Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
घर पर कैसे बनाएं विटामिन ई फेस सीरम
विटामिन ई वास्तव में त्वचा के लिए अच्छा होता है। विटामिन ई युक्त आहार लेने से आपकी त्वचा साफ़ रहती है। यही कारण है कि चेहरे के लिए उपयोग में लाये जाने उत्पादों में विटामिन ई पाया जाता है।
हम यहाँ आपके साथ एक डीआईवाय रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसमें बताया गया है कि विटामिन ई का उपयोग करके घर पर ही फेस सीरम कैसे बनाया जा सकता है।
फेस सीरम के कई लाभ हैं जैसे त्वचा को मुलायम बनाना और दिन के समय त्वचा को नुकसान पहुंचा है उसका सुधार करना। इसमें सूरज की रोशनी के कारण होने वाला नुकसान और आजकल फैले हुए प्रदूषण के कारण होने वाला नुकसान शामिल है।
जी हाँ, इनमें से कोई भी चीज़ त्वचा के लिए अच्छी नहीं होती। अत: दिन के अंत में आपको निश्चित रूप से ऐसी चीज़ की आवश्यकता होती है जो आपकी त्वचा को हुए नुकसान को दूर कर सके। ओवरनाइट सीरम आपकी त्वचा में सुधार लाते हैं।
हालाँकि ये बहुत महंगे होते हैं। इसलिए आप विटामिन ई की कैप्सूल का उपयोग करके इन्हें घर पर ही बना सकती हैं। यहाँ बताया गया है कि विटामिन ई का उपयोग करके आप घर पर फेस सीरम कैसे बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री:
- विटामिन ई कैप्सूल्स
- फ्रंकिन्स्संस ऑइल (लोबान का तेल)
- बादाम का तेल
- एलोवेरा जैल
- बोतल

विधि:
एक साफ़ कटोरे में दो टेबलस्पून प्रत्येक सामग्री लें और इन्हें अच्छे से मिलाएं। विटामिन ई की दो कैप्सूल्स तोड़ें और उनमें से तेल निकालें और बाकी की सामग्री में मिलाएं। फेस वॉश से चेहरे को धोएं और सोने से पहले इस सीरम से चेहरे की मालिश करें। इसकी मालिश तब तक करते रहें जब तक आपकी त्वचा इसे सोख न लें। यह सीरम पूरी रात आपकी त्वचा में सुधार लाएगा।

एलोवेरा जैल से होने वाले लाभ:
यह जैल त्वचा से संबंधित समस्याओं जैसे सनबर्न, रैशेस, मुंहासे आदि से आराम दिलाता है। यह वास्तव में एक चमत्कारी जैल है जो त्वचा की सभी समस्याओं को दूर करता है।

बादाम तेल से होने वाले लाभ:
बादाम का तेल त्वचा को हाईड्रेट करता है और सीरम के लिए एक अच्छे बेस की तरह कार्य करता है। इसमें भी विटामिन ई पाया जाता है।

लोबान तेल से होने वाले लाभ:
हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या वाली त्वचा के लिए यह ऑइल बहुत अच्छा होता है। तो यदि आपके चेहरे की रंगत असमान है तो यह वास्तव में आपके लिए लाभकारी है।

विटामिन ई की कैप्सूल्स से होने वाले फायदे:
यह किसी भी प्रकार के घाव के निशाना को दूर करती है तथा दागों को भी हल्का करती है। यह एक एंटी ऐजिंग औषधि की तरह भी काम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
