर विनेगर लें और उसमें आधा कप पानी मिलाएं। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को त्वचा पर लगायें। कुछ देर तक इंतज़ार करें और फिर पानी से धो डालें।

4. बेकिंग सोडा
आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसे ठंडे पानी के साथ मिलाएं। दोनों पदार्थों को अच्छी तरह मिलाएं और इस मास्क को सनबर्न भाग पर लगायें। इसे 10 मिनिट बाद धो डालें। दिन में दो बार इस उपचार को अपनाएँ और परिणाम देखें।

5. ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो सनबर्न त्वचा के उपचार में सहायक होते हैं। थोड़ी ग्रीन टी लें और उसे कुछ देर उबालें। अब इस ग्रीन टी को एक डिब्बे में निकालें और इसे कुछ देर ठंडा होने दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इस ग्रीन टी वॉटर को सनबर्न स्किन पर लगायें और इसे ठंडा होने दें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें।

6. खीरा
खीरे में एक्टिव एंजाइम्स होते हैं जो त्वचा को राहत पहुंचाते हैं और सनबर्न स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं। कुछ खीरे लें और उन्हें टुकड़ों में काटें। अब इन टुकड़ों को त्वचा पर रगड़ें और कुछ देर मसाज करें। बाद में ठंडे पानी से धो डालें। अच्छे परिणामों के लिए आप त्वचा पर खीरे का रस भी लगा सकते हैं।

7. नारियल का तेल
सन डेमेज्ड स्किन के उपचार में नारियल का तेल बहुत सहायक होता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा को हुए डेमेज से आराम पहुंचाता है। नारियल का तेल लें और इसे कुछ देर गर्म करें। अब प्रभावित जगह पर इस तेल से मसाज करें और कुछ घंटों के लिए इसे छोड़ दें। नारियल का तेल न केवल सन डेमेज्ड स्किन का उपचार करता है बल्कि त्वचा की सूजन और लालिमा को भी कम करता है।

8. ओटमील
ओटमील न केवल स्किन को एक्स्फोलियेट करता है बल्कि यह सन डेमेज्ड स्किन के उपचार में भी सहायक होता है। ओटमील में प्रचुर मात्रा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सन डेमेज्ड स्किन के उपचार में सहायक होते हैं। कुछ ओट्स लें और उसे दही के साथ मिलाएं। इस मिश्रण से प्रभावित जगह की मसाज करें और फिर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications
