Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ऐसे लगाएंगी आलू का रस तो चेहरा दिखेगा साफ और गोरा
यदि आप आलू का सेवन करती हैं तो इसके सौंदर्य राज़ भी पता होने चाहिये। यह केवल खाने की सब्जी मात्र ही नहीं है बल्कि इसमें मौजूद तत्व आपकी रंगत को गोरा भी कर सकता है।
हम में से कई लोंगो को ये पता है कि आंखों के डार्क सर्कल आलू लगाने से चले जाते हैं। लेकिन नहीं पता है तो ये कि यह दाग धब्बे मिटा सकता है, बालों को लंबा कर सकता है तथा स्किन की कई प्रॉब्लम्स को दूर कर सकता है।

आलू में स्टार्च हेाता है, जिसके साथ साथ इसमें पोटैशियम, विटामिन B6 और C भी पाया जाता है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है तथा स्टार्च से डैमेज स्किन ठीक की जा सकती है।
अब आइये देखते हैं कुछ ऐसे फेस मास्क जो आप आलू के रस से तैयार कर सकती हैं।

कील मुंहासों के दाग
चेहरे से सभी प्रकार के दाग धब्बों को हटाने के लिये एक कटोरी में 1 चम्मच आलू का रस और 2 चम्मच नींबू का रस मिला कर उसमें मुल्तानी मिट्टी डाल कर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें।

डार्क सर्कल
आंखों के डार्क सर्कल और आस-पास की झुर्रियों को मिटाने के लिये कच्चे आलू की पतली स्लाइस काटे और उसे आंखों पर 10 मिनट के लिये रख दें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आलू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो अपना कमाल दिखा सकते हैं।

चेहरे पर निखार
नियमित आलू रस 15-20 मिनट त्वचा पर लगाने से निखार बना रहता है। आलू रस धूप की जलन, धब्बों और झाइयों के उपचार में मदद करता है।

बालों को लंबा
बालों को जल्दी लंबा करने के लिए कुछ चम्मच आलू का रस, एलोवेरा ज़ेल और 1 चम्मच शहद मिलाकर घरेलू हेयर मास्क बनाइए। बालों की जड़ों पर इसे 1 घंटे तक मलिए और 1-2 घंटों बाद धो डालिए।

चेहरे पर चमक
आधे आलू को छील कर उसका रस निकाल लें और इसमें दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद इसे धो लें। सप्ताह में तीन बार इसे लगाने से चेहरे पर फर्क साफ नजर आने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
