Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्किन को सूपर सॉफ्ट और ग्लोई बनाए ये घरेलू फेस वॉश
आज हम आपको प्राकृतिक चीजों से फेस वॉश बनाना सिखाएंगे, जो कि आपके चेहरे की हर जरुरत को पूरा करेगा।
आज कल लड़कियां अपने चेहरे पर बाजारू चीजों को लगाने से पहले प्राकृतिक चीज़ें लगाना ज्यादा बेहतर समझती हैं। नेचुरल चीजें हमेशा से सही होती हैं। चेहरे की अंदर से सफाई करने के लिये आप भी घर पर ही फेस वॉश बना सकती हैं।
Koovs! Get Upto 80% Cashback on Fashion Apparels
जी हां, आज हम आपको प्राकृतिक चीजों से फेस वॉश बनाना सिखाएंगे, जो कि आपके चेहरे की हर जरुरत को पूरा करेगा।
आप अपने हिसाब से नीचे दी हुई रेसिपीज़ में से कोई एक रेसिपी चुन सकती हैं और उसे हमेशा के लिये प्रयेाग कर सकती हैं।

एलो वेरा
एक कटोरी में एक चौथाई कप एलोवेरा जेल, 2 चम्मच बादाम तेल, 2 चम्मच गुलाबजल लें और मिक्स करें। फिर इससे चेहरे को साफ करें और चेहरे को धो लें।

ओटमील फेस वॉश
यह एक पावडर वाला फेस वॉश है। इसे बनाने के लिये 1 चम्मच पिसा ओट्स ले कर उसमें कैमोमाइल टी मिलाएं। फिर उसमें 1 चम्मच बेटोनाइट क्ले डाल कर मिक्स करें। चेहरे को गीला करें और उस पावडर में गरम पानी मिला कर यूज करें।

क्ले और शहद
अगर चेहरा संवेदनशील है तो यह आपके लिये अच्छा रहेगा। 1-2 चम्मच क्ले के साथ ¼ चम्मच शहद मिलाएं। इसके साथ आप अपने मन अनुसार सुगन्धित तेल भी मिक्स कर सकते हैं। इसे मिक्स कर के एक टाइट जार में भरें और चेहरे को नियमित रूप से इससे साफ करें।

नारियल तेल और शहद
एक कटोरे में 2 चम्मच शहद और एक चौथाई नारियल तेल मिक्स करें। इसमें एक या दो बूंद लेवेंडर तेल की भी मिलाएं। मिक्स कर के इसे फेस वॉश की तरह लगाएं।

टमाटर का फेस वॉश
टमाटर चेहरे को ब्लीच और क्लीन कर देता है। चम्मच टमाटर का पल्प लें और उसमें 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इससे चेहरे पर लगाते ही फ्रेशनेस आ जाएगी।

दही और स्ट्रॉबेरी
2 चम्मच पिसी हुई स्ट्रॉबेरी में 2 चम्मच दही मिलाएं और चेहरे को साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
