Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
घर पर ऐसे बनाएं केमिकल पील और पांए स्मूथ त्वचा
चेहरे को दमकाने के लिये बहुत सी लड़कियां पार्लर में कैमिकल पील करवाती हैं। कैमिकल पील से चेहरे की डेड स्किन हट जाती है और चेहरा कोमल और चमकदार बनता है।
चेहरे को दमकाने के लिये बहुत सी लड़कियां पार्लर में कैमिकल पील करवाती हैं। कैमिकल पील से चेहरे की डेड स्किन हट जाती है और चेहरा कोमल और चमकदार बनता है। इससे चेहरे की समस्या जैसे, मुंहासे, कील और झाइयां भी दूर होती हैं।
आप चाहें तो घर पर ही कैमिकल पील तैयार कर के चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है और इसका असर आपको दूसरे दिन ही देखने को मिल जाएगा। तो इंतजार ना करें और झट से बनाएं यह घरेलू कैमिकल पील।

स्टेप 1:
एक कटोरे में सफेद शक्कर डाल कर उसके साथ प्लेन दही मिलाएं। इन दोंनो ही चीजों में ग्लायकोलिक एसिड होता है।

स्टेप 2:
इस मिश्रण को इतना मिलाइये कि यह एक गाढा पेस्ट बन जाए। अच्छा होगा कि शक्कर दानेदान ना हो कर पावडर के रूप में हो।

स्टेप 3:
अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाइये और आंखों को छोड दीजिये।

स्टेप 4:
अब इस कैमिकल पील को चेहरे पर 15-20 मिनट तक रहने दीजिये। इसे बीच बीच में रगड़ती रहिये। बाद में इसे कुछ देर छोड़ दीजिये और फिर पूरी तरह से सूख जाने दीजिये। एक बार हो जाने पर इसे पील कर लें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, जिससे पोर्स बंद हो जाएं।

रिजल्ट:
चेहरा धोने के बाद आप पाएंगी कि आपकी स्किन एक शिशु की तरह कोमल बन चुकी होगी। इसके साथ चेहरे पर ग्लो भी आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
