Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मासिक धर्म के दौरान कैसे पाए रूखी त्वचा से छुटकारा
मासिक धर्म के दौरान सिर्फ महिलायों के मूड में ही चेंज नहीं होते हैं, बल्कि इसके साथ इनकी त्वचा पर भी काफी असर देखने को मिलता है।
मासिक धर्म के समय आपकी त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरुरत पड़ती है। इस समय आपको अपनी त्वचा पर कोई प्रयोग नहीं करना चाहिए।
अगर आप इस समय अपना ख्याल रख लेती हैं तो इसके बाद आपकी त्वचा काफी बेहतर हो जायेगी। मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन, खून के रिसाव,और आपकी त्वचा का रूखा होना साथ ही मुहासों का आजाना।
इन सब की वजह से हो रहे हार्मोनल चेंज को आपका शरीर झेल रहा होता है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहें हैं जिसे इस दौरान आपकी त्वचा ठीक रहे।

1. स्टीम
रोज़ाना भाप लें। इससे ना केवल आपकी त्वचा को आराम मिलेगा बल्कि आपकी त्वचा के रोम छिद्र खुलेंगे और उसमें फाँसी गंदगी साफ़ हो जायेगी। इससे आपकी त्वचा साफ़ और मुँहासे भी नहीं निकालेंगे।

2. गर्म तौलिया
एक गर्म तौलिया ले और इसे अपनी त्वचा पर थपथपाएं। इससे वही असर होगा जैसा भाप लेने से होता है। गर्म तौलिया से चेहरा साफ़ करने से डेड स्किन साफ़ हो जाती है।

3. एक्स्फोलीएट
स्क्रबिंग या एक्स्फोलीएट करने से आपकी त्वचा में चमक आती है और यह काफी दिनों तक बनी रहती है। स्क्रबिंग करने के बाद त्वचा शुष्क हो जाती है इसलिए हमेशा मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

4. कोई नया प्रयोग ना करें
इस समय किसी भी नयी क्रीम का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि मासिक धर्म के दौरान आपकी त्वचा काफी संवेदनशील हो जाती है। इसलिए अपने सारे नए प्रयोग आप मासिक धर्म के बाद कर सकती हैं जब आपकी त्वचा एकदम सही होजाये।

5. दिनचर्या सही रखें
क्लेन्ज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चरिसिंग, है ना। यह बहुत जरुरी है कि आप नियमित रूप से खास कर मासिक धर्म के दौरान यह जरूर करें।

6. बहुत ज्यादा मेकअप से बचें
बहुत ज्यादा मेकअप ना लगाए इससे आपकी त्वचा और भी रूखी हो जायेगी। अगर आपकी त्वचा डल है तो ज्यादा फाउंडेशन और कॉन्सेलेर ना लगाएं इससे त्वचा और पीली दिखने लगेगी। इसका सही तरीका है कि आप हल्का मॉइस्चराइज़र या बी बी क्रीम का इस्तेमाल करे।



Click it and Unblock the Notifications
