Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
मुंहासेदार और चकत्ते वाली त्वचा से इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
क्या आपके चेहरे पर लाल या भूरे रंग के चकत्ते मुँहासों के कारण पड़ गए हैं और आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैंए अगर ऐसा है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद है। बोल्डस्काई के इस लेख में हम आपको बताएंगे प्राकृतिक तरीकों से कैसे अपने चेहरे पर पड़ने वाले इन दाग-धब्बों को दूर करें और उसे पहले की तरह मुलायम बनाएं।
कुछ लोगों की त्वचा बहुत ही संवदेनशील होती है जिन्हें इन दाग को दूर करने वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर अच्छा नहीं लगता है या फिर वो प्रोडक्ट उन्हें स्यूट ही नहीं करते हैं परन्तु प्राकृतिक उत्पाद कोई भी साइडइफेक्ट नहीं देते हैं जिसके लिए इन्हें कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।
चेहरे पर पड़ने वाले इन दाग या धब्बों को कई बार मेकअप भी नहीं छुपा पाता है ऐसे में आपको खुद ही इन्हें दूर करना होता है वो भी बिल्कुल नेचुरल तरीके से, जो निम्न प्रकार हैं:
इन उपायों के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें:

1. बेकिंग सोडा
कैसे इस्तेमाल करे:
- एक चम्मच आसुल जल के साथ एक चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाएं।
- अब इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। 5 से 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- इसे बाद अपने चेहरे पूरे चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आपको इस प्रॉसेस को एक हफ्ते में एक बार दोहराना होगा। इससे आपकी दाग-धब्बे वाली त्वचा ठीक हो जाएगी।

2. एलोवेरा जेल
कैसे इस्तेमाल करे:
रात को एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगा लें। इाके बाद इसे रात भरा लगा रहने दें।
सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद, चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
आपको इस उपाय को एक हफ्ते में दो से चार बार दोहराना होगा। जिससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

3. ओटमील
कैसे इस्तेमाल करें:
1 चम्मच कार्बनिक शहद के साथ आधा चम्मच ओटमील मिलाएं।
- इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगा लें। इसे 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- इस मिश्रण को चेहरे से निकालने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
इस पेस्ट को एक हफ्ते में एक बार लगाएं।

4. दही
कैसे इस्तेमाल करें:
- ताजे योगर्ट या दही को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज करें।
इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धुल लें।
इस प्रॉसेस को हफ्ते में 3 से 4 बार दोहराएं। इससे आपकी त्वचा ठीक हो जाएगी।


5. नारियल का तेल
कैसे इस्तेमाल करें:
- मुँहासों वाली त्वचा पर नारियल के तेल की कुछ बूँदों को लगा लें और हल्के से मसाज करें।
- इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।
- इस उपाय को एक हफ्ते में दो से चार बार इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा और दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

6. खीरा
कैसे इस्तेमाल करें:
कच्चे खीरे के कुछ टुकड़ों को पीस लें और इसका दरदरा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इसे बाद 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे पर बंद हो चुके छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा में चमक आ जाती है। साथ दाग और धब्बे दूर हो जाते हैं।

7. विटामिन ई तेल
कैसे इस्तेमाल करें:
- विटामिन ई वाले कैप्सूल को पिंच करके उसका रस एक चम्मच में निकाल लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे 5 से 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धुल लें।
- इस विधि को हफ्ते में 3 से 4 बार दोहराएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

8. केला
कैसे इस्तेमाल करें:
- एक पके हुए केले को लें और उसे पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धुल लें।
- ध्यान देने योग्य बात यह है आपको इसका इस्तेमाल एक हफ्ते में चार बार करना चाहिए। वरना आपको वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे।

9. गुलाब जल
कैसे इस्तेमाल करें:
गुलाब जल को कॉटन बॉल में लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं।
- इसे रातभर चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें।
- सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
- इस विधि को अपनाने से आपको चेहरा दाग-धब्बों रहित हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











