Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
घर में पेडिक्योर करने के आसान टिप्स
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि किन आसान टिप्स के जरिए आप घर में खुद कर सकती है पेडिक्योर
आज की भागदौड़ भरी लाइफ में अक्सर आपको ऑफिस और घर के कामों से फुरसत नहीं मिलती। जिसकी वजह से ना आप खुद का ध्यान रख पाती है और ना ही अपने शऱीर का। ऐसे में अगर आपको फेशियल या फिर मेनिक्योर-पेडिक्योर करवाने के लिए पार्लर जाना पड़ता है तो वहां जहां जाने पर आपका टाइम तो खराब होता ही है, साथ आपको पार्लर में जाकर पेडिक्योर करवाना भी काफी मंहगा पड़ जाता है।
लेकिन अब आपको पेडिक्योर करवाने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर में ही कुछ आसान टिप्स को अपनाकर अपने पैरों को सुंदर, साफ और कोमल बना सकती हैं। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि किस तरह आप घर पर ही पेडिक्योर कर सकती हैं।

1-जरुरत की चीजों का रखें ध्यान
पेडिक्योर करने के लिए, आप उन सभी चीजों को ध्यान में रखें जिनकी आपको ज़रूरत होगी। जैसे टब में गर्म पानी, नेल फाइलर, नेल क्लिपर्स, नेल बफर, क्युटिकल स्टिक, प्युमिस स्टोर, बेस कोट और अपनी पसंद की नेल पॉलिश। इसके अलावा पैरों के मसाज के लिए लोशन और गर्म पानी में डालने के लिए बाथ सॉल्ट।

2- नेल पॉलिश रिमूव करें
अगर आपके नाखूनों में पहले से ही नेल पॉलिश लगी हुई हैं, तो सबसे पहले आप उसे हटाएं और क्यूटिकल्स के आस-पास की खऱाब त्वचा को भी हटा दें।

3-नाखूनों को काटें और फाइल करें
अब आप नेल क्लिपर्स की मदद से अपने नाखूनों को काटें और नेल फाइलर से उसे अच्छी तरह से फाइल करें। इस दौरान आप ये कोशिश करें कि नाखूनों को गोल आकार में ना काटें।

4- क्युटिकल्स को साफ करें
नाख़ून और चमड़ी के जॉइंट वाली जगह नाख़ून पर थोड़ी चमड़ी चिपकी रह जाती है। इसे क्यूटिकल कहते है। इसको क्यूटिकल रिमूवर की सहायता से पीछे की और खिसकाएँ। इससे नाख़ूनो का शेप अच्छा आता है। अगर आपके पास क्युटिकल ट्रिमर है तो उससे क्युटिकल्स के आस-पास की अतिरिक्त त्वचा काट दें। इसके बाद इस हिस्से में तेल से मालिश करें।

5- पैरों को साफ करें
अब प्युमिस स्टोन की मदद से एड़ियों को साफ करें। इससे हार्ड और ड्राइ स्किन पूरी तरह से खत्म हो जाएंगें और आपकी एड़ियां साफ और कोमल हो जाएगी। पैरों को साफ करने के लिए फुट स्क्रब या साबुन की मदद भी ले सकती हैं ।

6- पैरों की मसाज करें
अब आप अपने पैरों को टब से बाहर निकाल लें और उसे अच्छी तरह कपड़े से पोछ लें। इसके बाद किसी भी लोशन से अपने पैरों की अच्छी तरह मसाज करें। इस मालिश का प्रयोग पैरों के सारे निचले हिस्से में अच्छे से करें। जिससे पैरों को आराम मिलेगा और रक्त संचार में वृद्धि होगी।

7- अब लगाएं अपनी मनपसंद ने पॉलिश
पेडीक्योर के आखिरी स्टेप में आप अपने नाखूनों को अपने मनपसंद नेल पॉलिश के रंगों से रंगें। लेकिन नेल पॉलिश लगाते वक्त ये ध्यान रखें की नेल पेंट के 2,3 कोट लगाएं। इससे आपके नाखून पीले नहीं पड़ेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
