Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऑइली स्किन की वजह से होते हैं पिंपल्स तो ऐसे पाएं छुटकारा
लड़कों को अक्सर शिकायत होती है कि उनका चेहरा ऑइली है और उस पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हो गए हैं। पर क्या आप जानते हैं कि चेहरे की सफाई करना कितनी जरुरी है, जो कि काफी सारे लड़के इगनोर कर देते हैं। जिनकी स्किन ऑइली होती है उन्हें अपने चेहरे की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है इसलिये आपको सीखना चाहिये कि ये सब कैसे करें।
तो आज हम उनको कुछ घरेलू पैक बनाना सिखाएंगे जिसे ऑइली स्किन की प्रॉबलब्स हैं। साथ ही यह भी जानेंगे की आपको क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिये जिससे चेहरे पर ऑइल कम जमें।

1. अत्यधिक तेल हटाने के लिये
सामग्री-
- 200 एमएल रोज़ वॉटर
- 2 टी स्पून कपूर
बनाने का तरीका: एक टाइट बोतल में इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के डाल दे और फ्रिज में रख दें। आप इस मिश्रण को अपनी स्किन को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं। यह ना केवल आपकी स्किन से जमे हुए तेल और बैक्टीरिया को निकालेगा बल्कि स्किन इंफेक्शन होने से भी बचाएगा। इससे स्किन टोन्ड दिखेगी और पिंपल्स भी नहीं होंगे।

2. एक्ने पैक कैसे बनाएं
वो लड़के जिनकी स्किन पर एक्ने होने के कारण बहुत सारे दाग धब्बे बन जाते हैं, उन्हें इस पैक को जरुर ट्राई करना चाहिये-
सामग्री-
- 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1/2 चम्मच कपूर
- 2 टीस्पून मिंट पेस्ट
- 2 लौंग, पिसी हुई
- गुलाब जल
- 1 चम्मच चंदन पावडर
बनाने का तरीका-
सभी सामग्रियों को एक कटोरे में मिक्स कर दें और चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर सूखने दें। फिर चेहरे पर हल्का सा पानी लगा कर धीरे धीरे पेस्ट को छुड़ाएं। आप इस पैक को किसी एयर टाइट जार में कम से कम 10 दिनों तक रख कर बाद में प्रयेाग कर सकते हैं।

3. ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स मिटाने के लिये घरेलू स्क्रब
हम मे से बहुत से लोग अपनी स्किन को ठीक प्रकार से साफ नहीं करते जिसके कारण ब्लैकहेड और वाइटहेड की समस्या आ पड़ती है। इससे एक्ने और पिंपल्स होते हैं और पूरी स्किन खराब हो जाती है। अगर आपको अपनी स्किन को साफ सुधरा रखना है तो रोज वॉटर और सैंडलवुड लगाएं। यह एक स्क्रब है, आइये देंखे कैसे बनता है ये...
सामग्री-
- 4 टीस्पून संतरे के छिलके का पावडर
- 4 टीस्पून नींबू के छिलके का पावडर
- 50 ग्राम चाइना क्ले
- मुठ्ठीभर सूखी नीम की पत्तियों का पावडर
- 5 टीस्पून चावल पावडर
बनाने का तरीका -
सभी सामग्रियो को मिक्स कर के एक जार में रख लें। उसमें से 1 टीस्पून मिश्रण ले कर साथ में मिंट का पानी लें और पेस्ट बना कर स्किन पर लगाएं। जब यह लगभग सूखने लगे तब चेहरे को स्क्रब कर के पानी से पेस्ट को छुड़ा लें। इससे आपके ब्लैकहेड और वाइटहेड दोंनो ही चले जाएंगे और चेहरा एकदम ऑइल फ्री हो जाएगा।

4. बेसिक स्किन केयर रूल्स अपनाएं
अगर आपको बेहतर सुंदर स्किन चाहिये तो अपनाएं ये रूल्स -
# पानी: आपको दिनभर में 10-12 गिलास पानी जरुर पीना चाहिये। साथ ही शराब का सेवन करम करें।
# अपनी डाइट पर ध्यान दे: भारी तली भुनी चीजों का सेवन कम करें और सोडा पीने से बचें। आप चाहें तो ठंडी चीजें जैसे, छाछ, लाइम सोडा और नारियल पानी पी सकते हैं।
# कपड़े कैसे पहनें: आपको लूज़ कपड़े पहनने चाहिये जो कि कॉटन या जूट आदि से बने हों।
# व्यायाम: अगर आपको पता है कि आपकी स्किन ऑइली है तो ब्लड सर्कुलेशन बढाएं और डिटॉक्स करें। और हां, दिन में दो बार नहाना ना भूलें।
# मेटाबॉलिज्म: बहुत से लोंगो को नहीं पता है कि आपकी स्किन की हेल्थ सीधे आपके पेट से जुड़ी हुई है। आपका मेटाबॉलिज्म खराब है या फिर आपको कब्ज की बीमारी है तो आपर के चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स आएंगे। इसलिये आपको ज्यादा से ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिये जिससे आपको सिस्टम ठीक रहे।



Click it and Unblock the Notifications
