Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
वेलेंटाइन डे के पहले कैसे पाएं साफ और गोरी त्वचा
हमेशा इस बात को दिमाग में रखिये कि चेहरे पर मेकअप तभी खिलेगा जब चेहरा बिल्कुल साफ और बेदाग दिखेगा। तो देर ना करें और पढ़ें कि वेलेंटाइन डे आने से पहले चेहरे को कैसे बनाएं बेदाग और गोरा।
आप जिस दिन का इतने समय से इंतजार कर रही थीं, वह दिन बस कुछ दिनों में आने वाला है। जी हां, हम वलेंटाइन डे की बात कर रहे हैं, जिसका हर प्रेमी जोड़ा बडे़ तहे दिन से इंतजार करता है।
अगर आपने भी इस वेलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने का प्लान बनाया है तो, जल्दी से कुछ ब्यूटी टिप्स पढ़ लीजिये। जिसमें हमने बात की है कि किस तरह से आप खुद की त्वचा को बेदाग और साफ सुथरा बना सकती हैं।
हमेशा इस बात को दिमाग में रखिये कि चेहरे पर मेकअप तभी खिलेगा जब चेहरा बिल्कुल साफ और बेदाग दिखेगा। तो देर ना करें और पढ़ें कि वेलेंटाइन डे आने से पहले चेहरे को कैसे बनाएं बेदाग और गोरा।

क्लींजर
अपने चेहरे पर दो बार क्लींजर से सफाई करनी चाहिये। कोशिश करें कि चेहरे पर जरा सा भी मेकअप ना रहे। नहीं तो चेहरे के पोर्स भर जाएंगे और मुंहासे होने का डर रहेगा।

स्क्रब
चेहरे से डेड स्किन हटाना जरुरी है तभी चेहरा साफ और ग्लो करेगा। इसके लिये चेहरे को हर तीन दिन के बाद स्क्रब करें।

फेस पैक
चेहरे पर स्क्रब करने के बाद तुरंत ही फेस पैक लगाएं। क्योंकि स्क्रब से चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं जिससे गंदगी उनके अंदर समा सकती है। इसलिये अच्छा हेागा कि आप हल्दी और बेसन वाला फेस पैक लगाएं।

टोनर
टोनर से स्किन का पीएच बैलेस होता है। ये चेहरे के बडे़ पोर्स को छोटा कर देता है।

मॉइस्चराइजर
एक बार जब आपका चेहरा पूरी तरह से साफ हो जाए, तब उस पर माइल्ड मॉइस्चराइजर लगाएं। हर स्किन के जरुरत के हिसाब से मॉइस्चराइजर उपलब्ध है।

फेस ऑइल
चेहरे पर फेस ऑइल लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और उसकी नमी बरकरार रहती है। आप अपनी स्किन के हिसाब से कोई सा भी फेस ऑइल चूज कर सकती हैं। रोजहिप ऑइल हर तरह की स्किन के लिये अच्छा होता है। इससे चेहरे की झाइयां और दाग मिटते हैं और साफ स्किन सामने आती है।



Click it and Unblock the Notifications
