Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
चावल के पानी (मांड) से ऐसे चमकाएं रूप कि लोग बस देखते ही रह जाएंगे

पुराने जमाने में महिलाएं चावल के पानी यानी की मांड का चेहरे की खूबसूरती निखारने में काफी ज्यादा प्रयोग किया करती थीं। लेकिन आज कल महिलाओं को बाजार में ही इतने ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल गए हैं कि वो अब इन घरेलू नुस्खों पर ध्यान ही नहीं देती। कई महिलाएं चावल के पानी से अपने चेहरे को साफ करती हैं। चावल के पानी में ढेर सारा प्रोषण और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि चेहरे की रंगत को निखार सकता है।
आप इससे चहरे की झुर्रियां मिटा सकती हैं और चेहरे को निखार सकती हैं। चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिये आप इससे अपने चेहरे को धो भी सकती हैं। चेहरे को क्लींज करने के लिये कॉटन की बॉल को चावल के पानी में डिप कर के चेहरे को पोछें और उसका पानी लगाएं। उसके बाद चेहरे को सूखने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
कई यूज़ के बाद आप पाएंगी की आपका चेहरा एकदम मुलायम हो चुका होगा। तो अब से बाजारू प्रोडक्ट छोडिये और अपनाइये ये ब्यूटी प्रोडक्ट, जिसका नाम है चावल का मांढ... आइये जानते हैं इसके फायदे और इसे कैसे प्रयोग करना है।

1. चावल का पानी और गुलाबजल
2-3 चम्मच चावल का पानी लें और उसमें 3 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इस होममेड टोनर को चेहरे पर छिड़के। इससे चेहरे पर लगी गंदगी साफ होगी। आप इस टोनर को दिन में दो बार यूज़ कर सकती हैं जिससे आपको साफ सुथरा चेहरा मिले।

2. ग्रीन टी और चावल का पानी
2 चम्मच चावल के पानी में 1 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। इसको चेहरे पर लगाएं और चेहरे को साफ करें। उसके बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। अगर आपको साफ और चमकदार त्वचा चाहिये तो इस घोल को बना कर रख लें और रोज यूज करें।

3. शहद और राइस वाटर
1 टीस्पून शहद में 2 टीस्पून चावल का पानी मिलाएं। इसे फेस मास्क के तौर पर लगाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिये छोड़ दें और बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इस होमेड मास्क को हर हफ्ते यूज़ करें और चेहरे से मुंहासे हटाएं।

4. चावल का पानी और एलोवेरा जेल
2 टीस्पून एलोवेरा जैल में 1 टीस्पून चावल का पानी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिये छोड़ दें। बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे आपको मुलायम और कोमल त्वचा मिलेगी। इसे हफते में दो बार यूज करें।

5. चावल का पानी और दूध पावडर
एक कटोरे में 2 टीस्पून चावल का पानी लें और उसमें 1 चम्मच दूध डालें। मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप इसे टैनिंग होने पर चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं।

6. चावल का पानी और नींबू
4 टीस्पून चावल का पानी ले कर उसमें 1 चम्मच नींबू का पानी मिलाएं। इसको चेहरे पर लगाएं। फिर बाद में इसे हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसको हफ्ते में दो बार लगाएं।

7. राइस वॉटर और खीरा
एक कटोरा लें और उसमें थोड़े से कटे हुए खीरे डालें। फिर उसमें 2 चम्मच राइस वॉटर मिलाएं। इस चीज़ को स्किन पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट के बाद इसको धो लें। इससे आपके चेहरे पर बेहतरीन ग्लो आएगा और चेहरा साफ बनेगा।

8. चावल का पानी और चंदन पावडर
1 टीस्पून चावल का पानी ले कर उसमें 1 टीस्पून चंनद पावडर मिक्स करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगा कर सूखाएं और फिर 15 मिनट के बाद चेहरा पानी से धो लें। आप इसको झुर्री वाली स्किन पर लगा सकती हैं। आप इसे हफ्ते में एक बार लगाएं और लाभ पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
